• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन त्याग, सेवा, न्याय और सुशासन का अनुपम उदाहरण है: ओम बिरला

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन त्याग, सेवा, न्याय और सुशासन का अनुपम उदाहरण है: ओम बिरला

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष आगरा आएbb

June 30, 2026
in administration, Agra, Cultural

आगरा। आगरा के एत्मादपुर स्थित मॉडल स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर भव्य गौरव पर्व, प्रतिमा अनावरण और विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए। 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने निर्धारित समय दोपहर 2 बजे के बजाय करीब दो घंटे की देरी से शाम 4 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन त्याग, सेवा, न्याय और सुशासन का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक संकटों के बावजूद लोकमाता ने धैर्य, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व का परिचय दिया तथा ऐसा प्रशासन स्थापित किया, जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि लोकमाता ने देशभर में मंदिरों, तीर्थस्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं पुनर्निर्माण का कार्य कर भारतीय संस्कृति को नई ऊर्जा दी। उनका जीवन आज भी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण के लिए जनभागीदारी का आह्वान भी किया। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ता है जब वह अपने महापुरुषों, इतिहास और संस्कृति का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने देशभर में ध्वस्त किए गए अनेक मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया और सनातन संस्कृति के संरक्षण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, केदारनाथ, महाकाल, ओंकारेश्वर, घृष्णेश्वर, रामेश्वरम, भीमाशंकर, नागेश्वर और बैद्यनाथ सहित अनेक तीर्थस्थलों के पुनरुद्धार में लोकमाता के योगदान का उल्लेख किया। बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने लोकमाता की 300वीं जयंती पर स्मारक सिक्का जारी कर उन्हें राष्ट्रीय सम्मान दिया। उन्होंने युवाओं से गणित और अंग्रेजी की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, कौशल आधारित शिक्षा अपनाने तथा समाज सेवा के लिए आगे आने का भी आह्वान किया। महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. रामशंकर राव शिंदे ने कहा कि महारानी बनने के लिए सिंहासन चाहिए, लेकिन लोकमाता बनने के लिए करोड़ों लोगों का विश्वास चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे भगवान राम, भगवान कृष्ण और छत्रपति शिवाजी महाराज पूरे देश के हैं, उसी प्रकार लोकमाता अहिल्याबाई भी पूरे भारत की प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने केवल मंदिरों का निर्माण नहीं कराया, बल्कि शिक्षित, संस्कारित और श्रेष्ठ भारत के निर्माण की नींव रखी। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पूजा पाल को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बसपा सरकार के दौरान अतीक अहमद ने उन्हें पार्टी से निकलवाया था। बाद में समाजवादी पार्टी में भी उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने भी उनका साथ नहीं दिया और अतीक अहमद के समर्थन में खड़े हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराधियों पर कार्रवाई हुई, जिसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनके पति राजू पाल को सच्ची श्रद्धांजलि दी है तथा महिला सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

Previous Post

ताजगंज में अवैध सब्जी मंडी के खिलाफ बड़ा अभियान चला

Next Post

इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित, मुकदमा दर्ज

Related Posts

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

October 7, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा योजना में विकास कार्यों की रफ्तार को धीमा लेकर एडीए के उपाध्यक्ष विजय कुमार नाराज हुए। निरीक्षण...

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

October 7, 2026

आगरा। जलकल विभाग से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश पर छत्ता थाने में ठेकेदार रवि लवानिया समेत पांच लोगों...

Next Post
इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित, मुकदमा दर्ज

इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित, मुकदमा दर्ज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

केमिकल फैक्ट्री में धमाके से दो की मौत

केमिकल फैक्ट्री में धमाके से दो की मौत

February 20, 2024
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उन्नाव की स्थापना पर लगी अंतिम मुहर

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उन्नाव की स्थापना पर लगी अंतिम मुहर

September 19, 2024
रहनकलां क्षेत्र में विकसित की जा रही टाउनशिपों का एडीए उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

रहनकलां क्षेत्र में विकसित की जा रही टाउनशिपों का एडीए उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

March 24, 2026
आज खुलेंगे बैंक, फिर दो दिन की हो जाएगी छुट्टी

आज खुलेंगे बैंक, फिर दो दिन की हो जाएगी छुट्टी

October 25, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट
  • नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.