• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

कमला नगर में फैक्ट्री मैनेजर की पत्नी और उनके बेटे को बंधक बनाकर लाखों की लूट

January 3, 2022
in Crime

आगरा। कमला नगर में बदमाशों ने फैक्ट्री मैनेजर की पत्नी और बेटे को बंधक बनाकर 12 लाख रुपए की लूट कर ली है। लूट करने के बाद बदमाश बड़ी आसानी से भाग गए हैं। सूचना पर एसएसपी मौके पर पहुंच गए हैं और जिले भर में चेकिंग शुरू करा दी गई है। पुलिसकर्मियों द्वारा बदमाशों की शिनाख्त करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। एक कैमरे में एक बदमाश कैद भी हो गया है।

भगवान नगर में सुनील अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार शाम उनके घर में उनकी पत्नी थीं। अचानक बदमाश बदमाश घर में प्रवेश कर गए। वह कुछ समझ पाती उससे पहले उनके मुंह पर टेप लगाकर उन्हें कमरे में बंद कर दिया। थोड़ी ही देर में सुनील अग्रवाल का बेटा भी घर में पहुंच गया। बदमाशों ने जब उसे देखा तो उसे भी बंधक बना लिया।  इसके बाद बदमाश नकदी और गहने लेकर भागने लगे, जिस समय वह भाग रहे थे। व्यापारी की बेटी घर में घुस रही थी। वह उसे धक्का मारते हुए निकले। बेटी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए और बदमाशों का पीछा किया। पीछा करता देख एक बदमाश ने लोगों के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश को फायरिंग करता देख लोग घबरा गए और उसका पीछा करना बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। व्यापारी ने 12 लाख रुपए और लाखों रुपए के आभूषण लूटने की जानकारी दी है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दो बदमाशों के द्वारा लूट को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।

लूट के बाद दहशत में व्यापारी की पत्नी।
Previous Post

एसएसपी ने देर रात कई थाना प्रभारी बदले

Next Post

सोमवार को 33 मरीज निकले संक्रमित

Related Posts

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

September 22, 2026

आगरा।  कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परमाल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर...

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

September 22, 2026

आगरा। कानपुर हाईवे पर झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post

सोमवार को 33 मरीज निकले संक्रमित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

केमिकल कारोबारी हत्याकांड में एक आरोपी से हुई मुठभेड़, दबोचा

केमिकल कारोबारी हत्याकांड में एक आरोपी से हुई मुठभेड़, दबोचा

April 2, 2024
आगरा एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी से मची खलबली

आगरा एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी से मची खलबली

October 24, 2024
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बोल्वो बस अनियंत्रित, चालक की मौत

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बोल्वो बस अनियंत्रित, चालक की मौत

November 25, 2023
84 करोड से बनी सर्जरी इमारत के 8 साल में ही गिरने लगे पत्थर

84 करोड से बनी सर्जरी इमारत के 8 साल में ही गिरने लगे पत्थर

October 3, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी
  • नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे
  • शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद
  • मूर्धन्य पत्रकार स्व. श्री अनिल अग्रवाल की 37वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्!
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.