• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

बाह, फतेहाबाद और खेरागढ़ का चुनावी मिजाज जानें इस खबर में

February 1, 2022
in Crime

(गौरव प्रताप चौहान द्वारा)
आगरा। पूरे प्रदेश में इस समय चुनावी गर्मी छाई हुई है। आगरा के 9 विधानसभा क्षेत्रों में भी लोगों के बीच में चाय की चुस्की से लेकर खाने तक सिर्फ और सिर्फ चुनावी चर्चा ही देखने को मिल रही है। आज हम बाह, फतेहाबाद और खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र पर जनता और राजनीतिक विश्लेषकों के आधार पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं।

बाह विधानसभा क्षेत्र

इटावा के जसवंतनगर से निकलकर यमुना का पुल पार करते ही यह क्षेत्र शुरू हो जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां रानी पक्षालिका सिंह, समाजवादी पार्टी ने मधुसूदन शर्मा, कांग्रेस ने मनोज दीक्षित, बहुजन समाज पार्टी ने नितिन वर्मा पर दांव खेला है। यह सीट 1952 में अस्तित्व में आई थी। 1952 से लेकर अब तक यहां 17 विधानसभा चुनावों में 11 बार भदावर घराने का वर्चस्व रहा है। सबसे पहले महाराजा रिपुदमन सिंह चार बार यहां से विधायक चुने गए थे। उनके बाद उनके पुत्र राजा अरिदमन सिंह 6 बार, राजा अरिदमन सिंह की पत्नी पक्षालिका सिंह एक बार यहां से विधायक चुनी जा चुकी हैं। यहां 3,32,733 कुल मतदाता हैं। इनमें 1,81,881 पुरुष और 1,50,837 महिला मतदाता हैं।

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र

यह सीट पहले फिरोजाबाद सीट का हिस्सा थी, उस समय फिरोजाबाद जिला नहीं था 1957 के चुनाव के बाद फिरोजाबाद से फतेहाबाद प्रथक हो गया और यह सीट अस्तित्व में आ गई। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने छोटे लाल वर्मा, समाजवादी पार्टी ने रूपाली दीक्षित, बहुजन समाज पार्टी ने शैलू जादौन, कांग्रेस ने होतम सिंह निषाद को प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी ने पहले यहां पर किसी और को टिकट दी थी लेकिन एक दिन बाद ही टिकट रूपाली दीक्षित को दे दी गई। रूपाली दीक्षित के पिता पंडित अशोक दीक्षित आजीवन कारावास में जेल में बंद हैं। यहां पर समाजवादी पार्टी आज तक जीत का झंडा नहीं फहरा सकी है। यहां पर मतदाताओं की बात करें तो 3,21,656 कुल मतदाता हैं। इनमें 1,73,956 पुरुष और 1,47,693 महिला मतदाता हैं। इस सीट पर इस बार चुनाव रोचक देखने को मिल सकता है। यहां वर्तमान में भाजपा, बसपा और सपा के बीच त्रिकोणीय संघर्ष माना जा रहा है।

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र

1992 में यह सीट अस्तित्व में आई। यहां कांग्रेस जनता पार्टी जनता दल भाजपा बसपा के प्रत्याशी चुनाव जीतते रहे हैं। इस सीट पर भी आज तक सपा का कोई प्रत्याशी नहीं जीता है। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने यहां पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, कांग्रेस ने रामनाथ सिकरवार, बहुजन समाज पार्टी ने गंगाधर कुशवाहा, समाजवादी पार्टी और रालोद गठबंधन ने रौतान सिंह को प्रत्याशी बनाया है।  प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया था। इसके बाद उन्होंने अपना पर्चा वापस लेते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को अपना समर्थन दे दिया है। यहां पर मतदाताओं की बात करें तो 3,26,933 कुल मतदाता हैं। इनमें 1,77,963 पुरुष 1,64,030 महिला मतदाता हैं। इस सीट पर भी इस बार चुनाव रोचक देखने को मिल सकता है।

Previous Post

फिरोजाबाद: लग्जरी कारों के शौकीन हैं मनीष असीजा

Next Post

भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मी नारायण के प्रस्तावक की हत्या से सनसनी

Related Posts

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

October 31, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस के लिए बहुत शर्मसार होने की बात है कि चौकी के पीछे ही शराबियों की महफिल...

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

October 31, 2026

आगरा। शनिवार सुबह एक महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी भी...

Next Post
भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मी नारायण के प्रस्तावक की हत्या से सनसनी

भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मी नारायण के प्रस्तावक की हत्या से सनसनी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्मादपुर में पशुओं की चर्बी से बन रहा था देसी घी

एत्मादपुर में पशुओं की चर्बी से बन रहा था देसी घी

March 17, 2025
बाह में लेखपाल ने पकड़ा अधिवक्ता का गला, अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

बाह में लेखपाल ने पकड़ा अधिवक्ता का गला, अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

January 21, 2026
कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

October 19, 2026
वाइल्डलाइफ एसओएस में हथिनी सूजी नहीं रही

वाइल्डलाइफ एसओएस में हथिनी सूजी नहीं रही

October 1, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.