• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

वैश्य समाज ने मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास का शुद्धिकरण किया

October 6, 2026
in Agra, News, Politics

आगरा। आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को चांटे और लातें मारीं  जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर मंगलवार को सपा की महिला और यूथ विंग के कार्यकर्ता संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर भी अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला तैयार कर उसे फूंकने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पुतला दहन रोकने की कोशिश की। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर खींचतान शुरू हो गई। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुतला छीनने और प्रदर्शन रोकने के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लात मारने तक का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने एक सपा कार्यकर्ता की टांग में टांग अड़ा दी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इस घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर मौजूद महिला कार्यकर्ता भी नाराज हो गईं। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी तेज कर दी। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई नोकझोंक के बाद महिला कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने सरकार की नीतियों और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका प्रदर्शन संविधान और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर है और वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान “संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ” जैसे नारों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

दूसरी ओर विजयनगर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को सकल वैश्य समाज और क्षेत्रीय महिलाओं ने धार्मिक आयोजन किया। श्री राधा-कृष्ण मंदिर से मंगल कलश यात्रा निकाली गई। आवास पर गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया गया और सुंदरकांड पाठ में ज्ञानेश कुमार के माता-पिता की कुशलता, स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम संयोजक उपमा गुप्ता ने इसे सनातन परंपरा के माध्यम से विरोध जताने का तरीका बताया।

Previous Post

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

Next Post

जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी

Related Posts

जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी

जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी

October 6, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव अपने पूरे चरम पर है। चारों ओर भव्य सजावट, आकर्षक रोशनी और श्रीराम-सीता विवाह समारोह की मनमोहक...

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

October 5, 2026

आगरा/ नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को परम पूज्य पट्टाचार्य श्री...

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

October 4, 2026

आगरा। कमला नगर थाना पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो लोगों को...

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

October 4, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में दबंगई करने के लिए मशहूर रामवीर सिसोदिया उनके भाई और बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं...

Next Post
जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी

जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

राधा स्वामी सत्संग सभा द्वारा कब्जाई सरकारी जमीन पर चल रहा है प्रशासन का बुलडोजर

राधा स्वामी सत्संग सभा द्वारा कब्जाई सरकारी जमीन पर चल रहा है प्रशासन का बुलडोजर

September 23, 2023
वाहन चोरों से जगदीशपुरा पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

वाहन चोरों से जगदीशपुरा पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

July 18, 2025
एनकाउंटर की धमकी देकर वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों का नहीं बढ़ेगा 5 साल तक वेतन

एनकाउंटर की धमकी देकर वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों का नहीं बढ़ेगा 5 साल तक वेतन

October 4, 2022
सर्वसमावेशी विकास के लिए विजन का काम करेगा यह बजट-सीएम योगी

सर्वसमावेशी विकास के लिए विजन का काम करेगा यह बजट-सीएम योगी

May 26, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी
  • मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल
  • आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया
  • डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.