• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव: एक अनार सौ बीमार

February 1, 2022
in Politics

-ऋषि चौहान-

एटा। चुनाव आयोग ने स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी में हालात इस कदर बन चले हैं कि प्रत्याशियों में एक अनार सौ बीमार की कहावत चरितार्थ हो रही है।

उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव के लिए कुल 36 सीटें हैं। इन सीटों पर प्रत्याशियों की भीड़ देखने लायक है। एक-एक सीट पर लंबी कतारें हैं। यानी एक अनार सौ बीमार ।

हालांकि उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव इन दिनों चल रहे हैं। इसके बावजूद इसके दावेदारों ने बड़े नेताओं की परिक्रमा शुरू कर दी है।

 एटा, मथुरा, मैनपुरी स्थानीय निकाय सीट पर सभी जातियों के दर्जनों दावेदार टिकट की कतार में हैं। इनमें नए और पुराने सभी तरह के दावेदार अपनी-अपनी टिकट फाइनल कराने के लिए नेताओं की परिक्रमा कर रहे हैं। एटा सीट के लिए पहले एमएलसी रह चुके सत्येंद्र पाल सिंह उर्फ पप्पू भैया, पूर्व एमएलसी अवधपाल सिंह यादव, क्षत्रिय सभा के गजेंद्र सिंह चौहान सहित दावेदारों की लंबी कतारें अपना अपना भाग्य आजमा रही हैं।

आज विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष में बड़े नेताओं की सभा शुरू हो गई हैं। कासगंज में 3 दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी सभा थी। दावेदार राजनाथ सिंह की परिक्रमा करते देखे गए। हालात यह हैं कि दावेदार पार्टी का चुनाव भूलकर अपने टिकट को फाइनल करने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। यहां यह कहना अतिशयोक्तिपूर्ण नहीं होगा कि 36 सीटों के लिए उत्तर प्रदेश में हजारों दावेदार नेताओं की परिक्रमा कर रहे हैं।

ये हालात इकलौती भाजपा में नहीं हैं। सपा बसपा, रालोद और कांग्रेस में भी कमोवेश यही हाल हैं। सूत्रों की मानें तो एटा, मैनपुरी और मथुरा में सभी जातियों में दावेदार अपना अपना भाग्य आजमा रहे हैं। हालात यह हैं कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए जिन लोगों को टिकट नहीं मिला था। वे अब स्थानीय निकाय विधान परिषद के टिकट के लिए हर दल में लाइन लगाए खड़े हैं।

Previous Post

सिकंदरा क्षेत्र में लूट करने आए लुटेरे लूट की वारदात करने से पहले दबोचे

Next Post

दिगंबर सिंह धाकरे फिर से हुए भाजपाई

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय खटीक समाज के तत्वावधान...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

Next Post

दिगंबर सिंह धाकरे फिर से हुए भाजपाई

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दिव्यांग महिला की गला काटकर हत्या, हाईवे किनारे खेत में मिला शव

दिव्यांग महिला की गला काटकर हत्या, हाईवे किनारे खेत में मिला शव

August 18, 2024

हाथरस में विरोध के बीच भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

January 27, 2022

मुझे पति नहीं बुलेट चाहिए..

December 6, 2021
अछनेरा थाने के गेट पर पति ने चाकू से अपना गला रेता

अछनेरा थाने के गेट पर पति ने चाकू से अपना गला रेता

March 10, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.