• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा पुलिस हुई बेलगाम, इस बार जीवनी मंडी चौकी पुलिस ने दी थर्ड डिग्री, तलवे पर डंडे तोड़े, पैर के नाखून उखड़े

आगरा पुलिस हुई बेलगाम, इस बार जीवनी मंडी चौकी पुलिस ने दी थर्ड डिग्री, तलवे पर डंडे तोड़े, पैर के नाखून उखड़े

दो डंडे टूट गए, युवक चीख रहा था मगर पुलिस कर्मियों के उस पर दया नहीं आई

January 3, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस बेलगाम हो गई है। किरावली में किसान के पैर तोड़ने वाली पुलिस के खिलाफ मुकदमा नहीं हुआ तो उसके हौसले बुलंद हो गए हैं। ताजा मामला छत्ता का आया है। दो जनवरी को छत्ता थाने की जीवनी मंडी चौकी पुलिस ने एक दूध विक्रेता को बेरहमी से पीटा। तलवे पर डंडे तोड़ दिए। पिटाई से युवक के पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया। वह रहम की भीख मांगता रहा लेकिन पुलिस कर्मियों को दया नहीं आई। वह उसे पीटते रहे। आरोप है उसके 1800 रुपए भी लूट लिए। इसके बाद शांतिभंग में चालान कर दिया। दूध विक्रेता का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने टेंपो लेकर साथ चलने से इनकार कर दिया था। इसके पीछे वजह यह थी कि वह टेंपो चलाना नहीं जानता।

 सैंया के गांव वीरई निवासी नरेंद्र कुशवाह ने शनिवार को डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास से शिकायत की। बताया कि वह और उसका भाई धीरज कुशवाह आगरा में टेंपो से दूध देने आते हैं। उसे टेंपो चलाना नहीं आता। धीरज ही चलाता है। जीवनी मंडी क्षेत्र स्थित गरीब नगर के बाहर उनका टेंपो खड़ा था। वह टेंपो में बैठा था। धीरज गली में दूध देने गया था। वहां कोई झगड़ा हुआ था। चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार और सिपाहियों ने कुछ लोगों को पकड़ा था। उन्हें लेकर जाने के लिए टेंपो साथ लेकर चलने को कहा। उसने पुलिस कर्मियों से कहा कि उसे टेंपो चलाना नहीं आता। उसका भाई चलाता है। यह बात पुलिस कर्मियों को नागवार गुजरी। मौके पर ही उसके गाल लाल कर दिए। उसे घसीटकर चौकी पर ले आए। चौकी पर चौकी इंचार्ज ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। सिपाहियों ने उसे लेटाकर तलवों पर डंडे बरसाए। दो डंडे टूट गए। वह चीख रहा था मगर पुलिस कर्मियों के उस पर दया नहीं आई। उसने रहम की भीख मांगी। पुलिस वाले कहने लगे जेल में सड़ा देंगे। पुलिस ने शांतिभंग में उसका चालान कर दिया। देर शाम घरवालों ने उसे जमानत पर छुड़ाया। पीड़ित ने भाजपा नेता राकेश कुशवाहा से शिकायत की। उन्होंने मामले में डीसीपी से शिकायत की। पीड़ित ने कहा वह मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों को सामने आने पर पहचान लेगा। डीसीपी सिटी ने आरोपित चौकी इंचार्ज जीवनी मंडी रविंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। उसकी जगह गौरव राठी को नया चौकी प्रभारी बनाया गया है।

Previous Post

शनिवार को प्रदेश में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा ठंडा शहर ताज नगरी

Next Post

कई विभागों में शिकायतों का निस्तारण सिर्फ फाइलों तक सीमित, डीएम नाराज

Related Posts

सावन के दूसरे सोमवार पर रविवार शाम चार बजे से बाहरी वाहनों का हो जाएगा प्रवेश बंद

सावन के दूसरे सोमवार पर रविवार शाम चार बजे से बाहरी वाहनों का हो जाएगा प्रवेश बंद

August 7, 2026

आगरा। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शहर के प्रमुख शिव मंदिरों राजेश्वर महादेव, बल्केश्वर महादेव, रावली महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव,...

“साहब, पैमाइश हो गई”- ककोड़े लेकर DM के पास पहुंचा किसान, Dm बोले यह तो मेरा काम, मुस्कुराकर बोले पसंद आया आपका इनाम

“साहब, पैमाइश हो गई”- ककोड़े लेकर DM के पास पहुंचा किसान, Dm बोले यह तो मेरा काम, मुस्कुराकर बोले पसंद आया आपका इनाम

August 7, 2026

आगरा। डीएम साहब, पैमाइश हो गई है। तीन साल से इसके लिए चक्कर लगा रहा था। आपसे मिला तो एक...

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

नवीन जैन के सवाल पर वंदे भारत ट्रेनों और हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं की प्रगति पर रेल मंत्री ने दिया जवाब

August 6, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने संसद में देश में वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार, हाई-स्पीड रेल नेटवर्क, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट...

मैनेजर से हुई लूट का इरादतनगर पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

मैनेजर से हुई लूट का इरादतनगर पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

August 6, 2026

आगरा। इरादतनगर थाना क्षेत्र में कोल्ड स्टोर मैनेजर से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे...

सदर के नंद प्लाजा में एलआईयू ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां पकड़े गए

सदर के नंद प्लाजा में एलआईयू ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां पकड़े गए

August 5, 2026

आगरा।  सदर क्षेत्र स्थित नंद प्लाजा में बुधवार को एसीपी ताजगंज व एलआईयू की संयुक्त टीम ने  प्लाजा में संचालित...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 23 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 23 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

August 5, 2026

आगरा। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 23 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए...

Next Post
कई विभागों में शिकायतों का निस्तारण सिर्फ फाइलों तक सीमित, डीएम नाराज

कई विभागों में शिकायतों का निस्तारण सिर्फ फाइलों तक सीमित, डीएम नाराज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सड़कों पर गड्ढे हैं, जलभराव होने के बाद लगातार हादसे हो रहे हैं, मरम्मत को दिया सपा ने ज्ञापन

सड़कों पर गड्ढे हैं, जलभराव होने के बाद लगातार हादसे हो रहे हैं, मरम्मत को दिया सपा ने ज्ञापन

August 13, 2024
शिक्षकों को बहुद्देश्यीय कर्मी बनाकर बुनियादी शिक्षा को खत्म करने का षडयंत्र: राठौर

शिक्षकों को बहुद्देश्यीय कर्मी बनाकर बुनियादी शिक्षा को खत्म करने का षडयंत्र: राठौर

October 16, 2024
चोरी की बात निकली गलत, रिकॉर्डिंग ने खोली सच्चाई, पुलिस वापस लौट आई

चोरी की बात निकली गलत, रिकॉर्डिंग ने खोली सच्चाई, पुलिस वापस लौट आई

November 8, 2023
खनन के दो ट्रैक्टर पकड़ना दरोगा और दो हेड कॉन्स्टेबल को पड़ा भारी !

खनन के दो ट्रैक्टर पकड़ना दरोगा और दो हेड कॉन्स्टेबल को पड़ा भारी !

October 29, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सावन के दूसरे सोमवार पर रविवार शाम चार बजे से बाहरी वाहनों का हो जाएगा प्रवेश बंद
  • “साहब, पैमाइश हो गई”- ककोड़े लेकर DM के पास पहुंचा किसान, Dm बोले यह तो मेरा काम, मुस्कुराकर बोले पसंद आया आपका इनाम
  • नवीन जैन के सवाल पर वंदे भारत ट्रेनों और हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं की प्रगति पर रेल मंत्री ने दिया जवाब
  • मैनेजर से हुई लूट का इरादतनगर पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.