• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जमीन कांड: जगदीशपुरा थाने से वांछित था बघेल फिर भी डकैती डाल आसानी से ट्रैक्टर ट्राली में ले गया सामान

जमीन कांड: जगदीशपुरा थाने से वांछित था बघेल फिर भी डकैती डाल आसानी से ट्रैक्टर ट्राली में ले गया सामान

डकैती के मुकदमे में किशोर बघेल का नाम बढ़ाया गया

January 21, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। जगदीशपुरा में करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जे के मामले में मकान में से डकैती डालकर ट्रैक्टर ट्राली में जो किशोर बघेल सामान भरकर ले गया था वह जगदीशपुरा थाने से एक मुकदमे में वांछित था। उसके खिलाफ बलवे का मुकदमा लिखा गया था। पकड़े गए पहलवान से पूछताछ में उसका नाम सामने आने के बाद डकैती के मुकदमे में उसका नाम बढ़ाया गया है। 

करीब 50 करोड़ रुपये की चार बीघा जमीन पर कब्जा कराने के लिए पुलिस ने दो फर्जी मुकदमे दर्ज कर पांच निर्दोष लोगों को जेल भेजा था। डीजीपी से शिकायत के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी निलंबित किए गए। पुलिस ने जमीन की कथित मालकिन उमा देवी की तहरीर पर डकैती की धारा में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, बिल्डर, उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में सबसे पहले अमित अग्रवाल पकड़ा गया था। उसके बाद पुलिस ने जितेंद्र कुमार को जेल भेजा। बिल्डर, बेटे और पुरुषोत्तम पहलवान पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शानिवार को पुरुषोत्तम पहलवान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को उसने बताया कि बिल्डर से उसकी पुरानी पहचान है। बिल्डर अखाड़े पर बादाम भिजवाया करते थे। कभी कोई प्रतियोगिता होती थी उसमें चंदा भी दे दिया करते थे। वह तो संबंधों में मारा गया। बिल्डर का एक आदमी किशोर बघेल है। वह ट्रैक्टर ट्राली में सामान भरकर ले गया था। किशोर बघेल के बारे में जानकारी में आया है कि वह दबंग प्रोपर्टी डीलर है। बिल्डर का खास है। किशोर बघेल के बारे में पुलिस ने और छानबीन की तो पुलिस के होश उड़ गए।
नौ अक्तूबर को आबकारी विभाग की टीम ने विवादित भूखंड पर दबिश देकर अवैध शराब बरामद की थी। मौके से पूनम और पुष्पा को गिरफ्तार किया था। दोनों को दस अक्तूबर को जेल भेजा गया था। नौ अक्तूबर को बैनारा फैक्ट्री के पीछे बलवा हुआ था। किशोर बघेल उसके बेटे और साथियों ने मारपीट की थी। मारपीट में योगेश बघेल का सिर फूट गया था। तीन लोग जख्मी हुए थे। पुलिस ने योगेश बघेल की तहरीर पर 15 अक्तूबर को बलवा, मारपीट, धारदार हथियार से प्रहार, जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में किशोर बघेल, भोला, रामू बघेल, लक्की, योगेश अग्रवाल और दीन दयाल वर्मा को नामजद किया गया था। पुलिस ने इन आरोपियों से किसी को नहीं पकड़ा। 15 अक्तूबर के बाद ही जमीन पर कब्जा हुआ था। पुलिस की जांच के अनुसार कब्जा 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर के बीच हुआ था। किशोर बघेल भी मौके पर आया था। जबकि वह जगदीशपुरा पुलिस का वांछित था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था। उसे पुलिस का भय नहीं था। यह तभी संभव है जब पुलिस से सेटिंग हो। जिस दौरान उसने सामान भरा उस समय  वह वांछित था। उसे इस बात का खौफ नहीं था कि पुलिस पकड़ लेगी। किशोर बघेल के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज हुआ था वह अभी तक लंबित है। इस बात को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं

बिल्डर पर घोषित इनाम की रकम बढ़ सकती, होटल में हुई थी डील, पुलिस जांच में जुटी

 बिल्डर पर घोषित इनाम की रकम बढ़ सकती है। इतना ही नहीं, पुलिस को जानकारी मिली है कि जमीन पर कब्जे की डील राजपुर चुंगी स्थित एक होटल में हुई थी। चर्चित ने जमीन खाली कराने के लिए खर्चा करने वाले की मुलाकात पुलिस से कराई थी। पुलिस इसी मीटिंग के साक्ष्य जुटा रही है। डील के दौरान होटल में कौन-कौन मौजूद था। यह पता लगाने के लिए सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है। एसआईटी की अभी तक की जांच के अनुसार जमीन पर कब्जे की रणनीति जल्दबाजी में बनी थी। जमीन की कथित मालकिन उमा देवी ने मई में जमीन का सौदा मथुरा की एक पार्टी से कर दिया था। एग्रीमेंट हो गया था। जून में बिल्डर और उनके साथियों को इस बात की जानकारी हो गई थी। जमीन पर कब्जा लिया जाना था। इसके लिए ऐसे थाना प्रभारी की जरूरत थी जो ज्यादा दिमाग नहीं लगाए। उसे जो बताया जाए करता जाए। जून में जितेंद्र कुमार को थाना प्रभारी बनवाया गया। जुलाई में जमीन पर जेसीबी मशीन से सफाई कराई गई थी। इसकी जानकारी होने पर बिल्डर और जमीन पर नजर लगाए लोग सकते में आ गए। उन्हें लगा कि अब काम जल्दी करना होगा। जमीन हाथ से जा सकती है। पुलिस क्या मदद कर सकती है। इस पर मंथन शुरू हो गया। पहले रवि कुशवाह के परिवार को धमकियां दिलवाई गईं। उन्हें अपने साथ मिलाने के प्रयास किए गए। बात नहीं बनी। पुलिस ने उसे थाने बुलाना शुरू किया। वह थाने नहीं गया। उसके बाद रवि कुशवाह सहित तीन लोगों को गांजे में जेल भेजा गया। महिलाएं बच गईं। वे भी जमीन से हटने को तैयार नहीं थीं। इसलिए उन्हें वहां से हटवाने के लिए एक और मुकदमा दर्ज कराया गया।

Previous Post

पुलिस कमिश्नर के फोन ने थाना प्रभारियों को कर दिया राइट टाइम, अब काम भी करना पड़ेगा और कार्रवाई भी

Next Post

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पॉक्सो एक्ट के मुकदमे की सुनवाई में दरोगा नहीं पहुंच रहा गवाही देने, न्यायालय ने वेतन रोकने के दिए आदेश

पॉक्सो एक्ट के मुकदमे की सुनवाई में दरोगा नहीं पहुंच रहा गवाही देने, न्यायालय ने वेतन रोकने के दिए आदेश

March 11, 2026
चार्ज लेने से पहले ही वापस बुला लिए गए इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार

चार्ज लेने से पहले ही वापस बुला लिए गए इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार

May 26, 2025
कोरोना के नए केस सीधे 90 प्रतिशत उछले, बढ़ गई बेचैनी

यूपी को कड़ी निगरानी रखने के सुझाव, दिल्ली में मास्क नहीं पहनने वालों पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना

April 20, 2022
अटलपुरम टाउनशिप में EWS व LIG प्लॉट के लिए लोगों की रुचि कम

अटलपुरम टाउनशिप में EWS व LIG प्लॉट के लिए लोगों की रुचि कम

August 17, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.