आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में चोरों को चोरी करना सबसे ज्यादा आसान लग रहा है। इस बात का उदाहरण यह है कि यहां दो दिन के अंदर दो ज्वेलर्स के यहां चोरियां हुई हैं। हैरानी की बात यह है कि फिर भी पुलिस हाथ पैर हाथ रख कर बैठी हुई है। चोरों का कोई अता पता नहीं लगा पाई है।
खेरिया मोड पर विनोद कुमार की ज्वेलर्स की दुकान है। शुक्रवार सुबह उन्हें लोगों ने सूचना दी कि आपकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। जब वह दुकान पर पहुंचे तो वहां काउंटर टूटा हुआ था उसमें रखे गहने चोरी हो गए थे। चोरों ने अलमारी को भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इससे पहले गुरुवार रात भी चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी। वह काउंटर में रखे आभूषण ले गए थे। इसके बाद भी पुलिस रात में चौकन्ना नहीं हुई जिस बात का चोरों ने फायदा उठाया।











