• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में मौत का आंकड़ा पहुंचा 130 के पार

हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में मौत का आंकड़ा पहुंचा 130 के पार

कल मुख्यमंत्री आएंगे, खबर लिखे जाने तक मुख्य सचिव और डीजीपी मौके पर पहुंचे

July 2, 2024
in accident, Agra, disaster, National, News

हाथरस/ आगरा। हाथरस जिले में सिंकदराराऊ इलाके में आयोजित एक सत्संग कार्यक्रम में भगदड़ मचने से अभी तक 130 लोगों की मौत हो गई है। इसमें बड़ी संख्‍या महिलाओं की है। मृतकों की संख्‍या अभी और बढ़ सकती है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ बुधवार को हाथरस जाएंगे। खबर लिखे जाने तक मौके पर डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह मौजूद थे। इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। 

सिकंदराराऊ कस्बे के पास एटा रोड पर स्थित गांव फुलरई में सत्संग के बाद यह हादसा हुआ है। भगदड़ का मुख्य कारण यह था कि यहां कथा कहने आए कथावाचक भोले बाबा का काफिला निकल रहा था। इस दौरान सत्संग में शामिल श्रद्धालु भी अपने घर को निकल रहे थे। बाबा के काफिले को निकालने के लिए भीड़ को एक हिस्से से रोका गया, इसी दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 130 से ऊपर लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। मृतकों में अधिकतर हाथरस और एटा के रहने वाले हैं।

मौत के बाद बिलखते लोग।

घटना में एक सिपाही की भी मौत हो गई है। सर्किल ऑफिसर विक्रांत द्विवेदी ने कहा, “सिपाही रवि कुमार, जो 17 जून से पुलिस लाइन में क्यूआरटी ड्यूटी पर था, आज दोपहर में ड्यूटी पर तैनात रहते हुए ही उसको गर्मी की वजह से चक्कर आ गया। तत्काल उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

अस्पताल में भर्ती लोग।

हाथरस भगदड़ की घटना के चश्मदीद सुरेश ने बताया, “मैं बदायूं से अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां आया था। भगदड़ के बाद मेरे छोटे भाई की पत्नी लापता है। हमें पता चला कि कई लोग लापता हैं। मैं माइक पर घोषणा कर रहा था। लेकिन इससे कोई मदद नहीं मिली। अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी का दावा है कि हादसे में 107 लोगों की मौत हो गई है। कमिश्नर अलीगढ ने बताया की अब तक 107 लोगो की मौत हो गई है 18 घायलों का इलाज जारी है।

आगरा से पैरा मेडिकल टीम रवाना
हाथरस में सत्संग के दौरान हादसे के बाद आगरा से स्वास्थ्य विभाग ने पांच एम्बुलेंस को चिकित्सक व पैरा मेडिकल टीम के साथ रवाना किया गया है। पोस्टमार्टम हाउस और अस्पताल पर टीम तैनात की गई है। प्राइवेट अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।

अलीगढ़ मंडल के जिलास्तरीय अस्पतालों में अलर्ट
सिकंदराराऊ हादसे को लेकर अलीगढ़ मंडल के सभी जिलास्तरीय अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एडी हेल्थ मोहन झा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अलीगढ़, हाथरस, कासगंज व एटा जनपद के सभी जिला अस्पतालों में घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। अवकाश पर गए चिकित्सक व विशेषज्ञों को अस्पतालों में तैनात रहने को कहा है। दूसरी ओर, चारों जिलों में पोस्टमार्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

भीड़ को लेकर खुफिया तंत्र ने किया था अलर्ट
सिकंदराराऊ में होने वाले भोले बाबा के सत्संग को लेकर पुलिस के खुफिया तंत्र ने अपनी रिपोर्ट सत्संग से पहले ही तैयार की थी। जिसमें यह कहा गया था कि सत्संग में सवा लाख से अधिक भीड़ जुटेगी। यहां पर एलआईयू ने अप्रिय घटना होने की आंशका भी रिपोर्ट में व्यक्त की थी, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदारों ने सत्संग में जुटने वाली भीड़ को गंभीरता से नहीं लिया और इसका परिणाम सामने आ गया। अगर समय रहते अधिकारी खुफिया तंत्र की रिपोर्ट पर ध्यान देते तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

पुलिस प्रशासन ने हेल्पलाइन किए जारी
कोतवाली सिकंदराराऊ में हुए हादसे को लेकर पुलिस प्रशासन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा घटना की स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए आम लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9259189726 और 9084382490 जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर हादसे से जुड़े लोगों के बारे में उनके परिवार के लोग जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

इधर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। यूपी सरकार सभी पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटी हुई है।मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी ने हाथरस में हुई दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाथरस जनपद में सत्संग में भगदड़ से बड़ी संख्या में हुई मौतों पर गहरा शोक जताया है। अखिलेश यादव ने घायलों को तत्काल अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।

सीएम के निर्देश पर जांच कमेटी गठित
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अफसरों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी के निर्देश पर घटना की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है। इसमें अलीगढ़ मंडल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं।

Previous Post

एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मांगे जा रहे रुपए

Next Post

बरहन में कथा पंडाल में युवक की गोली मारकर हत्या

Related Posts

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

Next Post
बरहन में कथा पंडाल में युवक की गोली मारकर हत्या

बरहन में कथा पंडाल में युवक की गोली मारकर हत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पंजाब पुलिस से दिल्ली पुलिस ने बग्गा को छुड़ा लिया

बग्गा की गिरफ़्तारी पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक, मोहाली कोर्ट ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट

May 7, 2022
पेपर लीक करने वाले कॉलेज का प्रबंधक और प्राचार्य फरार

पेपर लीक करने वाले कॉलेज का प्रबंधक और प्राचार्य फरार

May 17, 2022
पर्यटक सिर्फ ताजमहल ही न देखें बल्कि शहर के अन्य स्थलों-विरासतों से भी हों रूबरू: मंडलायुक्त

पर्यटक सिर्फ ताजमहल ही न देखें बल्कि शहर के अन्य स्थलों-विरासतों से भी हों रूबरू: मंडलायुक्त

October 13, 2023
पुलिस अपर आयुक्त ने किया खैरागढ़ थाने का निरीक्षण, मची खलबली

पुलिस अपर आयुक्त ने किया खैरागढ़ थाने का निरीक्षण, मची खलबली

May 20, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.