आगरा। आगरा कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) की प्रवेश प्रक्रिया दो दिन तक चली। दो दिन में 677 छात्रों ने प्रवेश लिया है।
दो दिन तक चली प्रवेश प्रक्रिया में चार जुलाई 148, पांच जुलाई को 529 छात्रों ने प्रवेश लिया है। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया प्रवेश समिति के सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन कर विधिवत रूप से प्रवेश प्रदान किया है। शुरुआत के दो दिनों में ही इतनी बड़ी संख्या में प्रवेश होना, कॉलेज की अकादमिक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।
प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने जानकारी दी है कि प्रवेश प्रक्रिया आगामी दिनों में भी जारी रहेगी और महाविद्यालय का प्रयास रहेगा कि सभी प्रवेश इच्छुक विद्यार्थियों को शीघ्रता से अवसर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आगरा कॉलेज, छात्रों की प्रथम पसंद बना हुआ है, जो संस्था की शिक्षा-गुणवत्ता और जनविश्वास का परिचायक है।











