• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस की थर्ड डिग्री से नरेंद्र के दोनों पैर सूजे, बंधी पट्टी, बोला- पुलिस वालों ने जख्मों पर मिर्च भी झोंकी थी

पुलिस की थर्ड डिग्री से नरेंद्र के दोनों पैर सूजे, बंधी पट्टी, बोला- पुलिस वालों ने जख्मों पर मिर्च भी झोंकी थी

तीन दिन बाद भी सहमा हुआ, बोला उसे न्याय मिलना चाहिए

January 5, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। छत्ता थाने की जीवनी मंडी चौकी में जिस नाबालिग को थर्ड डिग्री दी गई है वह घटना के तीन दिन बाद भी सहमा हुआ है। पुलिस द्वारा की गई बर्बरता को वह भूल नहीं पा रहा है। उसके दोनों पैर सूज गए हैं जिन पर गर्म पट्टी बांधी गई है। दोनों पैरों में भयंकर दर्द हो रहा है। वह चल भी नहीं पा रहा है। उसका कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उसके जख्मों में मिर्च भी झोंकी थी।आरोप है कि वह उसे जब पीट रहे थे तो हंस भी रहे थे। जैसे-जैसे डंडे टूट जाते पुलिसकर्मी उतना ही प्रसन्न होते जा रहे थे। 

जीवनी मंडी चौकी में 17 वर्षीय नरेंद्र कुशवाहा को थर्ड डिग्री दी गई, उसे घसीट घसीट कर पीटा गया। उसके पैर के अंगूठे के नाखून उखाड़ लिए गए। नरेंद्र का कहना है कि पुलिस के इस जुल्म को वह कभी नहीं भूलेगा। पुलिस की छवि उसकी नजरों में हमेशा के लिए खराब हो गई है। नरेंद्र ने बताया है कि वह पुलिसकर्मियों के पैरों में भी लिपटकर रोया था और छोड़ने के लिए रहम की भीख मांगी थी, लेकिन पुलिस कर्मी लगातार उसे पीटते जा रहे थे। वह बार-बार यह भी बोल रहा था कि मेरे घर वालों को बता दो उन्हें बुला लो। लेकिन पुलिसकर्मी उसके तलवों पर डंडे तोड़ते जा रहे थे। उसका कहना है कि एक समय तो उसे यह लगा वह जिंदा नहीं बच पाएगा।  नरेंद्र का कहना है कि जुल्म की इंतहा तो जब हो गई जब उसके नाखुन के जख्मों पर पुलिस कर्मियों के द्वारा जल्लादों की तरह मिर्च भी झोंकी गई। उस दौरान उसे ऐसा लगा कि उसके प्राण निकल गए। उसका कहना है कि चार पुलिसकर्मियों ने उसके पैर के तलवों पर डंडे बरसाए थे। चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने यह भी कहा था कि तुझे थाने ले जा रहे हैं इंस्पेक्टर के सामने कुछ मत बोलना नहीं तो जान से मार देंगे। थाने में पहुंचने पर वह इंस्पेक्टर के सामने कुछ बोलने की हिम्मत नहीं कर सका। उसका कहना है कि उसे न्याय मिलना चाहिए। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

Previous Post

ग्वालियर हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

Next Post

लॉयर्स कॉलोनी के मंदिर में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Related Posts

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

July 24, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा नौ के दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान...

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

July 23, 2026

आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है।...

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

Next Post
लॉयर्स कॉलोनी के मंदिर में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

लॉयर्स कॉलोनी के मंदिर में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

तीसरे चरण के लिए सभी दलों ने झोंकी पूरी ताकत

तीसरे चरण के लिए सभी दलों ने झोंकी पूरी ताकत

February 14, 2022
पति ने अविवाहित बनकर महिला कांस्टेबल से की दूसरी शादी, दोनों के खिलाफ मुकदमा

पति ने अविवाहित बनकर महिला कांस्टेबल से की दूसरी शादी, दोनों के खिलाफ मुकदमा

September 20, 2023
बीमा लेने के लिए भिखारी को अपने कपड़े पहनाकर जिंदा जलाकर मार दिया था, 17 साल बाद पकड़ा

बीमा लेने के लिए भिखारी को अपने कपड़े पहनाकर जिंदा जलाकर मार दिया था, 17 साल बाद पकड़ा

June 27, 2024
डकैती और हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा

डकैती और हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा

April 12, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला
  • अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ
  • दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप
  • मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.