• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सोमवार को बिल्डर और थानाध्यक्ष के एनबीडब्ल्यू लेगी पुलिस

सोमवार को बिल्डर और थानाध्यक्ष के एनबीडब्ल्यू लेगी पुलिस

'डबल एस' के बल्ले की निकाली जा रही कुंडली, दोनों ने ही की है खुलकर बैटिंग

January 14, 2024
in Agra, Crime, Police

आगरा। जगदीशपुरा में करोड़ों रुपए की जमीन पर कब्जा कराने के मामले में पुलिस अभी तक मुख्य आरोपियों में से किसी को भी नहीं पकड़ सकी है। सोमवार को बिल्डर और थानाध्यक्ष के एनबीडब्ल्यू लेने की बात कही जा रही है। उसके बाद थानाध्यक्ष और बिल्डर पर इनाम घोषित किया जाएगा।

बता दें कि 50 करोड़ की जमीन पर कब्जे के लिए एनडीपीएस और शराब बरामद करने के दो फर्जी मुकदमे लिखे गए। दो महिलाओं सहित पांच निर्दोष जेल भेजे गए। आठ जनवरी को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, बिल्डर और उसका बेटा नामजद हैं। पुलिस ने अमित अग्रवाल और पुरुषोत्तम पहलवान को भी आरोपित बनाया है। पुलिस अभी तक सिर्फ गुर्गे अमित अग्रवाल को ही पकड़ पाई है।  इधर शासन स्तर से भी घटना की गोपनीय रिपोर्ट मांगी गई है। खुफिया एजेंसियां भी अपने स्तर से सक्रिय हो गई हैं। खुफिया तरीके से इनपुट जुटाया जा रहा है। कब्जा कराने के मामले में ‘डबलएस’ का बल्ला भी सुर्खियों में छाया हुआ है। ‘डबल एस’ के बल्ले ने जमीनों और बड़े घरों की रार निपटाने के मामले में ही करोड़ों रुपए कमाए हैं। ऐसी चर्चाएं हैं। दोनों की मामले में कैसी संलिप्तता थी इस बात की जांच की जा रही है। कब्जे के खेल में शामिल खिलाड़ियों की कुंडली भी बनाई जा रही है। माना यही जा रहा है कि खिलाड़ियों का यह पहला खेल नहीं है। थानाध्यक्ष, बिल्डर, पहलवान के अलावा एक दर्जन नाम चिन्हित किए गए हैं। एक-एक के बारे में पड़ताल की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि अचानक एक बार निलंबित और एक बार लाइन हाजिर हुए दरोगा जितेंद्र कुमार को थाना प्रभारी कैसे बना दिया गया।  नवागत पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने भी अधीनस्थों से साफ कहा है कि उन पर किसी का कोई दबाव नहीं है। कोई निर्दोष इस मामले में फंसना नहीं चाहिए और कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए। 

Previous Post

शराब बरामद करने का फर्जी मुकदमा लिखाने में आबकारी निरीक्षक निलंबित

Next Post

आरटीओ चेकिंग के दौरान हाइवे पर हुआ हादसा, लगा लंबा जाम

Related Posts

आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा

आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा

November 13, 2026

आगरा। आज सुबह आयकर विभाग ने मथुरा और आगरा में कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा है। आगरा में तनिष्क...

ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी

ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी

November 13, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई। दोनों पक्ष अलग-अलग संप्रदाय के हैं।...

शिक्षक के साथ गर्लफ्रेंड को पिज्जा खाते देखा तो शिक्षक को मटन काटने वाले चाकू से मार डाला

शिक्षक के साथ गर्लफ्रेंड को पिज्जा खाते देखा तो शिक्षक को मटन काटने वाले चाकू से मार डाला

November 13, 2026

आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई शिक्षक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गर्लफ्रेंड को...

दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल

दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल

November 12, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना के नगला मोहनलाल में सोमवार देर रात दो घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले...

पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों ने बस चालक को बुरी तरह पीटा

पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों ने बस चालक को बुरी तरह पीटा

November 12, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में एक पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों पर बस चालक ने मारपीट करने और उनके सर पर...

मां और बेटे से मारपीट करने वाले दबंग 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे, पकड़ते ही निकली हेकड़ी

मां और बेटे से मारपीट करने वाले दबंग 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे, पकड़ते ही निकली हेकड़ी

November 11, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में मां और बेटे के साथ मारपीट करने वाले तीन दबंगो को पुलिस ने 24 घंटे...

Next Post
आरटीओ चेकिंग के दौरान हाइवे पर हुआ हादसा, लगा लंबा जाम

आरटीओ चेकिंग के दौरान हाइवे पर हुआ हादसा, लगा लंबा जाम

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बालक ने रची थी अपने अपहरण की साजिश, पुलिस ने किया बरामद

बालक ने रची थी अपने अपहरण की साजिश, पुलिस ने किया बरामद

January 12, 2023
दीक्षांत समारोह में 77 मेधावियों को 117 मेडल मिले, कुलाधिपति बोलीं- समर्थ पोर्टल से 200 करोड रुपए बचे

दीक्षांत समारोह में 77 मेधावियों को 117 मेडल मिले, कुलाधिपति बोलीं- समर्थ पोर्टल से 200 करोड रुपए बचे

August 20, 2025
टेंट वाली भाड़े की कुर्सी-मेज पर परीक्षाएं  करा रही  यूनिवर्सिटी

टेंट वाली भाड़े की कुर्सी-मेज पर परीक्षाएं करा रही यूनिवर्सिटी

February 17, 2024
एसटीएफ से आंख बचाकर घूम रहे अधिकारी, सहायक कुलसचिव बोले लखनऊ में हूं, थे विश्वविद्यालय में ही

एसटीएफ से आंख बचाकर घूम रहे अधिकारी, सहायक कुलसचिव बोले लखनऊ में हूं, थे विश्वविद्यालय में ही

November 21, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा
  • ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी
  • शिक्षक के साथ गर्लफ्रेंड को पिज्जा खाते देखा तो शिक्षक को मटन काटने वाले चाकू से मार डाला
  • दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.