नई दिल्ली। असम और मेघालय के बीच 50 साल से चला आ रहा सीमा विवाद सुलझ गया है। दोनों राज्यों के बीच एक ऐतिहासिक करार हुआ। दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने समझौते पर सहमति व्यक्त की। आज असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वासरमा, सांसद दिलीप सैकिया और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा ने राजधानी दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान सीमा विवाद का हल निकालने के लिए एक करार किया गया।
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच 70 प्रतिशत सीमा आज विवाद मुक्त हो गई है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने बताया कि आगे का विवाद भी हम जल्द ही वार्ता के जरिए सुलझा लेंगे। अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उनकी टीमों को भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से धन्यवाद कहा।











