• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भारत की वनस्पतियां औषधीय गुणों से परिपूर्ण: लिंड्से ब्राउन

भारत की वनस्पतियां औषधीय गुणों से परिपूर्ण: लिंड्से ब्राउन

February 28, 2023
in Agra, Education, Health

आगरा। आगरा कॉलेज के 200 वें वर्ष के अवसर पर पं. गंगाधर शास्त्री व्याख्यानमाला की श्रृंखला में मंगलवार को विज्ञान दिवस के अवसर पर एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।  इसमें गिफिन विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया के प्रो. लिंड्से ब्राउन एवं इरासमस विवि, नीदरलैंड से आए प्रो. हरीश एसशर्मा ने वनस्पतियों के औषधीय गुणों एवं कोविड-19 के संदर्भ में अपने-अपने व्याख्यान दिए।

समारोह का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला ने की। भूमिका रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार रावत ने रखी।  व्याख्यानमाला में गिफिन यूनिवर्सिटी  ऑस्ट्रेलिया के प्रो. लिंडसे ब्राउन ने “फक्शनल फूड फ्रॉम द ट्रॉपिकल फॉर मेटाबोलिक सिंड्रोम इन इंडिया” पर अपनी शोध पर व्याख्यान दिया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत जैसे देश में कई ऐसे फल हैं, जिनमें औषधीय गुण हैं, जिनके सेवन से कई बीमारियों का उपचार किया जा सकता है एवं शरीर में कैलोरी की पूर्ति की जा सकती है। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत के समुद्री किनारे पर शैवाल की परत पाई जाती है, जिसमें सर्वाधिक प्रोटीन पाया गया है। उसको प्रोसेस करके आम जनमानस के खानपान में शामिल करके कुपोषण को दूर किया जा सकता है, उन्होंने कहा कि भारत में उगने वाली वनस्पतियां औषधीय गुणों से परिपूर्ण हैं, उनके इस गुण को पहचान कर उसका सही उपयोग करने की आवश्यकता है।

नीदरलैंड से आए वैज्ञानिक प्रो. हरी एस शर्मा ने अपना शोध “पोस्ट कोविड रेस्पिरेटरी कॉम्प्लिकेशन इन पेशेंट्स विद सीओपीडी” विषय पर व्याख्यान दिया और कोविड के प्रभाव तथा उनसे होने वाली मौतों को लेकर चर्चा की एवं भविष्य में बचने के तरीके सुझाए। उन्होंने कहा कि अस्थमा और सीओपीडी गंभीर बीमारियां हैं। कोरोना के दौरान ऐसे मरीजों को दोहरी मार पड़ी पड़ी, जिससे मौतों की संख्या बढ़ गई। पोस्ट कोविड प्रभाव के कारण लोगों ने अपनी जीवनशैली बदली है। लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी आई है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए ऐसे लोगों को कम से कम 5 से 6 हजार कदम प्रतिदिन अनिवार्य रूप से टहलना चाहिए।

समारोह के दौरान डॉ. एसएमएल गुप्ता मेमोरियल अवॉर्ड में चंचल तोमर एवं नैंसी जैन को पांच हजार नगद तथा अशोक सरकार मेमोरियल अवॉर्ड में मनोरमा सिंह एवं सुरभि को 11 हजार नगद एवं प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्रो. एससी अग्रवाल, प्रो. एससी गोयल, प्रो. आभा शर्मा, प्रो दीपा रावत, प्रो. अमित अग्रवाल प्रो. अमिता सरकार, डा. आनंद पांडे, डा. उमेश शुक्ला, डा. प्रभात, डा. संध्या अग्रवाल, डा. अनुराधा नेगी, डा आशीष तेजस्वी, डा. आनंद प्रताप सिंह, डा  सोनल सिंह, डा. सत्यदेव शर्मा, डा. दिव्या अग्रवाल, डा यशस्विता चौहान, डा प्रशांत पचौरी, डा. नीता रानी, अचिंत वर्मा, अविनाश जैन आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

सदर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

Next Post

फर्जी आईएएस बनकर कईयों को चूना लगाने वाला दबोचा

Related Posts

आगरा से कांग्रेस ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, आगरा की रैली से ब्रज क्षेत्र में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

आगरा से कांग्रेस ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, आगरा की रैली से ब्रज क्षेत्र में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

November 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात बिछने लगी है। कांग्रेस ने आगरा से चुनावी अभियान का शंखनाद...

आगरा में सड़क पर बारात और घुड़चढ़ी पर रोक, पुलिस की रहेगी निगाह

आगरा में सड़क पर बारात और घुड़चढ़ी पर रोक, पुलिस की रहेगी निगाह

November 21, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने शादी समारोहों और सामाजिक आयोजनों के लिए 12 सूत्रीय गाइडलाइन जारी की है। नगर जोन में...

मनचाहा विद्यालय पाने के लिए कथित वसूली की रेट लिस्ट शिक्षकों के ग्रुप पर वायरल

मनचाहा विद्यालय पाने के लिए कथित वसूली की रेट लिस्ट शिक्षकों के ग्रुप पर वायरल

November 20, 2026

आगरा। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के प्रमोशन के बाद विद्यालय आवंटन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।...

गोरखपुर मठ को उड़ाने की धमकी देने वाले बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर को एफएस यूनिवर्सिटी ने निकाला

गोरखपुर मठ को उड़ाने की धमकी देने वाले बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर को एफएस यूनिवर्सिटी ने निकाला

November 19, 2026

आगरा। गोरखपुर मठ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर का एफएस विश्वविद्यालय ने एलएलबी...

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर आगरा में 21 जिलों के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर आगरा में 21 जिलों के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा

November 19, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में...

मलपुरा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चलने के बाद हुई फायरिंग

मलपुरा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चलने के बाद हुई फायरिंग

November 19, 2026

आगरा। मलपुरा थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर लाठी डंडे चलने के बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग में...

Next Post
फर्जी आईएएस बनकर कईयों को चूना लगाने वाला दबोचा

फर्जी आईएएस बनकर कईयों को चूना लगाने वाला दबोचा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा पुलिस ने किया एक करोड़ रुपए की चोरी का खुलासा

आगरा पुलिस ने किया एक करोड़ रुपए की चोरी का खुलासा

May 12, 2022

आज कड़ी सुरक्षा के बीच यूपीटीईटी की हो रही है परीक्षा

January 23, 2022
एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

August 31, 2026
आकार ले रहा है आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन, अन्य स्टेशनों से भिन्न होगा डिजाइन

आकार ले रहा है आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन, अन्य स्टेशनों से भिन्न होगा डिजाइन

January 16, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा से कांग्रेस ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, आगरा की रैली से ब्रज क्षेत्र में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
  • आगरा में सड़क पर बारात और घुड़चढ़ी पर रोक, पुलिस की रहेगी निगाह
  • शहर के मुख्य मार्गों पर रोड साइनेज विद स्टोन एक महीने में स्थापित कराएं
  • मनचाहा विद्यालय पाने के लिए कथित वसूली की रेट लिस्ट शिक्षकों के ग्रुप पर वायरल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.