• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा के दरोगा का खेल निराला, विवेचना में जिंदा शिक्षिका को मुर्दा बना डाला

आगरा के दरोगा का खेल निराला, विवेचना में जिंदा शिक्षिका को मुर्दा बना डाला

आवास विकास में एक जमीन पर कब्जे को लेकर दर्ज कराया था मुकदमा, पीड़ित को अभी तक नहीं मिला न्याय

October 9, 2023
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। आगरा पुलिस का खेल निराला है। यहां के दरोगा जिंदा लोगों को भी मुर्दा बनाने में लगे हुए हैं। जिंदा महिला जो कि शिक्षिका भी है अधिकारियों के सामने यह कहते-कहते थक गई है कि मैं जिंदा हूं, आपके सामने खड़ी हूं फिर भी मुझे मुर्दा बना दिया है। हैरानी की बात तो यह है कि शिकायत के कई महीने बीत जाने के बाद भी ना तो दरोगा पर ही कोई कार्रवाई हुई है और ना ही अवैध कब्जा कर फर्जी रजिस्ट्री करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित ने आत्मदाह की चेतावनी भी दी है और कहा है कि अगर उसका परिवार आत्मदाह करता है तो उसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा।

बता दें कि आवास विकास ने राजेश गुप्ता और संगीता गुप्ता को सेक्टर 12 ए जगदीशपुरा में एक प्लॉट आवंटित किया था। आवास विकास के मुताबिक प्लाट पर राजकुमार नाम के व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर लिया। आवास विकास के अधिकारियों ने वर्ष 2018 में राजकुमार के खिलाफ अवैध कब्जा किए जाने का जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। विवेचना एसआई वीर सिंह को मिली। दरोगा ने चार्जशीट तो लगाई लेकिन उसमें लिखा कि संगीता गुप्ता पत्नी राजेश गुप्ता की मृत्यु हो चुकी है। राजेश गुप्ता को जब इस बात की जानकारी हुई कि उनकी पत्नी को मुर्दा दिखा दिया गया है तो वह अधिकारियों के सामने कई बार शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से  भी 10 मई को शिकायत की कि विवेचक वीर सिंह ने अभियुक्त से लाभित होकर उसके बताए अनुसार विवेचना में मूल आवंटी संगीता गुप्ता की मृत्यु होना दिखा दिया गया है। इससे उन्होंने विवेचना को दूषित कर दिया है। उन्होंने यह भी शिकायत की है कि अवैध कब्जा करने वाले राजकुमार ने अपनी पत्नी के नाम शकीला नाम की एक महिला से फर्जी रजिस्ट्री करा ली है।पुलिस कमिश्नर के द्वारा एसीपी लोहामंडी को मामले की जांच सौंप दी गई। तीन महीने से जांच पेंडिंग में चल रही है। दरोगा के द्वारा जिंदा को मुर्दा दिखाए जाने पर भी पुलिस कार्रवाई के लिए नींद से नहीं जाग रही है। फर्जी रजिस्ट्री कराए जाने पर भी दूसरी एफआईआर दर्ज नहीं कराई जा रही। जबकि आवास विकास के अधिकारियों ने भी बोल दिया है कि शकीला नाम की महिला आवंटी नहीं थी। राजकुमार ने फर्जी रजिस्ट्री कराई है। इधर पीड़ित और उनकी पत्नी ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में एक पत्र और दिया था जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह काफी परेशान है उन्हें आत्महत्या करने के अलावा कोई मार्ग दिखाई नहीं दे रहा है। आरोपी के द्वारा उन्हें आए दिन धमकी भी दी जा रही हैं। अगर उनके परिवार को मजबूरन आत्महत्या जैसा निर्णय लेना पड़ता है तो इसके लिए पूर्ण रूप से स्थानीय पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा।

दो बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर गए लेकिन कुछ नहीं किया
आवास विकास के अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को कब्जा मुक्त कराए जाने के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम दो बार मौके पर गई है लेकिन वहां से कब्जा खाली कराए बिना लौट आई है। सूत्रों ने बताया है कि एक बार तो एक व्यक्ति बड़ी गाड़ी में आया था और एक पुलिस अधिकारी को गाड़ी में बैठाकर आगे ले गया जिसके बाद उसे पुलिस अधिकारी ने कहा कि आज हमारे पास महिला पुलिसकर्मी नहीं है। आवास विकास की टीम वापस हो गई। दूसरी बार में पुलिस ने आवास विकास अधिकारियों से कहा कि अगर आपने गेट का ताला तोड़ा तो आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाएगा। इसके बाद कब्जा नहीं हटवाया जा सका।

पीड़ित के पुलिस से सवाल

– जब संगीता गुप्ता जिंदा है तो विवेचक के खिलाफ अभी तक विभागीय कार्रवाई क्यों नहीं की गई
2- आवास विकास ने अवैध कब्जे का मुकदमा दर्ज कराया था, उस पर चार्जशीट भी लगी है तो फर्जी रजिस्ट्री पर पुलिस दूसरी एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कर रही
– देवरिया में जमीन के मामले में हत्याएं होने के बाद भी आगरा कमिश्नरेट पुलिस जमीन के मामलों में कार्रवाई के लिए क्यों नहीं जाग रही है
– पुलिस जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दो बार मौके पर गई । आखिर किसके कहने पर वहां से वापस हुई?

Previous Post

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने किया ताजमहल का दीदार

Next Post

जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती के ऑफिस में चोरी और कब्जा करने के इरादे को पुलिस ने किया चकनाचूर

Related Posts

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

May 1, 2026

आगरा। अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके...

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

May 1, 2026

आगरा।  आगरा में शुक्रवार को अकोला कस्बे में स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।...

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

Next Post
जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती के ऑफिस में चोरी और कब्जा करने के इरादे को पुलिस ने किया चकनाचूर

जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती के ऑफिस में चोरी और कब्जा करने के इरादे को पुलिस ने किया चकनाचूर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गैस गोदाम के मैनेजर से लूट करने वाले दो लुटेरे पकड़े

गैस गोदाम के मैनेजर से लूट करने वाले दो लुटेरे पकड़े

April 30, 2022
महिला ईओ को बंधक बनाकर मारपीट करने का चेयरमैन पर आरोप

महिला ईओ को बंधक बनाकर मारपीट करने का चेयरमैन पर आरोप

November 18, 2022
रोमांटिक गानों के बादशाह जावेद अली ने अपने अंदाज से आगराइट्स का दिल जीत लिया

रोमांटिक गानों के बादशाह जावेद अली ने अपने अंदाज से आगराइट्स का दिल जीत लिया

February 19, 2024
कमला नगर थाने में अधिकतर पुलिसकर्मियों का बीपी हाई

कमला नगर थाने में अधिकतर पुलिसकर्मियों का बीपी हाई

September 10, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े
  • आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध
  • कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी
  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.