• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मोबाइल लुटेरों से एत्माउद्दौला पुलिस की मुठभेड़, चंद घंटे में लूट का खुलासा

मोबाइल लुटेरों से एत्माउद्दौला पुलिस की मुठभेड़, चंद घंटे में लूट का खुलासा

ऑटो में सवारी से लूटा था मोबाइल, चालक के साथ ऑटो में दो बदमाश पहले से बैठे थे

August 13, 2025
in Agra, Crime, Police

आगरा। एत्माउद्दौला थाना पुलिस की मोबाइल लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके दो और साथियों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर एत्माउद्दौला ने चंद घंटों में लूट का खुलासा कर दिया। इसके लिए अधिकारियों ने उनकी पीठ थपथपाई है। पकड़े गए आरोपियों पर गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज है। वह पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

नीरज पुत्र सुरेन्द्र निवासी हाथरस अपनी गाड़ी सिकंदरा में सर्विस सेंटर पर डालने आए थे। इसके बाद वह ऑटो में बैठकर भगवान टॉकीज आए। भगवान टॉकीज से रामबाग के लिए ऑटो किया जिससे रामबाग से वह हाथरस की बस पकड़ लें। जिस ऑटो में वह भगवान टॉकीज से बैठे थे उसमें चालक सहित दो लोग और थे। तीनों ही आपस में मिले हुए थे। जैसे ही रामबाग पर नीरज ऑटो से उतरे उनके हाथ में से तीनों ने थैला लूट लिया और भाग गए। इसमें मोबाइल और पैसे रखे हुए थे। नीरज के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। लूट की सूचना पर एत्माउद्दौला इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे तत्काल प्रभाव से फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। उनके द्वारा तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया और लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई। देर रात मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि मोबाइल लूटने वाले बदमाश पुरानी पुलिया प्रकाश नगर के पास हैं। वह फोर्स से लेकर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचे तो बदमाशों के द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में इमरान पुत्र जमील निवासी  कांशीराम कॉलोनी पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने दौड़कर उसे और उसके दोनों साथी शानू पुत्र सायरा बानो व अल्ताफ पुत्र अब्बास अली निवासी पीला खार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के पास से लूट का मोबाइल बरामद कर लिया है। मुठभेड़ की सूचना पर एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय भी पहुंच गए। एसीपी ने बताया कि एक बदमाश के पैर में गोली लगी है उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ के दौरान चौकी प्रभारी डिवीजन मोहित कुमार भी मौजूद रहे।

Previous Post

शमसाबाद में पुलिस फोर्स रहा तैनात, अधिकारियों ने दिया दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन

Next Post

खाटू श्याम से दर्शन करके लौट रहे एटा के 11 लोगों की हादसे में मौत

Related Posts

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

June 21, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित बसई इलाके में एक होटल में ठहरे युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या...

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

June 21, 2026

आगरा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को ताजनगरी पूरी तरह योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख मैदानों, पार्कों और...

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

June 20, 2026

आगरा। नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के होटल क्लार्क शीराज़ में हुए आयकर पर सेमिनार में मुख्य अतिथि अभिनेता व...

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

June 20, 2026

आगरा। ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर अपराधी को आगरा कैंट जीआरपी ने महज...

थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा

थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा

June 19, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में ताजमहल के पास शुक्रवार शाम थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ऊंची...

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों ने किया हंगामा, प्रभारी मंत्री की गाड़ी की आगे बैठे

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों ने किया हंगामा, प्रभारी मंत्री की गाड़ी की आगे बैठे

June 19, 2026

आगरा। बिचपुरी के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान दिवस एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला के दौरान  एक जनप्रतिनिधि पर किसान...

Next Post
खाटू श्याम से दर्शन करके लौट रहे एटा के 11 लोगों की हादसे में मौत

खाटू श्याम से दर्शन करके लौट रहे एटा के 11 लोगों की हादसे में मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा से हुआ मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण का आरंभ

आगरा से हुआ मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण का आरंभ

October 14, 2023
आखिर यह कैसी पुलिसिंग ! मंगलसूत्र लुटने का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तीन महीने में पीड़ित से लगवाए 13 चक्कर, पांच बार ली तहरीर

आखिर यह कैसी पुलिसिंग ! मंगलसूत्र लुटने का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तीन महीने में पीड़ित से लगवाए 13 चक्कर, पांच बार ली तहरीर

July 23, 2024
जयपुर के फाइव स्टार होटल में पत्नी के साथ रुका था 9 करोड़ की ठगी का आरोपी प्रखर गर्ग, हरीपर्वत पुलिस ने दबोचा

जयपुर के फाइव स्टार होटल में पत्नी के साथ रुका था 9 करोड़ की ठगी का आरोपी प्रखर गर्ग, हरीपर्वत पुलिस ने दबोचा

August 27, 2025
ग्वालियर हाई वे पर भीषण हादसा दो कारों की टक्कर में तीन की मौत, 11 घायल

ग्वालियर हाई वे पर भीषण हादसा दो कारों की टक्कर में तीन की मौत, 11 घायल

June 17, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
  • विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
  • राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है
  • ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.