आगरा। शमसाबाद के एक गांव में चेकिंग करने के लिए गई विद्युत टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। सूचना पर एसडीएम और सीओ फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत कर्मियों ने महिलाओं के साथ में अभद्रता की थी।
गुरुवार दोपहर 2 बजे एसडीओ धीमिश्री पीके सिन्हा के नेतृत्व में कई कर्मचारी विद्युत चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान करने धिमिश्री गांव में पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की टीम पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाते हुए हमला बोल दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सौरव सिंह ने बड़ी मुश्किल से हालातों को काबू में किया।











