• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अब नगर निगम कतरन का भी वसूलेगा यूजर चार्ज

अब नगर निगम कतरन का भी वसूलेगा यूजर चार्ज

नगर निगम की आय बढ़ाने की दिशा में नगर आयुक्त ने उठाया यह कदम

August 2, 2024
in administration, Agra, Development, Environment, News

आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने नगर निगम की आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। जूता कारखानों से निकलने वाली चमड़े व फोम की कतरन को एकत्रित करने के एवज में नगर निगम अब नियमानुसार यूजर चार्ज वसूल करेगा।

नगर के लोहामंडी, मंटोला, काजीपाड़ा, मच्छी मंडी, जगदीश पुरा, जटपुरा छीपीटोला और हरीपर्वत क्षेत्र के अलावा शहर के तमाम अन्य इलाकों में बड़ी संख्या में कारखानों के अंदर जूते बनाये जाते हैं। इन कारखानों में जूता बनाने के दौरान बचने वाली कतरन को इकट्ठा करने के लिए नगर निगम ने सत्रह वाहन लगाये हुए हैं जो रोजाना निकलने वाली लगभग पांच टन कतरन को ट्रांसपोर्ट नगर में इकट्ठी कर रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि इकट्ठी हो रही कतरन को री-साइकिल कर इसके रीयूज करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके लिए देश की कई कंपनियों से बातचीत की जा रही है कि इस वेस्ट मेटेरियल का किस तरह से उपयोग किया जाए। उनसे इस संबंध में आइडिया भी मांगे गये हैं। पूछा गया है कि इस कतरन का इस्तेमाल री-साइकिल कर खिलौने आदि भरने में हो सकता है या नहीं। हालांकि अभी कहीं से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल सका है लेकिन प्रयास जारी हैं।

कतरन एकत्रित करने से नाले चोक होने समस्या कम हुई

सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि जूता कारखानेदार अभी तक चमड़े व फोम की कतरन को नालों में डाल कर भारी समस्या पैदा कर रहे थे। नाला काजी पाड़ा तो अक्सर कतरन की वजह से चोक होने पर बिजलीघर पर जलभराव का कारण बनता था। जब से नगर निगम ने कतरन को एकत्रित करना शुरु किया है तब से नाला चोक होने की समस्या के साथ जलभराव से काफी हद तक छुटकारा मिल गया है। इसके साथ ही कारखानेदारों को भी कतरन नाले में फेंकने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गयी है।

जूता उद्योग का प्रमुख केंद्र होने के कारण ताजनगरी में कारखानों से निकलने वाली चमड़े व फोम की कतरन का निस्तारण बड़ी समस्या है। अभी तक इसका किसी भी प्रकार से उपयोग न होने के कारण इसे कारखानों द्वारा नालों में फेंका जा रहा था जिससे नालों के चोक होने से जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रहीं थीं लेकिन जब से नगर निगम ने कतरन उठवानी शुरु कर दी है। इससे नालों से होने वाली जलभराव की समस्या काफी हद तक कम हो गयी है।

अंकित खंडेलवाल,
नगर आयुक्त 

Previous Post

युवक को गड्ढा खोद कर गाड़ दिया फिर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया

Next Post

चांदी का सिक्का बेचने के बहाने दुकान मे घुसे बदमाशों ने डकैती डालने का किया प्रयास

Related Posts

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

Next Post
चांदी का सिक्का बेचने के बहाने दुकान मे घुसे बदमाशों ने डकैती डालने का किया प्रयास

चांदी का सिक्का बेचने के बहाने दुकान मे घुसे बदमाशों ने डकैती डालने का किया प्रयास

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बंद होंगी सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की छह सौ शाखाएं

बंद होंगी सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की छह सौ शाखाएं

May 5, 2022
फुटवियर इंडस्ट्री में लगभग 18,500 करोड़ रुपये के कारोबार की नींव रखी गई

फुटवियर इंडस्ट्री में लगभग 18,500 करोड़ रुपये के कारोबार की नींव रखी गई

November 9, 2025
प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खाया विषाक्त पदार्थ

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खाया विषाक्त पदार्थ

February 24, 2022
बकरियों के घर में घुस जाने पर दो पक्षों में झगड़ा, जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल

बकरियों के घर में घुस जाने पर दो पक्षों में झगड़ा, जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल

May 27, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं
  • भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी
  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.