• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा कॉलेज के प्राचार्य निलंबित, डॉ. सीके गौतम ने बड़ी मुश्किलों के बाद लिया चार्ज

आगरा कॉलेज के प्राचार्य निलंबित, डॉ. सीके गौतम ने बड़ी मुश्किलों के बाद लिया चार्ज

प्राचार्य अपने ऑफिस का ताला लगा कर चले गए थे, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी और पुलिस ने दिलवाई चाबी

February 13, 2024
in administration, Agra, Corruption, Education, News

आगरा। आगरा कॉलेज के प्राचार्य को शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है।चर्चाएं हैं कि वित्तीय अनिमितताओं के चलते उन्हें निलंबित किया गया है। कमिश्नर के आदेश पर अंग्रेजी विभाग के डॉ. सीके गौतम को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया है। जब वह चार्ज लेने के लिए पहुंचे तो प्राचार्य ऑफिस पर ताला मिला। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी और पुलिस ने चाबी दिलाई। इसके बाद वह अपनी कुर्सी पर बैठ सके।

आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला की वित्तीय अनियमितताओं सहित कई मामलों में उनकी जांच चल रही थी। सोमवार को शासन द्वारा उन्हें निलंबित किए जाने की खबर तेजी से आई। कमिश्नर दिल्ली में थीं। इसलिए खबर की पुष्टि नहीं हो सकी। मंगलवार को उनके निलंबित होने की पुष्टि हो गई। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के द्वारा डॉ. सीके गौतम को फोन कर कमिश्नरी में बुलाया गया। कमिश्नर के निर्देश पर अपर आयुक्त राजेश कुमार के द्वारा उन्हें कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया। यहां पर कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद साथी शिक्षकों के साथ वह कॉलेज में चार्ज लेने के लिए पहुंचे। यहां पर प्राचार्य ऑफिस पर ताला लगा हुआ था। नवागत प्राचार्य डॉ. सी के गौतम का कहना है कि जब डॉ. अनुराग शुक्ला से प्राचार्य ऑफिस  की चाबी मांगी गई तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि मेरे वकील से बात कीजिए। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने भी चाबी मांगी तो नहीं दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के द्वारा प्राचार्य अनुराग शुक्ला से चाबी लाकर नवागत प्राचार्य डॉक्टर सीके गौतम को दी गई। लेकिन ऑफिस के बराबर में बने कार्यालय की चाबी फिर भी नहीं मिली। नवागत प्राचार्य डॉ सीके गौतम थोड़ी देर के लिए अपने ऑफिस में बैठे और चले गए। इधर डॉ. अनुराग शुक्ला से भी उनका पक्ष जानने के लिए फोन मिलाया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। 

उच्च शिक्षा मंत्री भी एक बार नाराज होकर चले गए थे

आगरा कॉलेज प्राचार्य की ओर से एक बार उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को किसी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। जब वह कॉलेज के गेट पर पहुंचे तो चपरासी ने दरवाजा नहीं खोला। प्राचार्य को सूचना दी गई थी तो वह भी दरवाजा नहीं खुलवा सके थे। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री बिना कार्यक्रम में शामिल हुए नाराज होकर गेट से ही लौट गए थे। 

Previous Post

100 बसों में 17 फरवरी को आगरा से 6 हजार रामभक्त, श्रद्धालु जाएंगे अयोध्या नगरी: बघेल

Next Post

38 दिन लगे पुलिस को एटीएम उखाड़कर ले जाने वालों तक पहुंचने में

Related Posts

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

Next Post
38 दिन लगे पुलिस को एटीएम उखाड़कर ले जाने वालों तक पहुंचने में

38 दिन लगे पुलिस को एटीएम उखाड़कर ले जाने वालों तक पहुंचने में

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्मादपुर पुलिस ने नष्ट कराई 5600 लीटर शराब

एत्मादपुर पुलिस ने नष्ट कराई 5600 लीटर शराब

October 1, 2022
एत्मादपुर में चौकीदार की हत्या

एत्मादपुर में चौकीदार की हत्या

April 6, 2022
कल प्रियंका गांधी का फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में रोड शो

कल प्रियंका गांधी का फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में रोड शो

May 2, 2024
ताजगंज में डंपर ने सवारियों से भरे आटो को चपेट में लिया, पांच घायल

ताजगंज में डंपर ने सवारियों से भरे आटो को चपेट में लिया, पांच घायल

January 28, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.