• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हत्या के मामले में मुलायम सिंह यादव के समधी दोषमुक्त

हत्या के मामले में मुलायम सिंह यादव के समधी दोषमुक्त

जसराना के पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव के खिलाफ 2007 में दर्ज हुआ था मुकदमा

August 14, 2023
in Agra, Court, Crime, Politics

आगरा। हत्या और षड्यंत्र की धारा के एक मुकदमे में मुलायम सिंह यादव के समधी पूर्व विधायक जसराना रामवीर सिंह यादव को एमपी एमएलए कोर्ट ने दोष मुक्त कर दिया है। मुकदमा 15 साल पुराना था। फिरोजाबाद में मुकदमे की पैरवी अधिवक्ता राजेश कुलश्रेष्ठ और आगरा में वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अरुण कुमार दीक्षित ने की।

जसराना से कई बार विधायक रहे रामवीर सिंह पुत्र हरदयाल के खिलाफ रामपाल सिंह ने शिकायत की थी कि रामवीर सिंह और जसराना ब्लॉक प्रमुख इनाम सिंह यादव से चुनाव को लेकर राजनीतिक रंजीश चल रही है। इसके चलते उक्त लोगों ने कई घटनाएं कराई हैं। रामपाल सिंह के लाइसेंसी शस्त्र भी इनके द्वारा चोरी करा दिए गए थे। 5 नवंबर 2007 को रामपाल सिंह अपने मित्र शशि यादव और ड्राइवर बबलू के साथ फिरोजाबाद जा रहे थे। दोपहर में एडीओ पंचायत जसराना रामदास ने उन्हें फोन किया और कहा कि आप ब्लॉक कार्यालय के कुछ जरूरी कागजात ले गए हैं। मैं आपके खिलाफ fir कराने जा रहा हूं, उन्होंने एडीओ पंचायत से कहा कि मैं आपके कार्यालय से कोई कागज नहीं लाया हूं। एडीओ ने कहा कि आप एक घंटे के अंदर ऑफिस पर आइए। जैसे ही हम ऑफिस पर पहुंचे। वहां रामवीर सिंह, इनाम सिंह मौजूद थे। इनके साथ मौजूद रामराज ने उनके मित्र शशि यादव को राइफल से गोली मार दी, जिससे वह मर गए। हिरदेश व दिलीप ने उनके रिश्तेदार और पड़ोसी प्रधान वीरपाल सिंह को गोली मार दी जिसमें वह घायल हो गए। यह देखकर उन्होंने अपनी जान बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी अनिल और प्रदीप ने गोली मार दी। इसके बाद सभी लोग असलहा लहराते हुए वहां से चले गए। ड्राइवर बबलू और धर्मेंद्र उन्हें और वीरपाल सिंह को घायल हालत में अस्पताल में ले गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। फिरोजाबाद में न्यायालय में केस चल रहा था। वादी ने हाईकोर्ट में शिकायत की थी कि विधायक की फिरोजाबाद में बहुत पहुंच है। इसलिए केस कहीं और ट्रांसफर कर दिया जाए। केस को आगरा में ट्रांसफर कर दिया गया। यहां एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। तीन लोगों रामवीर सिंह, रामदास और इनाम सिंह के खिलाफ हत्या और षड्यंत्र की धारा में केस चल रहा था। इसमें सुनवाई के दौरान इनाम सिंह और एडीओ रामदास की मृत्यु हो गई थी। पांच लोगों का अलग केस चल रहा था। जिसमें एक वर्ष पूर्व निर्णय हो चुका है।
एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक रामवीर सिंह को वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अरुण कुमार दीक्षित की दलीलों और साक्ष्यों को देखते हुए संदेह का लाभ देते हुए दोष मुक्त कर दिया है।

Previous Post

औटा विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति की कार्यप्रणाली से आक्रोशित

Next Post

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व पुलिसकर्मी होंगे स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित

Related Posts

दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी

दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी

November 7, 2026

आगरा। दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली तक यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलेंगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी...

जिम ट्रेनर ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी युवती से धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली, मुकदमा

जिम ट्रेनर ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी युवती से धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली, मुकदमा

November 7, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में एक जिम ट्रेनर ने शादीशुदा होते हुए अपनी पत्नी को मृत बता दिया और...

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

November 6, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में 10 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को विशेष...

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

November 6, 2026

आगरा। शुक्रवार को नगर निगम के 17वें अधिवेशन की शुरुआत के साथ ही भाजपा और बसपा पार्षदों के बीच ऐसा...

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

November 6, 2026

आगरा। जगदीशपुरा स्थित एक कोचिंग सेंटर के अंदर शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।  आशंका जताई...

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

Next Post
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व पुलिसकर्मी होंगे  स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व पुलिसकर्मी होंगे स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह ने कैलाश महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना

February 1, 2022
सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले के विरोध में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले के विरोध में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

May 1, 2025
गृहमंत्री के विधिक सलाहकार से पहचान का झांसा देकर ठगे 5 लाख

गृहमंत्री के विधिक सलाहकार से पहचान का झांसा देकर ठगे 5 लाख

August 18, 2024
एटा में सपा और भाजपा समर्थक आपस में भिड़े

एटा में सपा और भाजपा समर्थक आपस में भिड़े

March 21, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी
  • जिम ट्रेनर ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी युवती से धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली, मुकदमा
  • गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
  • पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.