• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जमीन कांड: होटल संचालक से की गई पूछताछ, झाड़ा पल्ला

जमीन कांड: होटल संचालक से की गई पूछताछ, झाड़ा पल्ला

पुलिस ने पूछा एसओ होटल में क्यों आया था, जवाब मिला उनका एक मिलने वाला रुका था

February 3, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। जगदीशपुरा जमीन कांड में शनिवार को पुलिस ने पूछताछ करने के लिए जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद, जो होटल संचालक भी हैं, को बुलाया। पुलिस के द्वारा उनसे सवाल किए गए कि थानाध्यक्ष उनके होटल पर क्यों आए थे? बिल्डर से संबंध कैसे बने? सभी सवालों पर उन्होंने अभी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। इंस्पेक्टर ने छह फरवरी को उन्हें दोबारा आने का नोटिस दिया है।

बैनारा फैक्ट्री के पास 50 करोड रुपए की जमीन पर कब्जा करने के लिए दो फर्जी मुकदमे दर्ज कर पांच निर्दोष लोगों को जेल भेज दिया गया था। डीजीपी से शिकायत के बाद कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आई थी। जमीन की कथित मालकिन उमा देवी की तहरीर पर डकैती की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया था। मुकदमे में नामजद एसओ जितेंद्र कुमार सहित तीन जेल में बंद हैं। बिल्डर और उनके बेटे पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। दोनों फरार हैं। पुलिस को छानबीन के दौरान यह जानकारी मिली थी कि जमीन पर कब्जे की साजिश की पूरी जानकारी होटल संचालक मोहम्मद जाहिद को है। कब्जे से पहले तत्कालीन एसओ जगदीशपुरा उसके होटल पर गया था। वहां कोई बैठक भी हुई थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए मोहम्मद जाहिद को 91 सीआरपीसी के तहत व्हाट्स एप पर नोटिस भेजा था।
इंस्पेक्टर जगदीशपुरा आनंद वीर सिंह ने बताया कि मोहम्मद जाहिद दोपहर करीब तीन बजे अपने अधिवक्ता के साथ थाने आया। उसने बताया कि परिवार में शादी है। इस कारण व्यस्त है। उससे पूछा गया कि जमीन कांड में एसओ सहित चार पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के बाद उसकी बिल्डर से  फोन पर बातचीत हुई थी। बिल्डर से उसके क्या संबंध हैं। फोन पर क्या बातचीत हुई थी। पुलिस के अनुसार मोहम्मद जाहिद ने बताया कि उसकी बहन की डायलिसिस होनी थी। इसलिए उसने बिल्डर से फोन पर वार्ता की थी। उससे पूछा गया कि तत्कालीन एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार उसके होटल पर क्या करने आए थे। उसने बताया कि एसओ ने अपने एक परिचित को होटल पर रुकवाया था। उससे मिलने आए थे। उससे कोई संपर्क नहीं किया था। पुलिस के अनुसार वह जल्दी में था। उसे एक नया नोटिस दिया गया। छह फरवरी को दोबारा बुलाया गया है। तब विस्तृत पूछताछ होगी।

होटल संचालक ने बताया कि एसओ ने अपने परिचित को होटल में रुकवाया था। उससे मिलने आए थे। पुलिस उस तारीख का होटल का रजिस्टर देखेगी। ताकि होटल संचालक बता सके कि एसओ ने किसके लिए कमरा कराया था। यह भी देखा जाएगा कि जिस समय एसओ की लोकेशन होटल में थी उस दौरान होटल संचालक कहां मौजूद था। बिल्डर सहित अन्य लोग कहां थे। जिनके नाम जमीन कांड में आ रहे हैं। पुलिस ने मोहम्मद जाहिद से अपनी बहन की बीमारी के पर्चे दिखाने को कहा है। ताकि यह साबित हो सके कि उसे बहन की डायलिसिस करानी थी। इधर सोमवार को पुलिस एक बार फिर 82 सीआरपीसी का आदेश प्राप्त करने के लिए कोर्ट जाएगी। शनिवार को भी पुलिस गई थी। कोर्ट ने अभी प्रार्थना पत्र पर कोई फैसला नहीं लिया है। 

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि इस मामले में बिल्लू चौहान को भी नोटिस दिया जाएगा। उसे भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। जिस जमीन पर कब्जा हुआ उस जगह वह स्टैंड चलाया करता था। ओमप्रकाश उसी स्टैंड का चौकीदार था। कब्जे के समय बिल्लू चौहान क्यों शांत रहा। उसने किससे जगह किराए पर ली थी। यह उससे पूछा जाएगा। जल्द ही जमीन का मालिक होने का दावा करने वाले नेम चंद जैन को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

Previous Post

आगरा में धारा-144 लागू, एक स्थान पर पांच से अधिक व्यक्ति नहीं होंगे एकत्रित: अपर पुलिस आयुक्त

Next Post

छोटे सटोरियों को बुलाया गया थाने, बड़ी मछलियों के नाम नहीं थे सूची में

Related Posts

सदर के नंद प्लाजा में एलआईयू ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां पकड़े गए

सदर के नंद प्लाजा में एलआईयू ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां पकड़े गए

August 5, 2026

आगरा।  सदर क्षेत्र स्थित नंद प्लाजा में बुधवार को एसीपी ताजगंज व एलआईयू की संयुक्त टीम ने  प्लाजा में संचालित...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 23 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 23 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

August 5, 2026

आगरा। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 23 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए...

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

August 4, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने संसद में देशभर में पासपोर्ट सेवाओं के आधुनिकीकरण, ई-पासपोर्ट के क्रियान्वयन, पासपोर्ट सेवा केंद्रों...

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट का बैनामा कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट का बैनामा कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा

August 4, 2026

आगरा। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट का बैनामा कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गिरोह के...

कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की

कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की

August 3, 2026

आगरा। जैतपुर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। परिवार की इच्छा...

आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब

आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब

August 3, 2026

आगरा। आगरा के रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए राज्यसभा सांसद नवीन जैन...

Next Post
छोटे सटोरियों को बुलाया गया थाने, बड़ी मछलियों के नाम नहीं थे सूची में

छोटे सटोरियों को बुलाया गया थाने, बड़ी मछलियों के नाम नहीं थे सूची में

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

धूमधाम के साथ निकली बिल्वकेश्वर महादेव की बारात

धूमधाम के साथ निकली बिल्वकेश्वर महादेव की बारात

February 18, 2023
आरोप-टीएसआई ने वसूली के लिए ऑटो चालकों पर बरसाए डंडे

आरोप-टीएसआई ने वसूली के लिए ऑटो चालकों पर बरसाए डंडे

April 24, 2023
एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत

एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत

May 2, 2026
सोमवार सुबह धुंध में छिप गया ताजमहल

सोमवार सुबह धुंध में छिप गया ताजमहल

November 6, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर के नंद प्लाजा में एलआईयू ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां पकड़े गए
  • लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 23 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल
  • पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी
  • फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट का बैनामा कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.