• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दुष्कर्म के आरोपी को लेनदेन कर छोड़ने के मामले में इंस्पेक्टर एत्माउद्दौला लाइन हाजिर

दुष्कर्म के आरोपी को लेनदेन कर छोड़ने के मामले में इंस्पेक्टर एत्माउद्दौला लाइन हाजिर

दिल्ली में दर्ज मुकदमा आगरा किया गया था ट्रांसफर

December 27, 2023
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। दुराचार और गर्भपात के एक आरोपी को एत्माउद्दौला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे हवालात में बंद रखा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि लेनदेन कर उसे छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला विनोद कुमार मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया है।

एक महिला की मुलाकात आठ साल पहले न्यू सीता नगर, टीवी टॉवर के पास रहने वाले योगेश तोमर से हुई थी। दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर लिए। फोन पर बातचीत होने लगे। धीरे-धीरे दोस्ती गहरी हो गई। आरोप है कि योगेश ने महिला को शादी का झांसा दिया। उससे संबंध बनाए। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई। जबरन उसका गर्भपात कराया गया। आरोपित ने महिला से शादी नहीं की। उसने दिल्ली के गोविंदपुरी थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घटना स्थल आगरा का निकला। दिल्ली पुलिस ने मुकदमा आगरा ट्रांसफर कर दिया। मुकदमा एत्मादद्दौला थाने आ गया। पीड़िता थाना पुलिस से मिली। 23 दिसंबर की दोपहर 12 बजे पुलिस आरोपित के घर पहुंची। पीड़िता साथ थी। आरोपित घर पर मिल गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। थाने लेकर आई। हवालात में बंद कर दिया। पीड़िता को लगा पुलिस आरोपित को दूसरे दिन कोर्ट में पेश करेगी लेकिन आरोपित थाने से ही छूट गया। यह जानकारी पीड़िता को हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता का आरोप है कि 24 दिसंबर की रात नौ बजे आरोपित का पिता उसे मिला। उसे जान से मारने की धमकी दी। उससे कहा कि क्या कर लिया। एक लाख रुपये खर्च हुए। बेटा छूट गया। अब वह कहां जाएगी। महिला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए एक और प्रार्थना पत्र दिया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला विनोद कुमार मिश्रा से पूछा क्या मामला है। इंस्पेक्टर ने उन्हें बताया कि आरोपित को पुलिस थाने लेकर आई थी। जांच में मामला ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र का निकला। इसलिए आरोपित को छोड़ दिया। यह सुनते ही डीसीपी नाराज हुए। कहा कि ट्रांसयमुना थाना चंद कदम की दूरी पर है। आरोपित को ट्रांसयमुना पुलिस के सुपुर्द किया जा सकता था। घटना की जानकारी पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह को हुई। उन्होंने गंभीरता से लिया। तत्काल इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला विनोद कुमार मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया। पूरे प्रकरण की जांच और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

भ्रष्टाचार को लेकर विजिलेंस की चल रही जांच

आगरा। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा की भ्रष्टाचार संबंधी विजिलेंस जांच भी चल रही है। गोपनीय जांच के बाद खुली जांच शुरू हो गई है। मामला कन्नौज का है। वह कुछ दिनों पहले ही आगरा आए थे। सबसे पहले उन्हें नाई की मंडी थाने में प्रभारी बनाया गया था। इसके बाद चंद दिन में ही पुलिस कमिश्नर ने उन्हें एत्माउद्दौला थाने का प्रभारी बना दिया था।

Previous Post

कोहरे और ठंड के चलते कल स्कूलों का रहेगा अवकाश

Next Post

कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर तक अवकाश

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर तक अवकाश

कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर तक अवकाश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पनवारी कांड: भाजपा विधायक बाबूलाल जिस केस में बरी हुए अब उसमें हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

पनवारी कांड: भाजपा विधायक बाबूलाल जिस केस में बरी हुए अब उसमें हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

November 13, 2022
बाह तहसील में समाधान दिवस में डीएम ने कई फरियादियों की समस्याओं का किया समाधान

बाह तहसील में समाधान दिवस में डीएम ने कई फरियादियों की समस्याओं का किया समाधान

July 5, 2025
अछनेरा थाने की कुकथला चौकी की छत गिरी, अंडर ट्रेनिंग दरोगा और दो फरियादी घायल

अछनेरा थाने की कुकथला चौकी की छत गिरी, अंडर ट्रेनिंग दरोगा और दो फरियादी घायल

August 31, 2024
भारत का सबसे बड़ा अनमोल उपहार है दुनिया के लिए योग: मीनाक्षी लेखी

भारत का सबसे बड़ा अनमोल उपहार है दुनिया के लिए योग: मीनाक्षी लेखी

June 28, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.