आगरा। शुक्रवार सुबह आगरा-जयपुर हाईवे पर मंडी गुड़ नहर के समीप आबकारी विभाग एवं पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान विदेशी शराब के लगभग 370 कार्टन पकड़े गए। शराब की कीमत लगभग बारह लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार पटेल, मैथिली शरण सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ हाईवे पर चेकिंग की जा रही थी। बाईपास मंडी गुड़ नहर के मध्य भरतपुर की ओर से आ रहे कैंटर संख्या एचआर 55 वी 4295 को रोके जाने पर चालक द्वारा सोयाबीन ऑयल के बिल दिखाए गए। टीम द्वारा जैसे ही चेकिंग के लिए कहा तो चालक मौके से गाड़ी छोड़कर भाग निकला। कैंटर को खोलकर देखा तो लगभग 370 रॉयल क्लासिक व्हिस्की शराब राजस्थान निर्मित का जखीरा मिला।











