• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

पूर्व विधायक धर्मपाल ने थामा भाजपा का दामन, एत्मादपुर से लड़ सकते चुनाव

January 12, 2022
in Education

आगरा। अब तक चार पार्टी बदल चुके पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। आज उनके द्वारा पांचवी पार्टी में नए राजनीतिक सफर की शुरुआत की गई है। संभावना है कि भाजपा द्वारा उन्हें एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र की टिकट देकर चुनाव भी लड़ाया जा सकता है।

फिल्म अभिनेता राज बब्बर के साथ राजनीति का सफर शुरू करने वाले डॉ. धर्मपाल सिंह ने सबसे पहले राज बब्बर की जनमोर्चा पार्टी से ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद वह बसपा में शामिल हो गए। 2012 में उन्होंने एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा से टिकट लेकर चुनाव लड़ा। इसमें उन्होंने जीत हासिल की। वर्ष 2017 में उन्होंने एक बार फिर से बसपा से टिकट लेकर एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की लहर में वह भाजपा प्रत्याशी रामप्रताप चौहान से हार गए। लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस की यूपी में पकड़ कमजोर देख कुछ महीने पहले वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से उन्हें समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी के रूप में भी देखा जा रहा था। इधर उन्हें लगा कि इस बार भी यहां भाजपा का प्रत्याशी ही जीत हासिल करेगा। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने और टिकट लेने के लिए जुट गए। आज उनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा के नेतृत्व में सदस्यता ले ली गई है। वह सुबह से ही अपने समर्थकों के साथ दिल्ली स्थित कार्यालय के बाहर पहुंच गए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से भी उन्हें भाजपा के प्रत्याशी के रूप में भी देखा जा रहा है। डॉक्टर धर्मपाल सिंह को टिकट मिलने पर वर्तमान विधायक राम प्रताप सिंह चौहान की टिकट कटने की भी संभावनाएं बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि राम प्रताप चौहान की रिपोर्ट अच्छी नहीं गई थी। इस वजह से उनका टिकट काटकर भाजपा धर्मपाल सिंह पर दांव खेल सकती है। धर्मपाल सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद रामप्रताप चौहान के समर्थकों में मायूसी छा गई है।

भाजपा के दिल्ली स्थित कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव मौर्या और दिनेश शर्मा के साथ मंच पर पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह।
Previous Post

8 महीने बाद हाथ आया दो दर्जन से ऊपर मोबाइल चोरी करने वाला चोर

Next Post

सावधान! आज निकले हैं कोरोना के 652 केस

Related Posts

सहायक आचार्य चयन परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

सहायक आचार्य चयन परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

April 13, 2026

आगरा।  उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा 18 और 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली सहायक आचार्य चयन...

विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव की पत्रावली गायब होने पर कराया मुंडन, पहने भगवा कपड़े

विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव की पत्रावली गायब होने पर कराया मुंडन, पहने भगवा कपड़े

March 24, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव की पत्रावली अधिकारियों के कार्यालय से गायब होने के विरोध में...

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में यूटा ने निकाला मशाल जुलूस

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में यूटा ने निकाला मशाल जुलूस

March 23, 2026

आगरा। परिषदीय विद्यालयों में वर्तमान में कार्यरत सभी अध्यापकों के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी अनिवार्यता किए जाने से असंतुष्ट...

विश्वविद्यालय छात्रों की मार्कशीट्स में दर्शा रहा उनकी जाति, छात्र नेताओं ने किया विरोध

विश्वविद्यालय छात्रों की मार्कशीट्स में दर्शा रहा उनकी जाति, छात्र नेताओं ने किया विरोध

March 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा अभी मुख्य परीक्षा का प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जारी किया गया है। इस परिणाम...

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक विवादित प्रश्न को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री की भी आई प्रतिक्रिया

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक विवादित प्रश्न को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री की भी आई प्रतिक्रिया

March 15, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक विवादित प्रश्न को लेकर सियासी और सामाजिक हलकों...

विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने पर उच्च शिक्षा मंत्री का किया आभार व्यक्त

विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने पर उच्च शिक्षा मंत्री का किया आभार व्यक्त

March 13, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने पर उच्च...

Next Post

सावधान! आज निकले हैं कोरोना के 652 केस

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा मंडल में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, घर से बाहर की ओर दौड़े

आगरा मंडल में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, घर से बाहर की ओर दौड़े

October 3, 2023
रूसा के कार्यों को लेकर प्रोफेसर से हुई पूछताछ

रूसा के कार्यों को लेकर प्रोफेसर से हुई पूछताछ

November 1, 2022
ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेच रहे थे नकली यूनिफॉर्म, एक दबोचा

ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेच रहे थे नकली यूनिफॉर्म, एक दबोचा

September 4, 2022
सीआईएसएफ के जवान ने ताजमहल में युवती से कर दी मारपीट

सीआईएसएफ के जवान ने ताजमहल में युवती से कर दी मारपीट

April 6, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील
  • कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया
  • कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला
  • अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.