• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस विभाग के आईपीएस सोनम कुमार कहे जाने लगे ‘एप बाबा’, उम्र कम अनुभवी ज्यादा

पुलिस विभाग के आईपीएस सोनम कुमार कहे जाने लगे ‘एप बाबा’, उम्र कम अनुभवी ज्यादा

अभी तक उनके द्वारा बनाए गए कई एप, इस बार बैरियर एप लुभा रहा, चौराहों पर संदिग्ध लोगों पर नजर रख पा रहा

March 10, 2025
in administration, Agra, Police
  • -गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। वर्दी पहनने के बाद कानून में  महारथ हासिल करने वाले अभी तक कई अधिकारी देखे गए हैं लेकिन कंप्यूटर में महारथ हासिल करने वाले बहुत कम। महारथ भी ऐसी जिसके सभी कायल हो जाएं।  हम बात कर रहे हैं डीसीपी सिटी सोनम कुमार की।  पुलिस विभाग के लिए एक के बाद एक बेहतरीन एप तैयार करने वाले आईपीएस सोनम कुमार को ‘एप बाबा’ की उपाधि दे दी जाए तो वह उनकी चमक के आगे फीकी पड़ जाएगी। विभाग के लिए उन्होंने जो कर दिया है वह काबिले तारीफ है। उनके द्वारा बनाए गए कई एप पुलिस विभाग के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं।

डीसीपी सोनम कुमार 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीटेक किया हुआ है। सेवा में आने से पहले नोएडा में एक अमेरिकन कंपनी में भी नौकरी की। 12 जनवरी 2023 को आगरा कमिश्नरेट में उनकी तैनाती हुई। सबसे पहले उन्होंने त्वरित जनसुनवाई और उस पर कार्रवाई का आइलाइन रिकार्ड रखने के लिए जनसुनवाई एप तैयार किया। आफिस में आने वाले फरियादियों का प्रार्थना पत्र इस एप पर आडियो या वीडियो साक्ष्य के साथ अपलोड होता है। संबंधित थाने से इसकी जांच करने के बाद रिपोर्ट भी इस पर दी जाती है। इसके बाद उन्होंने बेस्ड इन्वेंस्टीगेशन ट्रैकिंग एप विकसित किया। इस एप के माध्यम से वादी अपने मोबाइल पर ही वाद की सुनवाई की तारीख व वाद की स्थिति के बारे में जानकारी कर सकता है। विभाग के लिए कुछ करने का सिलसिला यहीं नहीं थमा। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन ड्यूटी लगाने के लिए एक ऐप तैयार किया। पुलिसकर्मियों की प्रतिदिन की ड्यूटी, वीआइपी ड्यूटी व जुलूस के लिए ड्यूटी के लिए डायनेमिक ड्यूटी मैनेजमेंट सिस्टम(डीडीएमएस) एप तैयार किया। इसमें कर्मचारी का नाम, पीएनओ, मोबाइल नंबर, ड्यूटी का स्थान अक्षांश व देशांतर के अनुसार कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया जाता है। इस एप को बनाने के बाद वह अपनों के बीच में छा गए। अधिकारियों को भा गए।  उधर पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौड़ ने उन्हें ट्रांसफर का डाटा एकत्रित करने के लिए भी एप बनाने की जिम्मेदारी दी। उदाहरण के तौर पर कई बार अधिकारियों को स्टाफ गुमराह कर देता था कि साहब इस पुलिसकर्मी को नगर जोन में तीन साल हो गए हैं। इसका तबादला कर दीजिए। पुलिसकर्मी अपने ही साथियों से खुन्नस निकालते थे। बाद में पता चलता था उसे तो तीन महीने ही हुए हैं। पुलिस कमिश्नर के विश्वास को जीतने के लिए डीसीपी सोनम कुमार के द्वारा बनाए गए एप में सभी पुलिसकर्मियों का रिकॉर्ड है। किसको कितना समय कहां हो गया है। कब निलंबित हुआ। कब बेड एंट्री मिली कब छुट्टी गया। इस एप का पूर्व पुलिस अपर आयुक्त केशव चौधरी ने काफी लाभ उठाया। इधर एप बनाने का सिलसिला यहीं नहीं रुका। इसके बाद डीसीपी ने एविडेंस कलेक्ट करने के लिए ऐप बना दिया। अब डीसीपी के द्वारा बैरियर एप बनाया गया है। सोमवार को इसी एप के माध्यम से चेकिंग कराई गई। इस एप में हर थाने के प्रभारी ने अपने यहां संवेदनशील चौराहा के पॉइंट डाले हैं। इन चौराहों पर पुलिस ने किसे रोका चेकिंग की या नहीं की। यह सभी जानकारी डीसीपी अपने फोन में देख सकते हैं। अभी तक कई बार थाना प्रभारी झूठ बोल देते थे हम चेकिंग कर रहे हैं और पुराने फोटो ग्रुप पर डाल देते थे। अब यह नहीं चल सकेगा। इसके साथ ही उन लोगों को भी लाभ मिलेगा जिन्हें कई बार गलती से फंसा दिया जाता है। वह पुलिस के रिकॉर्ड में उस समय दर्ज होंगे जिस समय उन पर आरोप लगाया जा रहा है।

नाई की मंडी थाना पुलिस बैरियर रेप के माध्यम से चेकिंग कर रही है या नहीं यह चेक करने के लिए पहुंचे डीसीपी सिटी सोनम कुमार।
बैरियर एप के माध्यम से यमुना पार में चेकिंग करते हुए इंस्पेक्टर एत्माउद्दौला देवेंद्र दुबे।
चौराहे पर संदिग्ध वाहनों और ट्रैफिक का पालन नहीं करने वालों लोगों को रोकने के लिए खड़ी हुई पुलिस।
Previous Post

डीसीपी ऑफिस में फूट-फूटकर रोए दंपत्ति बोले- इंस्पेक्टर ने भाई को झूठे मुकदमे में फंसा दिया

Next Post

महिला आयोग की अध्यक्ष अचानक पहुचीं आईएसबीटी, मची खलबली

Related Posts

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

May 8, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर शुक्रवार को एडिशनल कमिश्नर, अपर जिलाधिकारी और एसडीएम  ने दौरा किया। मलूपुर, रामनगर,...

सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा

सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा

May 8, 2026

आगरा। सिकंदरा पुलिस और सर्विलांस सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का...

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

May 7, 2026

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र स्थित छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को...

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

May 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में नगर निगम के नाला निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार दोपहर पुराने नाले की दीवार तोड़ते समय...

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

May 6, 2026

आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम तेजी से मेट्रो कार्य करा रही है। बुधवार को एमजी रोड स्थित...

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

May 6, 2026

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  10 जून से...

Next Post
महिला आयोग की अध्यक्ष अचानक पहुचीं आईएसबीटी, मची खलबली

महिला आयोग की अध्यक्ष अचानक पहुचीं आईएसबीटी, मची खलबली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिस अपराधियों से एक कदम आगे रहे, इसी सोच से करें काम: पुलिस कमिश्नर

पुलिस अपराधियों से एक कदम आगे रहे, इसी सोच से करें काम: पुलिस कमिश्नर

January 8, 2023
टूरिज्म सिटी, टूरिज्म कल्चर का हो विकास,अट्रेक्टिव,डायनेमिक व वाइब्रेंट शहर बने आगरा: मंडलायुक्त

टूरिज्म सिटी, टूरिज्म कल्चर का हो विकास,अट्रेक्टिव,डायनेमिक व वाइब्रेंट शहर बने आगरा: मंडलायुक्त

September 14, 2023
सट्टेबाज अंकुश के साथी आशीष सिंघल के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

सट्टेबाज अंकुश के साथी आशीष सिंघल के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

September 3, 2022
AI तकनीक से अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और वायरल करने की युवती को धमकी

AI तकनीक से अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और वायरल करने की युवती को धमकी

December 18, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण
  • सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा
  • छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की
  • हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.