• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सदर में प्लम्बर मजदूर से ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला आया सामने

सदर में प्लम्बर मजदूर से ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला आया सामने

December 13, 2025
in Agra, Crime

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पत्ती के नाम पर एक गरीब प्लम्बर मजदूर से ढाई लाख रुपये की ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार और कथित पत्ती संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी देने की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित संतोष कुमार निवासी नगला प्यारे, सौहल्ला रोड ने बताया कि वह प्लम्बर का काम कर किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। वह लंबे समय से राकेश कुशवाह नामक ठेकेदार के यहां मजदूरी करता था। इसी दौरान ठेकेदार ने उसे मजदूरी से हर माह कुछ रकम काटकर “पत्ती” में लगाने का प्रस्ताव दिया और भरोसा दिलाया कि इससे भविष्य के लिए अच्छी बचत हो जाएगी। ठेकेदार के झांसे में आकर संतोष कुमार ने दो पत्तियों में कुल एक लाख रुपये जमा कराए। यह रकम उसकी मजदूरी से किश्तों में काटी जाती रही। पत्ती की अवधि पूरी होने के बाद जब पीड़ित ने अपनी जमा राशि वापस मांगी, तो उसे टालमटोल किया जाने लगा। बाद में उसे पता चला कि ठेकेदार ने कथित पत्ती संचालक राजेन्द्र कुशवाह से पूरी रकम पहले ही ले ली थी। आरोप है कि इसके बाद भी ठेकेदार ने आर्थिक जरूरत बताकर पीड़ित की बहन से डेढ़ लाख रुपये और दिलवा लिए। इस तरह अलग-अलग तरीकों से पीड़ित की कुल ढाई लाख रुपये की रकम ठेकेदार के पास चली गई। पीड़ित का कहना है कि जब वह अपनी मां के साथ ठेकेदार के घर पैसे मांगने गया, तो साफ शब्दों में कह दिया गया कि उसके कोई पैसे नहीं हैं। यही नहीं, दोबारा रकम मांगने पर जान से मारने और लाश तक न मिलने की धमकी दी गई, जिससे पूरा परिवार दहशत में आ गया। इसके बाद पीड़ित ने कथित पत्ती संचालक राजेन्द्र कुशवाह से संपर्क किया, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया कि पीड़ित ने उसके यहां कोई पत्ती डाली थी। उसने यह भी कहा कि पूरी रकम पहले ही ठेकेदार को दे दी गई है और दोनों के आमने-सामने बैठकर बात कराने से भी इनकार कर दिया। थक-हारकर पीड़ित ने थाना सदर बाजार में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार राकेश कुशवाह और पत्ती संचालक राजेन्द्र कुशवाह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

सड़क किनारे लावारिस पड़ी बच्ची को देखकर राहगीरों में मची अफरा-तफरी

Next Post

चौकी प्रभारी दयालबाग ने युवक को अवैध हिरासत में रखकर दस हजार लेकर छोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर लाइन हाजिर

Related Posts

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

July 24, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा नौ के दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान...

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

July 23, 2026

आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है।...

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

Next Post
चौकी प्रभारी दयालबाग ने युवक को अवैध हिरासत में रखकर दस हजार लेकर छोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर लाइन हाजिर

चौकी प्रभारी दयालबाग ने युवक को अवैध हिरासत में रखकर दस हजार लेकर छोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर लाइन हाजिर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: नवीन जैन

बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: नवीन जैन

May 3, 2026
आगरा से वाराणसी वंदे भारत ट्रेन प्रारंभ , सभी कोच फुल

आगरा से वाराणसी वंदे भारत ट्रेन प्रारंभ , सभी कोच फुल

September 16, 2024
चालक और परिचालक के झगड़े की बजह से डिवाइडर से टकराकर पलटी बस

चालक और परिचालक के झगड़े की बजह से डिवाइडर से टकराकर पलटी बस

December 4, 2023
जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, एक महिला ने ली जल समाधि

जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, एक महिला ने ली जल समाधि

July 8, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला
  • अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ
  • दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप
  • मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.