• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अधिवक्ता ने  निर्माता- निर्देशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की

अधिवक्ता ने निर्माता- निर्देशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की

February 9, 2026
in administration, Agra, Cultural, Entertainment

आगरा। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने वेब सीरीज निर्माता–निर्देशक नीरज पांडेय तथा अभिनेता मनोज बाजपेई सहित अन्य कलाकारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने के लिए पुलिस कमिश्नर आगरा व थाना न्यू आगरा को लिखित शिकायत प्रार्थना पत्र भेजा है।

शिकायत में वरिष्ठ अधिवक्ता ने उल्लेख किया है कि वह एक ब्राह्मण परिवार में जन्मे हैं और एक संभ्रांत नागरिक होने के साथ-साथ अधिवक्ता के रूप में समाज में प्रतिष्ठित स्थान रखते हैं। उन्होंने बताया कि दिनांक 8 फरवरी को समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि निर्माता–निर्देशक नीरज पांडेय द्वारा एक वेब सीरीज़ “घूंसखोर पंडत” बनाई गई है। शिकायत प्रार्थना पत्र के अनुसार उक्त वेब सीरीज़ में अभिनेता मनोज बाजपेई सहित अन्य कलाकारों द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अनर्गल, मिथ्या एवं मनगढ़ंत आरोप प्रस्तुत कर समाज को बदनाम करने का प्रयास किया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदियों से समाज को शिक्षा, संस्कृति, संस्कार और नैतिक मार्गदर्शन प्रदान करता आ रहा है, किंतु बीते कुछ वर्षों से राजनीतिक एवं सामाजिक दुर्भावना के चलते ब्राह्मण समाज को बिना कारण निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वेब सीरीज़ के माध्यम से निर्माता, निर्देशक और कलाकारों ने समाज को बांटने एवं आपसी विद्वेष फैलाने का कार्य किया है, जो न केवल सामाजिक सौहार्द के लिए घातक है बल्कि कानून व्यवस्था को भी प्रभावित कर सकता है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह स्वयं ब्राह्मण समाज का अभिन्न अंग हैं, इसलिए यह कृत्य समाज के साथ-साथ उनका व्यक्तिगत अपमान भी है। प्रार्थना पत्र में ऐसे कथित समाज-विरोधी एवं विघटनकारी तत्वों के विरुद्ध सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या संस्था किसी समाज विशेष के विरुद्ध इस प्रकार की कथित आपत्तिजनक सामग्री प्रस्तुत करने का साहस न कर सके। वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर कल अधिवक्ताओं एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक से भेंट कर कार्रवाई की मांग करेगा।

Previous Post

केंद्रीय हिंदी संस्थान के प्रोफेसर के प्रमाण पत्र फर्जी, न्यू आगरा थाने में मुकदमा

Next Post

जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन की सेवा निसंदेह पुण्य का कार्य बोले पुलिस कमिश्नर

Related Posts

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

April 20, 2026

आगरा। देर रात कई जिलाधिकारी बदले गए हैं। इनमें आगरा के जिलाधिकारी का भी नाम शामिल है। आगरा के जिलाधिकारी...

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

April 19, 2026

आगरा। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा। सोने के दाम...

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

April 19, 2026

आगरा। महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान के बीच आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने...

गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट

गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट

April 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना के नुनिहाई स्थित सरला गैस एजेंसी पर शनिवार को एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों के...

सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

April 18, 2026

आगरा। आम्बेडकर जयंती पर आवास विकास कॉलोनी में परशुराम चौक पर जूता चप्पल पहनकर चढ़कर नीला झंडा फहराने वाले चार...

सिकंदरा में जूते का सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

सिकंदरा में जूते का सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

April 18, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र स्थित ब्रजदीप कॉलोनी में शनिवार सुबह जूते का सोल बनाने वाली एक फैक्ट्री में  आग लग गई। ...

Next Post
जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन की सेवा निसंदेह पुण्य का कार्य बोले पुलिस कमिश्नर

जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन की सेवा निसंदेह पुण्य का कार्य बोले पुलिस कमिश्नर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मृतक की पत्नी ने तहरीर में कहा- पति को मुंह में कपड़ा ठूस कर पुलिस ने चौकी में पीटा

मृतक की पत्नी ने तहरीर में कहा- पति को मुंह में कपड़ा ठूस कर पुलिस ने चौकी में पीटा

February 6, 2025
16 साल तक कानून के प्रति वफादार रहा भूरा, रखवाली का काम किया पूरा

16 साल तक कानून के प्रति वफादार रहा भूरा, रखवाली का काम किया पूरा

December 28, 2023
कागारौल में ठेकेदार के यहां से 18 लाख के आभूषण, 6 लाख नगदी,  राइफल चोरी करके ले गए चोर

कागारौल में ठेकेदार के यहां से 18 लाख के आभूषण, 6 लाख नगदी, राइफल चोरी करके ले गए चोर

April 4, 2025
सड़क हादसे में ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज की मौत

सड़क हादसे में ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज की मौत

March 10, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद
  • अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा
  • देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर
  • गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.