• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

हाथरस में विरोध के बीच भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

January 27, 2022
in Politics

हाथरस। विरोध के बीच हाथरस व सिकंदराराऊ के भाजपा प्रत्याशियों द्वारा गुरूवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

हाथरस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने आगरा की मेयर रहीं अजुंला माहौर व सिकंदराराऊ से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा को पुनः प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के तमाम नेता व पूर्व सांसद सहित अन्य टिकिटधारी भाजपा नेता भी अंजुला माहौर का जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। भाजपा नेताओं द्वारा उनका कई बार विभिन्न स्थानों पर पुतला भी दहन किया गया है और पार्टी हाईकमान से प्रत्याशी बदलने की मांग की है। विरोध कर रहे भाजपाईयों ने गुरूवार को भी भाजपा कार्यालय पर सैकडों की संख्या में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि उन्हें बाहरी प्रत्याशी किसी भी कीमत पर नहीं चाहिए। इसी तरह सिकंदराराऊ प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह राणा का भी क्षेत्रीय जनता व भाजपा के नेता विरोध कर रहे हैं, उनका भी तमाम स्थानों पर पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारे लगाये गये हैं। भाजपा के दोनों प्रत्याशियों का विरोध थमने का नाम नही ले रहा है। इसी विरोध प्रदर्शन के बीच अंजुला माहौर व वीरेन्द्र सिंह राणा ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामंकन पत्र दाखिल किया। पहले दिन भाजपा के दो प्रत्याशियों के अलावा अन्य किसी भी दल द्वारा नामाकंन दाखिल नहीं किया था। सादाबाद के भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, उनके नामांकन के लिये जिला पंचायत अध्यक्ष उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय पुत्र चिराग उपाध्याय, ब्लाॅक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय व रानू पंडित द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गुरुवार को नामांकन के समय अंजुला माहौर और वीरेन्द्र सिंह राणा के साथ सांसद राजवीर दिलेर, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजपा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, विमन प्रधान सहित अन्य भाजपाई मौजूद थे।

 

सूची जारी होने के बाद कांग्रेस में भी विरोध
हाथरस। कांग्रेस में प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद कांग्रेस में भी विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस ने हाथरस विधान सभा सुरक्षित सीट पर सिकंदराराऊ की पालिकाध्यक्ष सरोज देवी व सिकंदराराऊ विधानसभा सीट पर हाथरस कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की पत्नी छवि वार्णेय, सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से मथुरा प्रसाद कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किया है। मथुरा प्रसाद कुशवाहा का तो विरोध नहीं हो रहा है लेकिन सिकंदराराऊ और हाथरस विधानसभा के प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेसियों ने भारी विरोध शुरू हो गय है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के आवास पर कांग्रेस शहरध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर जबदस्त विरोध किया।हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

Previous Post

सुबह से लेकर शाम तक गरजे कुलपति प्रो. विनय पाठक, क्या विवि में कर पाएंगे सुधार बड़ा सवाल

Next Post

अगर कर्मचारी चाहें तो सुधर सकती विश्वविद्यालय की छवि बोले कुलपति

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय खटीक समाज के तत्वावधान...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

Next Post

अगर कर्मचारी चाहें तो सुधर सकती विश्वविद्यालय की छवि बोले कुलपति

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लग्जरी गाड़ी चोरी करने वाले गिरोह का एक और इनामी हरीपर्वत पुलिस ने पकड़ा

लग्जरी गाड़ी चोरी करने वाले गिरोह का एक और इनामी हरीपर्वत पुलिस ने पकड़ा

October 21, 2022
दो धड़ों में बंट चुका सिंधी समाज अब दिखेगा एक मंच पर

दो धड़ों में बंट चुका सिंधी समाज अब दिखेगा एक मंच पर

December 10, 2024
सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी का डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 1.10 लाख

सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी का डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 1.10 लाख

December 20, 2023
भगत हलवाई के मालिक से मांगी चौथ, मुकदमा

भगत हलवाई के मालिक से मांगी चौथ, मुकदमा

November 5, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.