• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
देश भक्ति के रंग में डूबा आगरा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

देश भक्ति के रंग में डूबा आगरा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

August 15, 2025
in administration, Agra, Cultural

आगरा। स्वतंत्रता दिवस ताजनगरी में पूरे जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह आठ बजे सभी सरकारी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वजारोहण, झंडा अभिवादन और राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया गया।

दीवानी में जिला जज संजय मलिक ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अपर जिला जज राजेंद्र प्रसाद, पुष्कर उपाध्याय, विकास गोयल, सोनिका चौधरी, अमरजीत, मृदुल दुबे, राजीव पालीवाल, दिनेश चौरसिया, महेंद्र कुमार, संगीता कुमारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृत्युंजय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में आईपीएस आदित्य कुमार, एसीपी पियूषकांत राय, एसीपी मयंक तिवारी, एसीपी सुकन्या शर्मा, इंस्पेक्टर नीरज शर्मा, जसवीर सिरोही, राजेश कुमार, सतीश कुमार, उप निरीक्षक में श्याम सुंदर, यतेंद्र कुमार, देवेंद्र शर्मा, अनुज कुमार, हेड कांस्टेबल में अरविंद कुमार, कांस्टेबल में पुष्पेंद्र कुमार, प्रिंस कौशिक और धीरज कुमार को सम्मानित किया गया। एसीपी कोतवाली शेषमणि उपाध्याय को गृह मंत्रालय उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर रामबदन सिंह, डीसीपी सोनम कुमार, अभिषेक अग्रवाल, अली अब्बास, अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलआयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष एम अरुणमौली, नगर निगम में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, विकास भवन में सीडीओ प्रतिभा सिंह ने ध्वजारोहण किया।

आगरा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष एम अरुणमौली ध्वजारोहण करते हुए।

इधर सुबह सात बजे से सभी शिक्षण संस्थानों में रंगारंग कार्यक्रम देखने को मिले। सफेद वेशभूषा और स्कूल की यूनिफॉर्म व रंग-बिरंगी टोपियों में सजे बच्चे हाथों में तिरंगे लिए देशभक्ति के गीत गा रहे थे। मुख्य बाजार भी तिरंगे के आकार में गुब्बारे से सजे हुए थे। शहीद स्मारक पर कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें देश की अखंडता और एकता के लिए संकल्प लेने का अवसर देता है। 

Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से बताया भविष्य का रोड मैप

Next Post

अवैध असलाह मामले में आगरा एसटीएफ से लखनऊ एसटीएफ को विवेचना ट्रांसफर

Related Posts

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

May 2, 2026

आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सितौली गांव में बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र ने घर के अंदर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद...

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

May 2, 2026

 आगरा। शनिवार दोपहर फतेहपुर सीकरी  स्मारक घूमने आई युवती को धमकाकर दो युवक सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म...

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

May 1, 2026

आगरा। अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके...

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

May 1, 2026

आगरा।  आगरा में शुक्रवार को अकोला कस्बे में स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।...

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

Next Post
अवैध असलाह मामले में आगरा एसटीएफ से लखनऊ एसटीएफ को विवेचना ट्रांसफर

अवैध असलाह मामले में आगरा एसटीएफ से लखनऊ एसटीएफ को विवेचना ट्रांसफर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माद्दौला में चार वर्ष के मासूम की गोली मारकर हत्या

एत्माद्दौला में चार वर्ष के मासूम की गोली मारकर हत्या

October 23, 2022
सिपाही को गोली मारने वाले मुख्य खनन माफिया सहित तीन से हुई पुलिस की मुठभेड़

सिपाही को गोली मारने वाले मुख्य खनन माफिया सहित तीन से हुई पुलिस की मुठभेड़

September 14, 2024
स्वच्छता सर्वेक्षण- 2024 में नगर निगम की रैंकिंग बढ़ाने को कसी कमर

स्वच्छता सर्वेक्षण- 2024 में नगर निगम की रैंकिंग बढ़ाने को कसी कमर

August 14, 2024
भारत की जलवायु, भारत की मिट्टी, भारत का पानी खाद्य तेलों के लिए सर्वश्रेष्ठ है: ओम बिरला

भारत की जलवायु, भारत की मिट्टी, भारत का पानी खाद्य तेलों के लिए सर्वश्रेष्ठ है: ओम बिरला

March 23, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या
  • फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म
  • अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े
  • आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.