• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मंदिर और मजार के विवाद में निलंबित हुआ दरोगा शक्ति राठी पहले भी रहा है सुर्खियों में

मंदिर और मजार के विवाद में निलंबित हुआ दरोगा शक्ति राठी पहले भी रहा है सुर्खियों में

अलीगढ़ में जहरीली शराब कांड में 100 से ऊपर लोगों की हुई थी मृत्यु उसमें भी हुआ था निलंबित

March 20, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। सदर क्षेत्र में मंदिर और मजार के मामले में पुलिस के पार्टी बनने पर हालात बिगड़ते-बिगड़ते बचे। जिस बुंदू कटरा चौकी प्रभारी शक्ति राठी की वजह से तनाव के हालात बने, वह पहले भी कई बार अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में रहा है। फिर भी उसे बड़ी-बड़ी चौकियां मिलती रही हैं। विभाग में चर्चा है कि इस बार भी वह शासन के निर्देश पर निलंबित हुआ है। सवाल यह खड़े हो रहे हैं कि आखिर पहले से विवादित दरोगा को इतनी बड़ी चौकी मिल कैसे गई?

सेवला जाट के राधा कुंज कॉलोनी निवासी दीपक के मुताबिक उनके घर के पास 10 फीट चौड़ी और 10 फीट लंबाई में जमीन है। वहां उनके दादा के समय से देवस्थान बना है। दादा के मिलने वाले हबीब शाह वहां आते थे। 2021 में उनका इंतकाल हो गया। यहां पर साफ सफाई कर भगवा रंग करने के साथ ही हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर दी गई थी। दीपक ने बताया कि हबीब खान पक्ष के फिरोज ने मामले की पुलिस में शिकायत कर दी  आरोप लगाया की मजार से छेड़छाड़ की गई है। आरोप है कि सदर पुलिस ने दबाव डालकर हनुमान जी की प्रतिमा को हटवाकर परिवार वालों से भगवा रंग पर हरा रंग करा दिया। सोशल मीडिया पर मामला सुर्खियों में आने के बाद रात 2:00 बजे फिर से पुलिस पहुंच गई और फिर से भगवा पेंट करा दिया गया और मूर्ति रखवा दी। मामला शासन तक पहुंचने के बाद तूल पकड़ गया। शासन के हस्तक्षेप के बाद बिंदु कटरा चौकी प्रभारी शक्ति राठी को निलंबित किया गया है। दरोगा शक्ति राठी चंद साल की नौकरी में ही कई बार विवादों में रह चुके हैं। 2021 में अलीगढ़ में जहरीली शराब की वजह से 100 से ऊपर लोगों की मृत्यु हुई थी। सर्वाधिक लोग जट्टारी क्षेत्र में मरे थे। शक्ति राठी वहां चौकी प्रभारी थे। शासन के कड़े रूख के बाद तत्कालीन एसएसपी ने उन्हें और अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। इसके बाद शक्ति राठी आगरा में तबादला होकर आ गए। यहां पर जगदीशपुरा जमीन कांड में भी वह सुर्खियों में छाए रहे। रवि कुशवाहा की पत्नी पूनम ने रवि के जेल जाने के बाद अधिकारियों को एक प्रार्थना पत्र दिया था। यह प्रार्थना पत्र जांच के लिए दरोगा शक्ति राठी को मिला। 100 दिन तक प्रार्थना पत्र को अपने पास लटकाए रहे। उन्होंने प्रार्थना पत्र देने वाली पूनम से भी संपर्क नहीं किया। इससे परिवार को धमकी देने वाले दबंगो के हौसले बढ़ते रहे। एक उदाहरण और जब देखने को मिला जब एक व्यक्ति पहले से ही शाहगंज थाने में जेल में बंद था और उसे वह जगदीशपुरा में एक मामले में फरार दिखा रहे थे। उनका कहना था कि जब घर में दबिश दी गई तो वह भाग गया। जेल में बंद व्यक्ति आखिर कैसे भाग गया? यह सवाल न्यायालय ने भी खड़े किए थे। यहां भी दरोगा की योग्यता को पुलिस अधिकारी परख नहीं पाए और बुंदू कटरा जैसी बड़ी चौकी उन्हें थमा दी गई।

Previous Post

जोरदार बारिश के बीच राष्ट्रपति संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचीं

Next Post

अंजना सेंट्रल में शुरू हुआ पीवीआर आईनॉक्स, धुरंधर देखने के लिए उमड़ी दर्शकों की भीड़

Related Posts

सदर में सुबह युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत

सदर में सुबह युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत

June 17, 2026

आगरा। आज सुबह सदर में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक का शव घर से कुछ दूरी...

फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल

फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल

June 16, 2026

आगरा। फतेहाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हुए वबाल में 19 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार...

संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा

संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा

June 16, 2026

आगरा। शाहगंज के शूटर ओपी-लाला के भतीजे ने संपत्ति के विवाद में गोली मारकर बहन की हत्या कर दी थी।...

आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया

आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया

June 16, 2026

आगरा। मंगलवार को एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने सड़क पर बनी मजार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में...

मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे

मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे

June 15, 2026

आगरा। मारपीट के आरोपियों को पुलिस द्वारा छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए  सोमवार को हरीपर्वत थाने की संजय प्लेस...

इरादतनगर में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए सर्राफ को मारी गोली

इरादतनगर में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए सर्राफ को मारी गोली

June 15, 2026

आगरा। सोमवार रात को इरादत नगर नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए एक...

Next Post
अंजना सेंट्रल में शुरू हुआ पीवीआर आईनॉक्स, धुरंधर देखने के लिए उमड़ी दर्शकों की भीड़

अंजना सेंट्रल में शुरू हुआ पीवीआर आईनॉक्स, धुरंधर देखने के लिए उमड़ी दर्शकों की भीड़

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शाहगंज में एटीएम तोड़कर कैश निकालने का प्रयास

शाहगंज में एटीएम तोड़कर कैश निकालने का प्रयास

August 16, 2022
शाहगंज में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से पांच घायल

शाहगंज में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से पांच घायल

August 20, 2023
फर्जी बैनामे लगाकर करोड़ों का खेल करने के मामले में पकड़े गए पांच लोग जेल भेजे गए

फर्जी बैनामे लगाकर करोड़ों का खेल करने के मामले में पकड़े गए पांच लोग जेल भेजे गए

January 23, 2025
जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, एक महिला ने ली जल समाधि

जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, एक महिला ने ली जल समाधि

July 8, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में सुबह युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत
  • फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल
  • संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा
  • आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.