• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बड़े कूड़ा उत्पादकों को खुद ही करना होगा कचरे का निस्तारण

बड़े कूड़ा उत्पादकों को खुद ही करना होगा कचरे का निस्तारण

June 24, 2024
in administration, Agra, Development, News

आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा है कि बड़े कूड़ा उत्पादकों को अब अपने परिसर में ही यूनिट लगाकर कूड़े का निस्तारण करना होगा। नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर उन्हें जुर्माना भुगतना हेागा।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2016 के उपनियम 8 के अंतर्गत बल्क वेस्ट जनरेटर्स की श्रेणी में उन सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों जिनमें आर डब्ल्यू ए, हाईराइज सोसायटी, होटल, स्कूल, कालेज, होस्टल, धर्मशाला और रेस्टोरेंट आदि को रखा गया है, जिनकी औसत अपशिष्ट उत्पादन दर प्रतिदिन सौ किलोग्राम से अधिक है। सभी अपशिष्ट उत्पादक स्त्रोत पर ही चार श्रेणियों (सूखा, गीला, सेनेटरी और घरेलू खतरनाक अपशिष्ट पदार्थ श्रेणी) में कूड़े को पृथक कर एकत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के उपनियम-4 में कचरा उत्पादक के कर्तव्यों एवं स्वच्छ सर्वेक्षण टूलकिट के अनुसार बल्क वेस्ट जनरेटर बायोडिग्रेडेबल वेस्ट या गीले कचरे को अपने परिसर में ही कम्पोस्टिंग या बायोमिथेनेशन विधि से निस्तारित करेंगे।
सूखे, सेनेटरी और घरेलू खतरनाक अपशिष्ट को आगरा नगर निगम द्वारा निर्धारित अनुबंधित कूड़ा एकत्रित करने वाली एजेंसी को दिया जाएगा। इसको लेकर सभी बल्क वेस्ट जनरेटर्स को नोटिस के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है।
इस विषय में और अधिक जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि नियमों का अनुपालन न करने पर नगर निगम बल्क वेस्ट जनरेटर्स पर भारत सरकार, राज्य सरकार एवं एनजीटी के निर्देशों के अनुरुप कार्यवाही को बाध्य होगा। उन्होंने सभी बल्क अपशिष्ट उत्पादकों से अपील की है कि स्वच्छ भारत मिशन में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर दण्डात्मक कार्यवाही से बचने के लिए अपने परिसर में ही गीले अपशिष्ट के निपटान की यूनिट स्थापित करना सुनिश्चित कर आगरा नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण में उच्चतम स्थान पर लाने में सहयेाग करें।

Previous Post

पुलिसिंग के जलवे: पुलिस के चोरों के नहीं पकड़ने पर पीड़ित ने ही पकड़ने का प्रयास किया तो इंस्पेक्टर ने जड़े थप्पड़, दरोगा ने डलवाया अपनी गाड़ी में पेट्रोल

Next Post

सीबीसीआईडी के सामने मृतक अधिवक्ता की पत्नी बोलीं उन्हें न्याय मिलना चाहिए नहीं तो आत्महत्या कर लेंगी

Related Posts

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

Next Post
सीबीसीआईडी के सामने मृतक अधिवक्ता की पत्नी बोलीं उन्हें न्याय मिलना चाहिए नहीं तो आत्महत्या कर लेंगी

सीबीसीआईडी के सामने मृतक अधिवक्ता की पत्नी बोलीं उन्हें न्याय मिलना चाहिए नहीं तो आत्महत्या कर लेंगी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मेयर नवीन जैन निकले कोरोना पॉजिटिव

January 4, 2022
स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आरके सिंह को हटाया

स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आरके सिंह को हटाया

May 25, 2023
फूड प्रोसेसिंग बनेगा यूपी की ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का इंजन, आगरा से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की नई उड़ान

फूड प्रोसेसिंग बनेगा यूपी की ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का इंजन, आगरा से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की नई उड़ान

June 14, 2026
एतिहासिक कैलाश मेले का शुभारंभ, बम बम भोले के जयकारों से गूंजेंगी चारों दिशाएं.

एतिहासिक कैलाश मेले का शुभारंभ, बम बम भोले के जयकारों से गूंजेंगी चारों दिशाएं.

August 21, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.