• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
38 दिन लगे पुलिस को एटीएम उखाड़कर ले जाने वालों तक पहुंचने में

38 दिन लगे पुलिस को एटीएम उखाड़कर ले जाने वालों तक पहुंचने में

घटना के बाद गूगल मैप की सहायता से ही सिकरौदा नहर वाले रास्ते से भाग निकले थे

February 14, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। कागारौल क्षेत्र में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के 30 लाख से भरे एटीएम को उखाड़ कर ले जाने वाले  तीन शातिरों को एसओजी और पुलिस ने दबोच लिया है। चार अन्य साथी फरार हैं। पूछताछ में सामने आया है यह गैंग गूगल तकनीक की मदद लेकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता था। 

 डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार ने बताया कि बीती आठ जनवरी को कागारौल स्थित एसबीआई शाखा से शातिर चोर आधी रात को पूरा एटीएम चोरी कर ले गए थे। उसमे करीब 30 लाख कैश था। थोड़े दिन बाद एटीएम पास की सिकरौदा नहर में पड़ा मिला था, लेकिन उसमें से पूरा कैश गायब था। उन्होंने बताया कि इस चोरी की वारदात को अंजाम राजस्थान के एक पेशेवर गैंग ने दिया था जिसके तीन सदस्य  संतोष सैनी, नरेश उर्फ दिनेश मीणा और विष्णु कुमार सैनी पकड़ लिए गए हैं। इनके पास से तीन लाख, 67 हज़ार कैश, तीन मोबाइल फोन और एक कार बरामद हुई है। इनके चार साथी अभी भी फरार हैं, उनकी तलाश जारी है।  गैंग ने राजस्थान में भी इसी तरह की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पकड़े गए शातिर चोरों ने पूछताछ में बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए एक महीने पहले रेकी की थी। उन्होंने यह भी बताया कि जिस जगह पर चोरी करते हैं वहां गूगल मैप पर देखते हैं कि चोरी करने वाले स्थान के आसपास कोई टोल तो नहीं है।  जिससे टोल पर लगे सीसीटीवी में कैद न हो सकें। कागारौल से एटीएम चोरी करने के बाद गूगल मैप की सहायता से ही सिकरौदा नहर वाले रास्ते से भाग निकले थे। जहां से सभी बदमाश राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर गए थे। 

Previous Post

आगरा कॉलेज के प्राचार्य निलंबित, डॉ. सीके गौतम ने बड़ी मुश्किलों के बाद लिया चार्ज

Next Post

नवीन जैन ने किया राज्यसभा के लिए नामांकन

Related Posts

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

Next Post
नवीन जैन ने किया राज्यसभा के लिए नामांकन

नवीन जैन ने किया राज्यसभा के लिए नामांकन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आज चौथे दिन भी नहीं लगा नदी में डूबे सात लोगों का सुराग, एसडीआरएफ-एनडीआरफ व सेना के प्रयास जारी

आज चौथे दिन भी नहीं लगा नदी में डूबे सात लोगों का सुराग, एसडीआरएफ-एनडीआरफ व सेना के प्रयास जारी

October 5, 2025
डोमिनोज रेस्टोरेंट में लगी आग, एसी में हुए धमाके

डोमिनोज रेस्टोरेंट में लगी आग, एसी में हुए धमाके

September 29, 2023
मुख्यमंत्री कल ताजनगरी में चुनावी जनसभा करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री कल ताजनगरी में चुनावी जनसभा करेंगे संबोधित

April 26, 2023
जहांगीरपुरी हिंसा पर दिल्ली के सीपी ने बताया-किसी भी आरोपी को कतई बख्शा नहीं जाएगा

जहांगीरपुरी हिंसा पर दिल्ली के सीपी ने बताया-किसी भी आरोपी को कतई बख्शा नहीं जाएगा

April 18, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.