• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
धर्मांतरण कराने वाले मास्टरमाइंड के दोनों बेटों सहित युवती से जबरन निकाह करने वाला दबोचा

धर्मांतरण कराने वाले मास्टरमाइंड के दोनों बेटों सहित युवती से जबरन निकाह करने वाला दबोचा

पुलिस कमिश्नर के इस ऑपरेशन की पूरे देश में हो रही है सराहना

July 23, 2025
in Agra, Crime, Cultural, National

आगरा। धर्मांतरण मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो धर्मांतरण गैंग के मास्टरमाइंड के बेटे हैं। वहीं तीसरा वह है जिसने हरियाणा की युवती से जबरन निकाह किया था।  अब तक कुल 14 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के इस ऑपरेशन की पूरे देश में सराहना हो रही है। मामला इतना बड़ा हो गया है कि आईबी और एनआईए भी आगरा में डेरा डाले हुए हैं। आशंका यह भी व्यक्त की जा रही है एनआईए के पास यह पूरा केस जा सकता है।

सदर क्षेत्र की दो बहनों को जाल में फंसाने वाले धर्मांतरण गिरोह के 10 सदस्यों को छह राज्यों से गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को इसका पर्दाफाश किया था। पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपितों से पूछताछ हुई तो पता चला कि गोवा से गिरफ्तार हुई आयशा को नार्थ ईस्ट दिल्ली निवासी अब्दुल रहमान फंडिंग कर रहा था। वह वर्ष 2021 में यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए मुजफ्फर नगर के कलीम सिद्दीकी के नेटवर्क से जुड़ा था। उसके जेल जाने के बाद वही पूरा नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने अब्दुल रहमान को सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से हरियाणा के रोहतक की रहने वाली युवती को भी बरामद किया। युवती 12 नवंबर 2024 को गिरोह के चंगुल में फंसकर घर छोड़ आई थी। अब्दुल रहमान ने उसको अपने घर में बंधक बनाकर रखा था। इसके बाद नार्थ ईस्ट दिल्ली के दयालपुर के रहने वाले जुनैद कुरैशी से उसका जबरन निकाह करा दिया था। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जुनैद और अब्दुल रहमान के बेटे अब्दुल्ला और अब्दुल रहीम के वारंट हासिल किए। तीनों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों से मोबाइल और दो कार्टन संदिग्ध इस्लामिक साहित्य भी बरामद किया गया है। मोबाइल फोन से मिले संदिग्ध डाटा की जांच की जा रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपित हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण कराने के बाद जबरन निकाह कराते थे। अब्दुल रहीम ने भी मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली हिंदू युवती से निकाह किया है। निकाह कराने वाले राजस्थान के काजी की तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है।

अब्दुल रहमान ने बताया वह भ्रमण पर रहता था

पुलिस रिमांड पर पूछताछ में अब्दुल रहमान ने बताया है कि वह देश के विभिन्न क्षेत्रों भ्रमण करता था। जम्मू कश्मीर, नेपाल, भूटान और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में वह मतांतरण कराने के लिए यात्राएं करता रहता है। आरोपित के मोबाइल से करीब 30 से अधिक संदिग्ध मोबाइल नंबर बरामद हुए हैं। इनके बारे में जानकारी की जा रही है।

बेटी के मिलने के बाद युवती के परिजन खुश

रोहतक की युवती के मां और पिता सोमवार रात को ही आगरा आ गए थे। दोनों बेटी से मिलने के बाद फूट-फूटकर रोने लगे। वह कह रहे थे कि शादी से पहले चली गई। इसके बाद कोई पता नहीं था। उसकी फेसबुक आईडी बंद करा दी गई। मोबाइल नंबर भी नहीं था। इस कारण संपर्क नहीं हो पा रहा था। पुलिस भी उसकी तलाश में नहीं लग रही थी। ऐसे में वह भटकने के लिए मजबूर थे। अब बेटी मिल गई है। उसे घर लेकर जाएंगे। युवती भी कह रही है कि वह आरोपियों को सजा दिलाना चाहती है। उसका धर्मांतरण कराया गया।

फंडिंग कहां से होती थी पुलिस कर रही जानकारी

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि गिरोह के पास फंडिंग कहां से आती थी। इस बात की भी जानकारी की जा रही है। अब्दुल रहमान बाहर के देशों में किन-किन से मिला है इस बात की भी जानकारी की जा रही है। 

बारहवीं फेल रहमान कुरेशी कई भाषाएं जानता है

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि 12वीं फेल रहमान कुरैशी कई भाषाएं जानता है। सॉफ्टवेयर भी बना लेता है। अपने यूट्यूब चैनल द  सुन्नाहा पर विदेशी लोगों के वीडियो भी अपलोड करता था। वह अपने यूट्यूब चैनल से महीने के करीब 80 हजार रुपए कमा रहा था। उसके घर वालों को लगता था वह कुछ नहीं जानता है, उसके करीब 165000 यूट्यूब पर फॉलोअर हैं। इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या उसके तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं? उसके लैपटॉप में इस बात की भी जांच की जा रही है कि विदेशी करेंसी में भुगतान के अलावा क्रिप्टो में भी भुगतान हुए हैं क्या?

Previous Post

प्रोफेसर बीके सारस्वत बने पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति

Next Post

आगरा में कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Related Posts

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

Next Post
आगरा में कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

आगरा में कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पार्षदों व उनके परिजनों से अभद्रता करने वाले एनसीओ की सेवा समाप्त

पार्षदों व उनके परिजनों से अभद्रता करने वाले एनसीओ की सेवा समाप्त

August 1, 2024
190 करोड़ से खरीदी जाएगी एत्मादपुर मदरा की 124 हेक्टेयर भूमि

190 करोड़ से खरीदी जाएगी एत्मादपुर मदरा की 124 हेक्टेयर भूमि

September 2, 2023
25 हजार के इनामी बिल्डर और उनके बेटे ने कोर्ट में समर्पण के लिए दिया प्रार्थना पत्र

25 हजार के इनामी बिल्डर और उनके बेटे ने कोर्ट में समर्पण के लिए दिया प्रार्थना पत्र

February 1, 2024
खेरागढ़ में बर्तन व्यापारी से चार लाख की लूट, एक्टिवा भी लूट ले गए बदमाश

खेरागढ़ में बर्तन व्यापारी से चार लाख की लूट, एक्टिवा भी लूट ले गए बदमाश

February 27, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.