• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अंग्रेजों का जमाना, राइट-लेफ्ट और विदेश यात्रा- नए स्पीकर के स्वागत में भी दिखा अखिलेश का तंज भरा अंदाज

अंग्रेजों का जमाना, राइट-लेफ्ट और विदेश यात्रा- नए स्पीकर के स्वागत में भी दिखा अखिलेश का तंज भरा अंदाज

March 29, 2022
in National, News, Politics

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में अखिलेश यादव ने नए सदस्य के रूप में पहली बार बोलते हुए अपने तेवर भी दिखा दिए। उन्होंने नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को बधाई दी, वहीं योगी सरकार को जमकर घेरा। अंग्रेजों के जमाने की चर्चा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा का भवन अंग्रेजों ने बनाया और सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ तंज कसते हुए कहा कि नेता सदन जिस कक्ष में बैठते हैं, उसे समाजवादी पार्टी की सरकार में बनवाया गया था। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की विदेश यात्रा से लेकर उन्हें लेफ्ट और राइट दोनों पर ध्यान देने की बात कही।

सतीश महाना का स्वागत करते हुए अखिलेश ने कहा कि आप जनता के बीच इतने घुल-मिल गए होंगे कि दूसरे नेताओं को आपके इलाके में जीत नहीं मिल पाती। इसी प्रकार सदन में भी सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, आप घुल मिल जाएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को कुछ अधिक तरजीह दें, ताकि विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका मिले। उन्होंने सत्ता पक्ष को लपेटा भी और कई मामले भी उठा दिए। उन्होंने अपराध के मामलों पर राज्य सरकार को घेरा और तेल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। यूपी विधानसभा में अखिलेश यादव का तेवर पांच साल बाद देखने को मिला। वर्ष 2017 की विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद वे विधान परिषद का सदस्य बनकर रह गए थे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद वे संसद पहुंचे। वहां उनकी आवाज सुनी गई। इसके बाद विधानसभा चुनाव में उन्होंने मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से किस्मत आजमाई और जीत दर्ज कर नेता प्रतिपक्ष बने हैं। नए विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर सतीश महाना के चयन पर स्वागत भाषण में अखिलेश ने सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष को पर्याप्त मौका दिए जाने की बात कही। उन्होंने राइट की जगह लेफ्ट को अधिक तरजीह देने की बात कही तो सदन में जमकर ठहाके लगे।
अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल की घटनाओं का भी इस मौके पर जिक्र किया। अखिलेश ने कहा कि हमें समय-समय पर आपके संरक्षण की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि हम जब मुख्यमंत्री थे तो आपके कई सवालों के जवाब हमारे मंत्री नहीं दे पाते थे। इसके बाद हमें उठकर जवाब देना पड़ता था। इस प्रकार से अब आपकी जिम्मेदारी होगी कि विपक्ष को सवाल पूछने का पर्याप्त मौका मिले। उन्होंने कहा कि आपको ध्यान देना होगा कि यह जो निर्वाचित सरकार है, वह तानाशाह न बन जाएगा। अखिलेश ने कहा कि आप विपक्ष को जितना मौका देंगे, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। अखिलेश ने पहले आश्चर्य जताया कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना 35 विदेश यात्राएं कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष अब आगे विदेश यात्राएं करें तो विपक्ष को भी मौका दें। साथ ही, चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ लोगों को विदेश जाने की इच्छा ही नहीं होती। दरअसल, चुनाव अभियान के दौरान अखिलेश यादव के 10 मार्च के बाद विदेश जाने की बात भाजपा नेताओं की ओर से कही गई थी। अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर हम विदेश नहीं जाते तो विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे नहीं बनवा पाते। कानपुर में मेट्रो नहीं बनवा पाते।

उन्होंने कोरोना काल से लेकर सरकार की कमियों की चर्चा की। उन्होंने सरकार को कानून व्यवस्था के मसले पर घेर लिया। अखिलेश ने कहा कि सोमवार को जब हम शपथ लेकर अपने घर पहुंचे तो हमें पेट्रोल पंप पर लूट की जानकारी मिली। वहीं, एक युवक ने नौकरी नहीं मिलने के कारण आत्महत्या का समाचार मिला। इन मसलों पर भी सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। अखिलेश ने साफ कर दिया कि वे अब सरकार को इन मामलों पर सदन में लगातार घेरते रहेंगे।

Previous Post

शिवपाल अभी नहीं लेंगे विधानसभा सदस्यता की शपथ, आजम को नहीं मिली अनुमति

Next Post

असम और मेघालय का 50 साल पुराना सीमा विवाद सुलझा, अमित शाह की मौजूदगी में किया गया करार

Related Posts

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं: भूपेंद्र चौधरी

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं: भूपेंद्र चौधरी

June 14, 2026

आगरा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगरा पहुंचे...

भाजपा जाति, धर्म और पंथ आधारित राजनीति नहीं करती: राजनाथ सिंह

भाजपा जाति, धर्म और पंथ आधारित राजनीति नहीं करती: राजनाथ सिंह

June 14, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां भले ही अभी औपचारिक रूप से शुरू न हुई हों,...

राम मंदिर चढ़ावे में चोरी पर अखिलेश यादव बोले यह सनातन धर्म के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है

राम मंदिर चढ़ावे में चोरी पर अखिलेश यादव बोले यह सनातन धर्म के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है

June 14, 2026

आगरा। विजन इंडिया के लिए आगरा आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावे में चोरी पर...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन आगरा में, आज पहुंचे रामजीलाल सुमन के यहां

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन आगरा में, आज पहुंचे रामजीलाल सुमन के यहां

June 13, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज और कल दो दिन आगरा में रहेंगे। आज...

कल महाराणा प्रताप की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

कल महाराणा प्रताप की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

June 13, 2026

आगरा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा आ रहे हैं। वह दोपहर 2:30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से...

अरतौनी में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने ने किया रात्रि प्रवास, ग्रामीणों ने बताईं क्षेत्र की समस्याएं

अरतौनी में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने ने किया रात्रि प्रवास, ग्रामीणों ने बताईं क्षेत्र की समस्याएं

June 13, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी...

Next Post
असम और मेघालय का 50 साल पुराना सीमा विवाद सुलझा, अमित शाह की मौजूदगी में किया गया करार

असम और मेघालय का 50 साल पुराना सीमा विवाद सुलझा, अमित शाह की मौजूदगी में किया गया करार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

क्या गिर जाएगी इमरान खान की सरकार? पाक पीएम घबरा गए हैं

क्या गिर जाएगी इमरान खान की सरकार? पाक पीएम घबरा गए हैं

March 9, 2022
चालक और परिचालक के झगड़े की बजह से डिवाइडर से टकराकर पलटी बस

चालक और परिचालक के झगड़े की बजह से डिवाइडर से टकराकर पलटी बस

December 4, 2023
पांच महीने पहले प्रेमिका की हत्या कर शव गड्ढे में दफनाया था, गिरफ्तार

पांच महीने पहले प्रेमिका की हत्या कर शव गड्ढे में दफनाया था, गिरफ्तार

July 15, 2023
जानलेवा हमले में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, पुलिस ने 52 दिन में भी नहीं पकड़े आरोपी, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

जानलेवा हमले में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, पुलिस ने 52 दिन में भी नहीं पकड़े आरोपी, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

January 29, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल
  • संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा
  • आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया
  • मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.