• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
छात्र को सालों तक डिग्री नहीं मिलने पर कुलपति हुए नाराज

छात्र को सालों तक डिग्री नहीं मिलने पर कुलपति हुए नाराज

जूम एप पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों को लगाई फटकार

February 2, 2022
in Education

आगरा। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एक छात्र 17 साल से डिग्री के लिए परेशान हैं। डिग्री के लिए छात्र से रिश्वत भी मांगी जा रही है। मामले में डीएलए ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। खबर को कुलपति ने गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों के साथ जूम एप पर मीटिंग कर उनकी क्लास लगाई। कुलपति ने अधिकारियों से पूछा कि आखिर छात्र को अब तक डिग्री क्यों नहीं दी गई है?

छात्र अमित कुमार ने सत्र 2003 में आरबीएस कॉलेज से बीएड किया है। छात्र 17 साल से ओरिजिनल डिग्री के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहा है। यहां कोई सुनवाई नहीं होने पर उसने राष्ट्रपति से सपरिवार आत्महत्या करने की अनुमति भी मांगी थी। इंटेलिजेंस ने उससे बात कर कहा था कि 15 दिन में उसे उसकी डिग्री मिल जाएगी। महीनों बीतने के बाद भी डिग्री नहीं मिलने पर वह हाईकोर्ट चला गया। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि छात्र अपनी प्रोविजनल डिग्री और मार्कशीट के साथ विश्वविद्यालय में प्रत्यावेदन जमा कर दे। सोमवार को प्रत्यावेदन देने के लिए वह विश्वविद्यालय में आया था। छात्र का आरोप है कि यहां उससे रिश्वत मांगी गई। वहीं रिश्वत नहीं देने के चलते उसका प्रत्यावेदन भी रिसीव नहीं किया गया। छात्र द्वारा राष्ट्रपति से लेकर कुलाधिपति तक की गई शिकायत को डीएलए ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने खबर को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ जूम एप पर मीटिंग की। इसमें उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि आखिर अभी तक छात्रों को डिग्री क्यों नहीं दी गई है? छात्र को क्यों चकरघिन्नी बनाया गया है?  इस पर एक अधिकारी ने जवाब दिया कि बीएड 2003 का चार्ट फॉरेंसिक जांच के लिए गया था। इस पर कमेटी बनी हुई है। कुलपति ने अधिकारियों से कहा कि फॉइल तो विश्वविद्यालय के पास होगी। विश्वविद्यालय उससे भी तो मिलान कर छात्र की मार्कशीट को सत्यापित कर उसकी डिग्री दे सकता है। इसके बाद किसी भी अधिकारी के पास में कोई संतोषजनक जवाब नहीं था। सहायक कुलसचिव परीक्षा पवन कुमार ने यह बात स्वीकार की कि छात्र का प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया गया है, जो कि किया जाना चाहिए था। इसके लिए छात्र को परेशान भी किया गया है।

 

Previous Post

दिगंबर सिंह धाकरे फिर से हुए भाजपाई

Next Post

बसपा सुप्रीमो मायावती पहुंचीं आगरा, बोलीं 2007 की तरह फिर से बीएसपी की सरकार लानी है

Related Posts

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

August 2, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का 92वां दीक्षांत समारोह कल मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल...

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

महाराष्ट्र टीईटी का पेपर आगरा से हुआ था लीक, प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का निकला हाथ

महाराष्ट्र टीईटी का पेपर आगरा से हुआ था लीक, प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का निकला हाथ

July 29, 2026

मुंबई/आगरा। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में आगरा से तार जुड़ गए हैं। महाराष्ट्र पुलिस की विशेष...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

July 24, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा नौ के दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से...

Next Post
बसपा सुप्रीमो मायावती पहुंचीं आगरा, बोलीं 2007 की तरह फिर से बीएसपी की सरकार लानी है

बसपा सुप्रीमो मायावती पहुंचीं आगरा, बोलीं 2007 की तरह फिर से बीएसपी की सरकार लानी है

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शोभायात्रा रोके जाने पर जहांगीर पुरी में भडकी थी हिंसा, पश्चिमी यूपी में भी हाई अलर्ट

शोभायात्रा रोके जाने पर जहांगीर पुरी में भडकी थी हिंसा, पश्चिमी यूपी में भी हाई अलर्ट

April 17, 2022

How Long Does It Take to Cleanse Your Liver From Alcohol? Liver Detox & Side Effects

October 10, 2022
धर्मांतरण कराने वाले गैंग के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान की पुलिस को मिली 10 दिन की रिमांड

धर्मांतरण कराने वाले गैंग के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान की पुलिस को मिली 10 दिन की रिमांड

July 22, 2025
सपा और कांग्रेस ने मुसलमान को हमेशा वोट बैंक के चश्मे से देखा

सपा और कांग्रेस ने मुसलमान को हमेशा वोट बैंक के चश्मे से देखा

May 2, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार
  • कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा
  • जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.