• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा के कार्तिक शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आईपीएल में एंट्री ली

आगरा के कार्तिक शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आईपीएल में एंट्री ली

CSK ने कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये की ऊंची बोली लगाकर खरीदा

December 16, 2025
in National, News, Sports

आगरा। आईपीएल ऑक्शन 2026 ने आगरा को एक और बड़ी खेल उपलब्धि दी है। आगरा के बोदला क्षेत्र से जुड़े युवा क्रिकेटर कार्तिक शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आईपीएल में एंट्री कर ली है। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 मिनी नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये की ऊंची बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है । यह आगरा के क्रिकेट इतिहास के लिए गर्व का क्षण है।

कार्तिक का बेस प्राइस महज 30 लाख रुपये था, जो बढ़ते-बढ़ते 47 गुना से अधिक होकर 14.20 करोड़ तक पहुंच गया। इस तरह वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। कार्तिक मूल रूप से आगरा के बोदला क्षेत्र के निवासी हैं, हालांकि बाद में उनका परिवार राजस्थान के भरतपुर में बस गया।नीलामी में कार्तिक के नाम पर सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने दिलचस्पी दिखाई। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और अंत में चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। आखिरी दौर में सीएसके और हैदराबाद के बीच चली लंबी जंग में चेन्नई ने 14.20 करोड़ की बोली लगाकर बाजी मार ली। कार्तिक शर्मा पहली बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। वे राजस्थान की ओर से खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और घरेलू व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपनी विस्फोटक लोअर ऑर्डर बैटिंग के लिए पहचाने जाते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लीग स्टेज में उन्होंने पांच मैचों में 160 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए। उनके छोटे टी20 करियर में भी उनका स्ट्राइक रेट लगातार 160 से ऊपर रहा है। नीलामी के बाद आगरा और भरतपुर में कार्तिक के घर खुशी का माहौल है। मिठाइयां बांटी जा रही हैं, बधाइयों का तांता लगा है और जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कार्तिक के पिता मनोज शर्मा, जो पहले प्राइवेट टीचर थे, ने बेटे की क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी। उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि कार्तिक 10 करोड़ तक जाएगा, लेकिन 14 करोड़ से ज्यादा की बोली ने उनकी सारी मेहनत को सफल बना दिया। पिता ने बताया कि कार्तिक को ढाई साल की उम्र से ही क्रिकेट का शौक था। पहले उन्होंने बेटे को तेज गेंदबाज बनाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसकी प्रतिभा को देखते हुए उसे विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में तैयार किया गया। आगरा में रहते हुए कार्तिक ने दीपक चाहर और राहुल चाहर की एकेडमी में कोच लोकेंद्र सिंह चाहर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। सीएसके में चयन को लेकर परिवार बेहद उत्साहित है, क्योंकि टीम के आइकॉन एमएस धोनी भी विकेटकीपर-बल्लेबाज रहे हैं और कार्तिक को उनसे सीखने का सुनहरा मौका मिलेगा। 

Previous Post

समोसे के पैसे मांगने पर दुकानदार पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी पुलिस ने दबोचे

Next Post

ताला ठीक करने के बहाने चोरी करने वाले दो शातिर चोर दबोचे

Related Posts

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

April 17, 2026

आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित सिद्ध साहनी नगर में पशु क्रूरता की एक दिल दहला देने वाली घटना...

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

April 17, 2026

आगरा।  ग्वालियर हाईवे पर एक होटल में शुक्रवार सुबह प्रेमिका ने प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने...

वृंदावन में यमुना में हुए हादसे में दो और लोगों के शव मिले, मृतकों की संख्या 13 पहुंची

वृंदावन में यमुना में हुए हादसे में दो और लोगों के शव मिले, मृतकों की संख्या 13 पहुंची

April 12, 2026

आगरा/वृंदावन। वृंदावन में यमुना में हुए हादसे में रविवार सुबह दो और श्रद्धालुओं के शव मिल गए हैं। शनिवार शाम...

वृंदावन में यमुना हादसे में हुईं मौतों के दो जिम्मेदारों को भेजा गया जेल

वृंदावन में यमुना हादसे में हुईं मौतों के दो जिम्मेदारों को भेजा गया जेल

April 11, 2026

वृंदावन।  केशीघाट के सामने यमुना हादसे में मौत के जिम्मेदारों को लेकर जांच चल रही थी। अभी तक की जांच...

मंडलायुक्त और एडीजी ने जाना घायलों का हाल, डूबे हुए लोगों को खोजने को रेस्क्यू जारी

मंडलायुक्त और एडीजी ने जाना घायलों का हाल, डूबे हुए लोगों को खोजने को रेस्क्यू जारी

April 11, 2026

वृंदावन। वृंदावन के केसी घाट पर यमुना में शुक्रवार अपराह्न हुए दर्दनाक स्टीमर हादसे के सात घंटे बाद भी यमुना...

वृंदावन में बड़ा हादसा, यमुना में मोटर बोट पलटी, दस की मौत

वृंदावन में बड़ा हादसा, यमुना में मोटर बोट पलटी, दस की मौत

April 10, 2026

आगरा। शुक्रवार को वृंदावन में बड़ा हादसा हुआ है। पंजाब से आया श्रद्धालुओं का जत्था यमुना में घूमने के लिए...

Next Post
ताला ठीक करने के बहाने चोरी करने वाले दो शातिर चोर दबोचे

ताला ठीक करने के बहाने चोरी करने वाले दो शातिर चोर दबोचे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताज महोत्सव का मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन

ताज महोत्सव का मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन

March 20, 2022
भाजपा ने सभी वार्डों के प्रत्याशी किए घोषित, एक टिकट बनी मजाक

भाजपा ने सभी वार्डों के प्रत्याशी किए घोषित, एक टिकट बनी मजाक

April 16, 2023
आगरा में न्यायिक अधिकारी को फोन कर 10 लाख रुपए की मांगी गई चौथ, मुकदमा

आगरा में न्यायिक अधिकारी को फोन कर 10 लाख रुपए की मांगी गई चौथ, मुकदमा

January 30, 2026
देश व प्रदेश शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा: अरविंद शर्मा

देश व प्रदेश शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा: अरविंद शर्मा

November 23, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद
  • अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा
  • देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर
  • गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.