• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
समलैंगिक संबंध और पैसों के विवाद में मुंबई के कपड़ा व्यापारी ने रची फर्जी अपहरण की साजिश

समलैंगिक संबंध और पैसों के विवाद में मुंबई के कपड़ा व्यापारी ने रची फर्जी अपहरण की साजिश

एत्माउद्दौला इंस्पेक्टर ने पांच घंटे के अंदर किया फर्जी अपहरण का खुलासा

January 8, 2026
in Agra, Crime, Police

आगरा। एत्माउद्दौला थाने में बुधवार शाम को उस समय खलबली मच गई जब मुंबई के कपड़ा कारोबारी ने अपना अपहरण होने के बाद पैसे देकर छूटने की बात बताई। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि अपहरण की कहानी फर्जी थी। मामला समलैंगिक संबंध और पैसों के विवाद का निकला। पांच घंटे के अंदर इंस्पेक्टर ने पूरी घटना का पर्दाफाश कर दिया।

बुधवार दोपहर को थाने पहुंच कर मुंबई के कपड़ा कारोबारी सतीश अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उन्हें कार सवार बदमाशों ने अगवा कर हाथरस की ओर ले जाकर मारपीट की और ऑनलाइन फिरौती लेने के बाद छोड़ दिया। हालांकि पुलिस जांच में यह पूरी कहानी झूठी और मनगढ़ंत निकली। महज 5 घंटे में पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार को आए थे कपड़ा कारोबारी

मुंबई निवासी सतीश अग्रवाल, जिनकी सुचिता फेब्रीकेट्स नाम से फर्म है मंगलवार को आगरा आए थे और दरेसी स्थित एक होटल में ठहरे थे। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे उन्हें दिल्ली के एक परिचित कारोबारी विकास अग्रवाल का फोन आया, जिसने रामबाग पर मिलने के लिए बुलाया। सतीश ऑटो से रामबाग पहुंचे और एक दुकान के पास खड़े होकर इंतजार करने लगे। इसी दौरान नीले रंग की एक कार आई, जिसमें सवार दो लोगों ने उन्हें जबरन बैठा लिया, ऐसा दावा उन्होंने पुलिस से किया था। कारोबारी के अनुसार, कुछ देर बाद उन्हें होश आया तो वह किसी खेत में थे, जहां 7–8 लोग मौजूद थे। आरोपियों ने मारपीट की, पैसे मांगे और परिजनों से फिरौती दिलाने का दबाव बनाया। सतीश ने बताया कि एजेंट के जरिए आरोपियों के बताए खाते में 1 लाख रुपये और बाद में 20 हजार रुपये और ट्रांसफर कराए गए, तब जाकर उन्हें सादाबाद (हाथरस) के पास छोड़ दिया गया। वह राहगीरों की मदद से बस स्टैंड पहुंचे और 50 रुपये मांगकर दरेसी लौटे, जहां व्यापारियों को घटना बताई। इसके बाद व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल के साथ वह थाना एत्माद्दौला पहुंचे। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेसिंग के जरिए जब जांच की, तो कारोबारी की कहानी में कई विरोधाभास सामने आए। जांच में खुलासा हुआ कि यह कोई अपहरण या लूट नहीं, बल्कि समलैंगिक रिलेशनशिप और पैसों के लेन-देन से जुड़ा पुराना विवाद था। उसी विवाद को छिपाने के लिए सतीश अग्रवाल ने अपहरण और लूट की झूठी कहानी रची थी।

Previous Post

नाबालिग को थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने से कुशवाहा समाज बड़े आंदोलन की तैयारी में

Next Post

कक्षा 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अब 10 जनवरी तक डीएम ने की छुट्टी

Related Posts

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

Next Post
कक्षा 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अब 10 जनवरी तक डीएम ने की छुट्टी

कक्षा 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अब 10 जनवरी तक डीएम ने की छुट्टी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

राजकीय संप्रेक्षण गृह, जेल का निरीक्षण कर विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने मचाई खलबली

राजकीय संप्रेक्षण गृह, जेल का निरीक्षण कर विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने मचाई खलबली

January 30, 2026
खेत में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

खेत में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

May 11, 2024
भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरीं आम्बेडकर विवि की छठवीं कुलपति हैं प्रो. आशु रानी !

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरीं आम्बेडकर विवि की छठवीं कुलपति हैं प्रो. आशु रानी !

June 8, 2025
मोटरसाइकिल के कागज होने पर भी अवैध हिरासत में रखकर वसूले 30 हजार

मोटरसाइकिल के कागज होने पर भी अवैध हिरासत में रखकर वसूले 30 हजार

July 24, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.