• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
थर्ड डिग्री प्रकरण: पुलिसकर्मियों को निलंबित कर लीपापोती, अभी तक नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा मामला

थर्ड डिग्री प्रकरण: पुलिसकर्मियों को निलंबित कर लीपापोती, अभी तक नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा मामला

चार डंडे लकड़ी और एक प्लास्टिक का डंडा थर्ड डिग्री के दौरान टूट गया

December 23, 2025
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। किरावली थाने में युवक के मुंह में कपड़ा ठूंसकर, शॉल से हाथ  बांधकर उसके बेहोश होने तक थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले में सिर्फ पुलिसकर्मियों को निलंबित करके लीपापोती कर दी गई है। पीड़ित के दोनों पैर टूटे पड़े हैं और अभी तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ही नहीं हुआ है। मामला मानवाधिकार आयोग तक भी पहुंच गया है। एक समाजसेवी के द्वारा मानवाधिकार आयोग में पूरे प्रकरण की शिकायत कर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 

गांव करहारा निवासी पूर्व फौजी वनवीर सिंह का शव पांच अगस्त की सुबह घर में मिला था। स्वजन ने गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के ही राजू पंडित को फोन करके रविवार को किरावली थाने में बुलाया। राजू ने बताया कि वह शाम करीब सात बजे थाने पहुंचे। रात आठ बजे थाने के एक कमरे में पुलिसकर्मी ले गए और शाल से दोनों पैरों को बांधकर एक डंडे की मदद से उल्टा लटका लिया। इसके बाद थानाअध्यक्ष नीरज कुमार की मौजूदगी में थर्ड डिग्री दी गई। दो दरोगा और एक सिपाही पीटते हुए बार-बार पूछ रहे थे कि हत्या किसने की। उसके मना करने पर खुद हत्या करने की बात कबूल करने के लिए दबाव बनाया गया। पुलिसकर्मियों ने पीटते-पीटते पांच डंडे तोड़ दिए। चार डंडे लकड़ी के और एक प्लास्टिक का डंडा टूटा। युवक के दोनों पैरों में फ्रेक्चर होने और बेहोश होने पर पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मामले को दबाने के लिए जोर लगाया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के पुलिस कमिश्नर से कहने के बाद मामले में जांच हुई। इसके बाद थानाध्यक्ष और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। लेकिन अभी तक उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्य शैली को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। वह तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इधर आगरा पुलिस के द्वारा अभी तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर समाजसेवी नरेश पारस ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि किरावली पुलिस ने राजू  को थाने में बुलाकर हिरासत में दो दिन तक रखकर थर्ड डिग्री दी है। इससे उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। मुंह में कपड़ा ठूंसकर और हाथ बांधकर उसे थर्ड डिग्री दी गई है। राजू रहम की भीख मांगता रहा लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। बेहोश होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना मानवाधिकार आयोग का उल्लंघन है। पुलिस की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। आयोग टीम का गठन करके पीड़ित के बयान कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए। 

वह रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा
राजू ने बताया कि उसे रातभर पीटा गया। चीखने पर उसके मुंह में कपड़ा तक ठूंस दिया गया। वह रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा। बीच-बीच में थाना प्रभारी भी पूछताछ के लिए कमरे में आते रहे। राजू के अनुसार लकड़ी के चार व एक प्लास्टिक का डंडा पुलिसकर्मियों ने पीटते-पीटते तोड़ दिया। उसके बेहोश होने और पैरों में सूजन आने पर पुलिसकर्मी अस्पताल लाए।

Previous Post

आखिर यह कैसी पुलिसिंग! रॉन्ग साइड चलने पर सिकंदरा पुलिस ने युवक का सिर टेंपो में दे मारा, 151 में चालान भी कर दिया

Next Post

अब आंख पर पट्टी बांधकर फतेहपुर सीकरी पुलिस ने दी युवक को थर्ड डिग्री

Related Posts

एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे

एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे

May 2, 2026

आगरा। आगरा के एत्मादद्दोला थाना क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस-1 में शनिवार को निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर...

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

May 2, 2026

आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सितौली गांव में बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र ने घर के अंदर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद...

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

May 2, 2026

 आगरा। शनिवार दोपहर फतेहपुर सीकरी  स्मारक घूमने आई युवती को धमकाकर दो युवक सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म...

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

May 1, 2026

आगरा। अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके...

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

May 1, 2026

आगरा।  आगरा में शुक्रवार को अकोला कस्बे में स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।...

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

Next Post
अब आंख पर पट्टी बांधकर फतेहपुर सीकरी पुलिस ने दी युवक को थर्ड डिग्री

अब आंख पर पट्टी बांधकर फतेहपुर सीकरी पुलिस ने दी युवक को थर्ड डिग्री

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सीआईएससीई रिजल्ट: 12 वीं में हर्ष व स्मृति और 10 वीं में गौरांश और ईशान टॉपर

सीआईएससीई रिजल्ट: 12 वीं में हर्ष व स्मृति और 10 वीं में गौरांश और ईशान टॉपर

May 6, 2024
आगरा कॉलेज में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ छात्रों को दिए गए अवार्ड

आगरा कॉलेज में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ छात्रों को दिए गए अवार्ड

April 29, 2024
ट्रक के बोनट में निकला अजगर घबराया चालक

ट्रक के बोनट में निकला अजगर घबराया चालक

August 13, 2022
सैया में हाईवे जाम करने वाले 50 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज

सैया में हाईवे जाम करने वाले 50 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज

October 13, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे
  • खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या
  • फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म
  • अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.