• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

आरोप-सरकारी अभिलेखों में गलत प्रविष्टियां कराने और तैयार कराए गए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया गया

October 7, 2026
in Agra, Corruption, Court, Crime

आगरा। जलकल विभाग से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश पर छत्ता थाने में ठेकेदार रवि लवानिया समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जलकल विभाग, नगर निगम के पंप हाउस अधीक्षक सुमित पचौरी की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में सरकारी दस्तावेजों में कथित हेरफेर, फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के लिए दबाव बनाने और धमकी देने समेत गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

एफआईआर में नामजद आरोपियों में रवि लवानिया, मनीष कुमार उर्फ मंशा, आसिफ, सचिन वशिष्ठ और अतुल शर्मा शामिल हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों की ओर से उस पर सरकारी अभिलेखों में गलत प्रविष्टियां कराने और तैयार कराए गए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया गया।  शिकायत के मुताबिक, मई 2026 में कथित तौर पर सरकारी दस्तावेजों में गलत प्रविष्टियां की गईं। इन प्रविष्टियों पर उनसे हस्ताक्षर कराने के लिए दबाव बनाया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने नियमों के विपरीत होने के कारण इन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसे नौकरी से हटाने और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी गईं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि दबाव बनाने के लिए व्हाट्सऐप पर फोटो भेजे गए और धमकी भरे संदेश भी भेजे गए। शिकायत में सरकारी कार्यों और दस्तावेजों से जुड़े मामले में करोड़ों रुपये की कथित हेराफेरी के आरोप भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही कथित तौर पर फर्जी प्रमाणपत्र तैयार किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है। पंप हाउस अधीक्षक का आरोप है कि उन्हें भी कथित अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव में लेने का प्रयास किया गया। उन्होंने इसका विरोध किया तो धमकी देने का आरोप लगाया गया।

Previous Post

युवती को गोली मारने के बाद युवक ने सुसाइड किया

Next Post

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

Related Posts

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

November 24, 2026

आगरा। थाना इरादत नगर क्षेत्र के चंदीपुरा गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को...

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

November 24, 2026

आगरा। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने...

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

November 23, 2026

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ...

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

November 23, 2026

आगरा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भारी पड़ गया। विशेष संक्षिप्त...

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

November 22, 2026

आगरा। एत्मादपुर में आकाश आनंद की जनसभा के जरिए बसपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया।...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

November 22, 2026

आगरा। रविवार को कंगना अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। वह ताजमहल की खूबसूरती की कायल हो...

Next Post
ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हमें नसीहत न दें जेविएर ब्लास-भारतीय ट्विटर यूजर्स

हमें नसीहत न दें जेविएर ब्लास-भारतीय ट्विटर यूजर्स

April 2, 2022
विश्वविद्यालय के सभी खाते सीज होने से मची खलबली, वसूले 11 लाख रुपए

विश्वविद्यालय के सभी खाते सीज होने से मची खलबली, वसूले 11 लाख रुपए

January 5, 2023
विवि ने छात्रों से की अवैध वसूली, अधिक संख्या में रखे अतिथि प्रवक्ता

विवि ने छात्रों से की अवैध वसूली, अधिक संख्या में रखे अतिथि प्रवक्ता

April 4, 2022
क्षत्रिय महासभा यमुना पार अध्यक्ष के बेटे का शव संदिग्ध हालत में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

क्षत्रिय महासभा यमुना पार अध्यक्ष के बेटे का शव संदिग्ध हालत में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

May 16, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
  • दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप
  • यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे
  • बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.