• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आस्था के महापर्व छठ पूजा पर आगरा में दिखी घाटों पर रौनक… व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

आस्था के महापर्व छठ पूजा पर आगरा में दिखी घाटों पर रौनक… व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

महिलाओं ने घाट पर वेदी बनाकर पूजा की, फल, ठेकुआ सहित पानी व गाय के दूध से उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया

November 7, 2024
in Agra, Cultural

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। गुरुवार को आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। महिलाएं नंगे पैर यमुना में स्नान के लिए पहुंची। इसके बाद महिलाओं ने घाट पर वेदी बनाकर पूजा की। इसके साथ ही सूप में फल, ठेकुआ आदि सामग्री सहित पानी व गाय के दूध से उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।

गुरुवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को श्रद्धालुओं ने छठ का पहला अर्घ्य दिया। बल्केश्वर, एत्माद्दौला आदि क्षेत्रों में अर्घ्य देने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। व्रतियों का दोपहर 2:00 बजे से यमुना घाट पहुंचना शुरू हो गया था। कई लोगों ने घरों की छतों पर अस्थाई तालाब बना कर अर्घ्य दिया। व्रतियों के रंग बिरंगे परिधान और भक्ति में लोकगीत कदम कदम पर शांति का संदेश देते रहे।

कमला नगर में यमुना घाट पर अपर जिला जज ज्ञानेन्द्र राव अपनी पत्नी निरूपमा राव के साथ।

कमला नगर में यमुना घाट पर अपर जिला जज ज्ञानेन्द्र राव भी अपनी पत्नी निरूपमा राव के साथ पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। निरुपमा राव ने सूर्य को अर्घ्य दिया। वह बोलीं कि वह हर साल व्रत रहती हैं, उन्होंने यह भी कहा कि छठ मैया की पूजा से मन को शांति मिलती है। शरीर का कष्ट भी दूर होता है। छठ मैया का ही करिश्मा है कि इतना कठिन व्रत भी आसान लगता है। छठ मैया की भक्ति से शक्ति का संचार होता है। निर्जल व्रत में भी थकान महसूस नहीं होती

पुलिस अपर आयुक्त केशव चौधरी की पत्नी प्राची चौधरी पूजा अर्चना के दौरान।

पुलिस अपर आयुक्त केशव चौधरी ने भी अपनी पत्नी प्राची चौधरी के साथ पूजा की। प्राची चौधरी ने सूर्य को अर्घ्य दिया और बताया कि छठ पूजा की शुरुआत बिहार के मुंगेर से हुई थी। कुछ प्रचलित कथाओं से इस बारे में पता चलता है। द्रौपदी ने अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के लिए छठ का व्रत रखा था।

घाट पर पुलिस अपर आयुक्त केशव चौधरी के साथ पूर्वांचल सद्भाव समिति के सचिव राकेश शुक्ला।

पूर्वांचल सद्भाव समिति के द्वारा भी घाट पर आरती का आयोजन किया गया।  पुलिस अपर आयुक्त केशव चौधरी ने कहा कि कार्तिक माह में स्नान, पूजा और दान करने का विशेष महत्व होता है। इस माह में भगवान विष्णु जल में ही निवास करते हैं। डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का मतलब है कि भगवान विष्णु सूर्य देव के रूप और जल में भगवान विष्णु की अप्रत्यक्ष रूप से दोनों की साथ में पूजा की जाती है। समिति के सचिव राकेश शुक्ला ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के पीछे मान्यताएं हैं।

बलकेश्वर घाट पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल।  

छठ पर्व पर क्यों दिया जाता है सूर्य देव को अर्घ्य, जानें
छठ पूजा के दौरान डूबते और उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाने की परंपरा है, भगवान सूर्य पंचदेवों में से एक हैं और इसी कारण किसी भी शुभ काम की शुरुआत पंचदेवों की पूजा के साथ की जाती है। कहते हैं सूर्य देव को अर्घ्य देने से नकारात्मक विचार खत्म होते हैं, इससे स्वास्थ्य लाभ मिलता है. सूर्य को अर्घ्य चढ़ाकर सूर्य मंत्र का और उनके नाम का जाप करना चाहिए। छठ पूजा पर सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ाने के साथ-साथ छठी माता की पूजा की जाती हैं।

छठी मैया और सूर्य देव का रिश्ता
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव की बहन छठी माता हैं, ऐसे में छठ की पूजा में छठी मैया की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता हैं। कहते हैं इन दोनों के आशीर्वाद से संतान को अच्छा स्वास्थ्य मिलता है और घर में सुख शांति और समृद्धि आती है।

छठ से जुड़ी हुई मान्यताएं
छठ पर्व को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं, कहते हैं कि प्रकृति ने खुद को छह भागों में बांटा है, इनमें छठे भाग को मातृ देवी कहा जाता है। छठ माता को ब्रह्मा जी की मानस पुत्री कहा जाता हैं, इतना ही नहीं देवी दुर्गा के छठे रूप यानी कि कात्यायनी को भी छठ माता कहते हैं। कहते हैं छठ माता संतान की रक्षा करने वाली देवी होती हैं, इस कारण संतान के सौभाग्य, लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए छठ पूजा का व्रत किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, बिहार में देवी सीता, कुंती और द्रौपदी ने भी छठ पूजा का व्रत किया था और इस व्रत के प्रभाव से उनके जीवन के कष्ट दूर हो गए थे।

Previous Post

चांदी कारोबारी हत्याकांड में पटना पुलिस ने मथुरा से दो पकड़े

Next Post

बंद घरों में चोरी करने वाले से पुलिस की हुई मुठभेड़

Related Posts

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

Next Post
बंद घरों में चोरी करने वाले से पुलिस की हुई मुठभेड़

बंद घरों में चोरी करने वाले से पुलिस की हुई मुठभेड़

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति का आगरा के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति का आगरा के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

July 9, 2024
एत्माद्दौला में बंद मकान में लाखों की चोरी

एत्माद्दौला में बंद मकान में लाखों की चोरी

February 14, 2022
सांस्कृतिक विरासत को सजोने और धार्मिक पर्यटन को बढाने के लिए धर्मस्थल होंगे विकसित: योगेंद्र उपाध्याय

सांस्कृतिक विरासत को सजोने और धार्मिक पर्यटन को बढाने के लिए धर्मस्थल होंगे विकसित: योगेंद्र उपाध्याय

September 8, 2024
क्रिकेटर यूसुफ पठान ने पत्नी और बेटों साथ देखा ताजमहल

क्रिकेटर यूसुफ पठान ने पत्नी और बेटों साथ देखा ताजमहल

November 23, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.