• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

September 24, 2026
in administration, Agra, Crime, Cultural

आगरा। सैंया क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने लोगों को बुलाकर चंगाई सभा आयोजित करने और कथित तौर पर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बीमारी और परेशानियां दूर करने तथा आर्थिक मदद का भरोसा देकर लोगों को सभाओं से जोड़ते थे। जांच में एक्सेल शीट में सभाओं, लोगों की संख्या, लक्ष्य और कथित फंडिंग का रिकॉर्ड मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अब राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब और उत्तर प्रदेश तक फैले बताए जा रहे संपर्कों की जांच कर रही है।

प्रभारी डीसीपी पश्चिम आदित्य ने बताया सैंया थाना क्षेत्र के गांव जोधापुरा निवासी प्रताप के घर पर महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक लोग एकत्रित हुए थे। इसी सभा की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की और सभा से संबंधित फोटो तथा अन्य तथ्यों की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पुलिस को कथित तौर पर एक ऐसे समूह की जानकारी मिली, जिसमें अलग-अलग स्थानों के लोग जुड़े हुए थे। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी सिग्नल एप के माध्यम से आपस में संपर्क में थे। डीसीपी आदित्य सिंह के मुताबिक, इस ग्रुप में 200 से अधिक लोगों के जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। इनमें करीब 50 लोग आगरा के बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी विनीत वेदी करीब दस वर्षों से इस गतिविधि से जुड़ा बताया गया है। पुलिस पूछताछ में एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने का दावा कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रताप कुशवाह की मां चंद्रवती का करीब एक वर्ष पहले धर्मांतरण कर उसे ईसाई बनाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस प्रक्रिया में किन लोगों की भूमिका थी और इसके बाद कितने अन्य लोगों को कथित तौर पर समूह से जोड़ा गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कथित नेटवर्क के काम करने के तरीके को लेकर भी जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, लोगों को उनकी बीमारी और निजी परेशानियां दूर करने का दावा कर चंगाई सभाओं में बुलाया जाता था। कुछ मामलों में आर्थिक मदद का भरोसा देने की बात भी सामने आई है। आरोप है कि सभाओं के जरिए पहले लोगों से संपर्क बनाया जाता था। इसके बाद उन्हें समूह से जोड़कर आगे दूसरे लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी जाती थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में करीब 30 से 40 लोगों को जोड़ने के बाद संबंधित व्यक्ति को आगे नए लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस अभी इस पूरी प्रक्रिया में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका और उसके स्तर की पुष्टि कर रही है।

Previous Post

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

Next Post

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

Related Posts

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

September 24, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण, नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत विकसित...

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

September 23, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज के असेंबली हॉल में एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान...

Next Post
बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ढाबे पर उत्पात मचाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा- सांसद राजकुमार चाहर

ढाबे पर उत्पात मचाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा- सांसद राजकुमार चाहर

February 19, 2024
मंडलायुक्त को आवास विकास परिषद की ग्रीन एनक्लेव बिल्डिंग मिली जर्जर और बदतर हालत में

मंडलायुक्त को आवास विकास परिषद की ग्रीन एनक्लेव बिल्डिंग मिली जर्जर और बदतर हालत में

February 25, 2026
छीपीटोला से वायर के 99 नकली बंडल हुए बरामद

छीपीटोला से वायर के 99 नकली बंडल हुए बरामद

November 7, 2025
नेशनल चंबल सेंचुरी पर मंडरा रहे संकट के बादल

नेशनल चंबल सेंचुरी पर मंडरा रहे संकट के बादल

February 19, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम
  • बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.