आगरा। एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगेहाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। लेखपाल के पकड़े जाने के बाद साथी लेखपालों के बीच में खलबली मच गई है।
शमसाबाद निवासी उदल सिंह का मकान आबादी में आने की किसी ने शिकायत की थी। ऊदल सिंह को जब यह बात पता चली तो वे लेखपाल बृजमोहन से मिलने के लिए पहुंचे। आरोप है कि लेखपाल ने उनसे 25000 की डिमांड की। उदल सिंह ने एंटी करप्शन में शिकायत कर दी। आज ऊदल सिंह के साथ टीम लेखपाल द्वारा बताए हुए स्थान रोहता पर पहुंची। यहां उदल सिंह ने लेखपाल को 15 हजार रुपये दिए। रिश्वत लेते ही टीम ने उसे दबोच लिया। टीम उसे सदर थाने में ले आई है।











