• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
23 वर्षों से वनवास झेल रही कांग्रेस का कब होगा पुनर्वास?

23 वर्षों से वनवास झेल रही कांग्रेस का कब होगा पुनर्वास?

एटा में कांग्रेस का इतिहास

February 25, 2022
in Politics

ऋषि चौहान
एटा।  जो कांग्रेस कभी एटा और कासगंज जिले में राजनीति का पर्याय थी। वही कांग्रेस बीते 23 साल से एटा और कासगंज जिले के किसी भी लोकसभा या विधानसभा क्षेत्र में खाता  नहीं खोल सकी है। बीते 23 साल से वनवास झेल रही कांग्रेस का पुनर्वास एटा की राजनीति में कब होगा? आज के हालात में यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है।

यह बताने की जरूरत नहीं कि 23 साल पहले 1989 के चुनाव में कांग्रेस ने आखिरी बार पटियाली, अलीगंज और निधौली विधानसभा क्षेत्रों में क्रमशः कुंवर देवेंद्र सिंह यादव, चौधरी लटूरी सिंह यादव और एके सिंह के रूप में 3 सीटें जीती थी, उसके बाद अब तक कितने ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव हो चुके हैं लेकिन कांग्रेस को एक भी सीट नसीब नहीं हुई है। रोचक बात यह है कि आजादी के बाद जिस कांग्रेस के पास पिछड़ा और दलित वोट बैंक था, वह आज वोट बैंक की मोहताज है। कोर वोट बैंक के लिए संघर्ष कर रही है। एटा और कासगंज की सातों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी तो हैं लेकिन  धरातल पर प्रभावी नजर नहीं आ रहे।  यही कारण है कि अब तक पूरा चुनाव बीत चुका मतदान भी हो चुका,  राहुल गांधी,  प्रियंका गांधी या कोई और भी कांग्रेस का दमदार नेता कांग्रेस का प्रचार करने नहीं आया।

इतिहास गवाह है कि कांग्रेस का देश की आजादी के बाद गौरवशाली इतिहास रहा था। एटा की 8 सीटों में से कांग्रेस ने आजादी के बाद 1952 में शुरू हुए चुनावों में से विधानसभा की 7 सीटें जीती थी। वही कांग्रेस अब एक सीट जीतने के लिए तरस रही है।
उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी का एटा की राजनीति में खास स्थान था। 1977 की जनता पार्टी लहर में जब खुद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थी उसके बाद नारायण दत्त तिवारी ने ही कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए  बारहद्वारी कासगंज पर झंडा आंदोलन 1978 में चलाया था। वही झंडा आंदोलन कांग्रेस के लिए वरदान साबित हुआ, उस आंदोलन के बाद कांग्रेस पुनर्जीवित हो गई लेकिन आज के हालात में कांग्रेस कब उबर पाएगी। यह आने वाले चुनाव परिणाम ही गवाही देंगे।

एटा जिले में कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास था इसी का प्रमाण है कि एटा के सांसद रोहन लाल चतुर्वेदी पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में रेल मंत्री बने थे। तब कांग्रेस का मत प्रतिशत 33% से ज्यादा था लेकिन अब घटकर 10% से नीचे आ चुका है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि दिग्गज प्रत्याशियों का कांग्रेस में अकाल है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि राजनीतिक वनवास झेल रही कांग्रेस का पुनर्वास आखिर कब होगा?

Previous Post

मणप्पुरम गोल्ड लोन में डकैती डालने वाला मुख्य सरगना नरेंद्र कोलकाता में गिरफ्तार

Next Post

DLA में खबर प्रकाशित होने के बाद नामांकन विभाग में आवेदनों की पेंडेंसी देखने पहुंचे अधिकारी

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

Next Post
DLA में खबर प्रकाशित होने के बाद नामांकन विभाग में आवेदनों की पेंडेंसी देखने पहुंचे अधिकारी

DLA में खबर प्रकाशित होने के बाद नामांकन विभाग में आवेदनों की पेंडेंसी देखने पहुंचे अधिकारी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माउद्दौला में प्लाट पर कब्जे में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एत्माउद्दौला में प्लाट पर कब्जे में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

January 22, 2024
पुष्पांजलि हास्पिटल में बम की सूचना देकर मचाया हड़कंप

पुष्पांजलि हास्पिटल में बम की सूचना देकर मचाया हड़कंप

February 12, 2024
आगरा में न्यायिक अधिकारी को फोन कर 10 लाख रुपए की मांगी गई चौथ, मुकदमा

आगरा में न्यायिक अधिकारी को फोन कर 10 लाख रुपए की मांगी गई चौथ, मुकदमा

January 30, 2026
आम आदमी पार्टी ने आगरा कॉलेज के प्राचार्य पर लगाया वित्तीय अनियमितताओं का आरोप , शिकायत

आम आदमी पार्टी ने आगरा कॉलेज के प्राचार्य पर लगाया वित्तीय अनियमितताओं का आरोप , शिकायत

January 9, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.