• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

रामवीर पर पांच, भाई और बेटे पर भी कई मुकदमे दर्ज

October 4, 2026
in administration, Agra, Crime

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में दबंगई करने के लिए मशहूर रामवीर सिसोदिया उनके भाई और बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने अपने यहां काम करने वाले एक नौकर को गायब कर दिया है। गायब नौकर के परिजनों ने भी अनहोनी की आशंका जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 30 से 35 पुलिसकर्मियों से दबिश भी डलवाई, लेकिन सभी आरोपी फरार मिले। पुलिस सभी को पकड़ने के लिए जुटी हुई है।

जितेंद्र शर्मा पुत्र मुरारी लाल शर्मा निवासी भिंड ने थाने पहुंचकर बताया कि उनके चाचा राजवीर पिछले 19 साल से रामवीर सिसोदिया निवासी शोभा नगर के फार्म हाउस पर कार्य कर रहे थे। बीच-बीच में वह भिंड में आते जाते थे। अंतिम बार जुलाई 2026 में उनके मोबाइल फोन पर उनके चाचा से बात हुई थी। जितेंद्र ने उन्हें बताया था कि आपकी माता जी का 28 जून को देहांत हो गया है, जिनकी 10 जुलाई को तेहरवीं है। आप घर आ जाना। इस पर उन्होंने कहा कि यह लोग हमको छुट्टी दे देते हैं तो आ जाऊंगा। बातचीत के दौरान वह कुछ परेशान लगे। जितेंद्र ने उनसे पूछा भी लेकिन उन्होंने टाल दिया। 2 अक्टूबर को रामवीर सिसोदिया ने फोन करके बताया कि आपके चाचा एक अक्टूबर को यहां से चले गए हैं जो अभी तक वापस नहीं आए हैं। उनका मोबाइल और कपड़ा यमुना के किनारे मिला था। सूचना पर जितेंद्र अपने पिता मुरारी लाल शर्मा और रिश्तेदारों के साथ आगरा में आ गए। यहां उन्होंने रामवीर सिसोदिया के घर पहुंचकर उनसे घटना के बारे में जानकारी की तो रामवीर सिसोदिया उनके भाई बृजमोहन, बेटा अशोक सिसोदिया, नौकर प्रेम शंकर और मनोज बघेल मिले उन्होंने कोई संतुष्टि जनक जवाब नहीं दिया और गाली देते हुए उन्हें वहां से भगा दिया। वह थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों के बारे में जब यह पता चला वह दबंग प्रकृति के हैं तो 30 से 35 पुलिसकर्मियों की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए भेजी। मुकदमे की भनक लगते ही आरोपी घरों से फरार हो गए। सभी का आपराधिक इतिहास भी है। रामवीर सिसोदिया के ऊपर पांच उनके भाई बृजमोहन के ऊपर तीन, बेटे अशोक के ऊपर पांच मुकदमे दर्ज हैं।

Previous Post

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

Next Post

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

Related Posts

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

October 4, 2026

आगरा। कमला नगर थाना पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो लोगों को...

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

October 4, 2026

आगरा।  फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर है। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी 12 अक्टूबर को...

मीट एट आगरा का दूसरा दिन फुटवियर उद्योग के लिए नई संभावनाओं और कारोबारी संवाद से भरपूर रहा

मीट एट आगरा का दूसरा दिन फुटवियर उद्योग के लिए नई संभावनाओं और कारोबारी संवाद से भरपूर रहा

October 4, 2026

आगरा। तकनीक, कारोबार और नए व्यावसायिक रिश्तों के संगम के रूप में पहचान बना चुके 18वें ‘मीट एट आगरा’ का...

आगरा का लेदर और फुटवियर उद्योग उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, निर्यात और रोजगार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

आगरा का लेदर और फुटवियर उद्योग उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, निर्यात और रोजगार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

October 3, 2026

आगरा। फुटवियर कंपोनेंट्स, मटीरियल्स, मशीनरी, आधुनिक तकनीक और औद्योगिक सहयोग को समर्पित 18वें ‘मीट एट आगरा’ का शनिवार को आगरा...

मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर प्रदर्शन करने वालों पर धारा 307 के आरोप को कोर्ट ने निराधार माना

मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर प्रदर्शन करने वालों पर धारा 307 के आरोप को कोर्ट ने निराधार माना

October 3, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित पैतृक आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद दर्ज मुकदमे...

आगरा-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस और पानी के टैंकर की भिड़ंत

आगरा-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस और पानी के टैंकर की भिड़ंत

October 2, 2026

आगरा। आगरा में शुक्रवार का दिन हादसों के नाम रहा। सिकंदरा क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस और पानी...

Next Post
एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पांच बार विधायक रहे चौधरी बदन सिंह का निधन

पांच बार विधायक रहे चौधरी बदन सिंह का निधन

December 1, 2022
आगरा स्मार्ट नहीं, नरक सिटी है- बोले राज्यसभा सांसद सुमन

आगरा स्मार्ट नहीं, नरक सिटी है- बोले राज्यसभा सांसद सुमन

July 17, 2025
पांच लाख रुपये भी ले लिए और फर्जी केस में जेल भी भेज दिया

पांच लाख रुपये भी ले लिए और फर्जी केस में जेल भी भेज दिया

May 17, 2022
घर पर बिना बताए फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए दिल्ली से आगरा चली आई किशोरी

घर पर बिना बताए फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए दिल्ली से आगरा चली आई किशोरी

November 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा
  • दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी
  • फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन
  • मीट एट आगरा का दूसरा दिन फुटवियर उद्योग के लिए नई संभावनाओं और कारोबारी संवाद से भरपूर रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.