• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कल्याण सिंह को पदम विभूषण दिए जाने के क्या हैं मायने?

कल्याण सिंह को पदम विभूषण दिए जाने के क्या हैं मायने?

हिंदुत्व की राजनीति के महा योद्धा थे कल्याण सिंह

March 28, 2022
in Cultural, National, News, Politics

ऋषि चौहान
एटा। हिंदुत्व की राजनीति के महा योद्धा थे कल्याण सिंह। उन्हें मरणोपरांत पदम विभूषण से सम्मानित करके भाजपा ने अपने हिंदुत्व के एजेंडे को विस्तार दिया है। राम मंदिर आंदोलन के बाद कल्याण सिंह देश में ही नहीं, सर्वत्र हिंदुत्व  के बहुत बड़े ध्वज वाहक बन गए थे। 

कल्याण सिंह को पदम विभूषण देकर भाजपा ने उनके सजातीय लोधा राजपूत सहित अति पिछड़ों सहित हिंदुओं को बहुत बड़ा संदेश देने की कोशिश की है ताकि हिंदुत्व की राजनीति को इसमें और विस्तार दिया जाए।

हिंदुत्व की राजनीति के पुरोधा कल्याण सिंह को आज मरणोपरांत राजभवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पदम विभूषण से सम्मानित किया। यह सम्मान उनके बेटे एटा से सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू ने ग्रहण किया।

कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को अलीगढ़ जिले के अतरौली क्षेत्र के मंडोली गांव में हुआ, उनकी प्रारंभिक शिक्षा अलीगढ़ में हुई।

कल्याण सिंह दो प्रदेशों के राज्यपाल रहे। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश। उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे। दुर्भाग्य से दोनों बार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। 6 दिसंबर 1992 को बावरी विध्वंस के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को इस्तीफा देना पड़ा। मंदिर आंदोलन से ही वे देश के हिंदुत्व के बहुत बड़े अलंबरदार बने। 21 अगस्त 2021 को उनका निधन हो गया। उनके एक बेटा और एक बेटी है।

कल्याण सिंह ने ताउम्र हिंदुत्व की राजनीति की लेकिन भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री बिहारी बाजपेई से खराब संबंधों के चलते उन्होंने 5 साल के लिए  भाजपा को छोड़कर अपनी अलग RKP पार्टी बनाई। नई पार्टी बनाने के बाद वह खुद तो बड़ी सफलता अर्जित नहीं कर सके लेकिन भाजपा को उन्होंने धूल चटा दी।

भाजपा से अलगाव के चलते वे अपने धुर विरोधी सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से भी मिले और उसी दौरान 2009 में उन्होंने एटा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लोकसभा का चुनाव भी लड़ा और  विजयी। हुए उसके बाद दो चुनावों में उनके बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया एटा से सांसद हैं भाजपा के टिकट पर।

कल्याण सिंह 1993 के चुनाव में कासगंज से विधायक चुने गए। एटा में कल्याण सिंह ने सजातियों में गहरी पैठ के चलते तमाम राजनीतिक सफलताएं दिलाई। आज भी एटा और कासगंज की 4 सीटों पर उन्हीं के सजातीय विधायक हैं। कासगंज, अमापुर, एटा और मारहरा सीट पर उनके साथियों का वर्चस्व है। इसीलिए आज एटा में मरणोपरांत पदम विभूषण  दिए जाने पर जश्न का माहौल है।

Previous Post

कुपोषण और बीमारियों से बचाती है जागरूकता

Next Post

दीक्षांत समारोह को देख सकते हैं लाइव, लिंक जानें

Related Posts

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

June 21, 2026

आगरा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को ताजनगरी पूरी तरह योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख मैदानों, पार्कों और...

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

June 20, 2026

आगरा। नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के होटल क्लार्क शीराज़ में हुए आयकर पर सेमिनार में मुख्य अतिथि अभिनेता व...

30 जून को मुख्यमंत्री आ सकते हैं आगरा, लोकसभा अध्यक्ष के भी आने की भी संभावनाएं

30 जून को मुख्यमंत्री आ सकते हैं आगरा, लोकसभा अध्यक्ष के भी आने की भी संभावनाएं

June 18, 2026

आगरा। एत्मादपुर में 30 जून को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना और विशाल जनसभा का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम...

आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया

आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया

June 16, 2026

आगरा। मंगलवार को एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने सड़क पर बनी मजार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में...

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं: भूपेंद्र चौधरी

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं: भूपेंद्र चौधरी

June 14, 2026

आगरा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगरा पहुंचे...

भाजपा जाति, धर्म और पंथ आधारित राजनीति नहीं करती: राजनाथ सिंह

भाजपा जाति, धर्म और पंथ आधारित राजनीति नहीं करती: राजनाथ सिंह

June 14, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां भले ही अभी औपचारिक रूप से शुरू न हुई हों,...

Next Post
दीक्षांत समारोह को देख सकते हैं लाइव, लिंक जानें

दीक्षांत समारोह को देख सकते हैं लाइव, लिंक जानें

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एटीएस ने आगरा से पकड़ा ISI एजेंट, फिरोजाबाद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में करता था काम

एटीएस ने आगरा से पकड़ा ISI एजेंट, फिरोजाबाद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में करता था काम

March 14, 2025
यूएन में भारत के सामने आज जटिल चुनौती,रूस का साथ दे या नहीं दे

यूएन में भारत के सामने आज जटिल चुनौती,रूस का साथ दे या नहीं दे

April 7, 2022
जामा मस्जिद में इंतजामिया कमेटी और शहर मुफ्ती में हुआ विवाद

जामा मस्जिद में इंतजामिया कमेटी और शहर मुफ्ती में हुआ विवाद

October 1, 2023
एंटी नारकोटिक्स टीम ने पकड़ा 80 लाख रुपए का नशीला पदार्थ

एंटी नारकोटिक्स टीम ने पकड़ा 80 लाख रुपए का नशीला पदार्थ

June 2, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
  • राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है
  • ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा
  • थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.