• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
छात्र-छात्रा को डिग्री नहीं मिलने पर कोर्ट ने कुलाधिपति को किया तलब

छात्र-छात्रा को डिग्री नहीं मिलने पर कोर्ट ने कुलाधिपति को किया तलब

कुलाधिपति के साथ कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक को भी 26 अप्रैल को हाजिर होने को सम्मन जारी 

April 2, 2022
in Education, National, News

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के तमाम चक्कर लगाने के बाद भी बीएड के एक छात्र और छात्रा को डिग्री नहीं दी गई। दोनों ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। कुलाधिपति को भी पार्टी बनाया। कोर्ट ने 26 अप्रैल को कुलाधिपति को तलब किया है। कुलाधिपति के साथ कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक भी तलब किए गए हैं। विवि की लापरवाही से कुलाधिपति की भी तलब होने की नौबत आ गई है।

बता दें कि विवि के हालात काफी बदतर हैं। यहां छात्रों को मार्क्सशीट्स-डिग्री देने के लिए काफी टहलाया जाता है। कुलपति आते हैं और यही दावे करके चले जाते हैं कि छात्र-छात्राओं को डिग्री समय से दिलाएंगे, लेकिन दिला नहीं पाते। कुलपति सहित अन्य अधिकारियों का फोकस डिग्री-मार्क्सशीट्स दिलाने की जगह केंद्र बनवाने, निर्माण कराने, मैनेजमेंट संबंधी मामलों में रूचि लेने में रहता है। सूत्रों का कहना है कि इन मामलों में बड़ा खेल होता है। इसलिए कुलपति की रुचि ज्यादा रहती है। वह यह भी नहीं सोचते कि विवि छात्रों के लिए ही हैं। कुलाधिपति के सामने दीक्षांत समारोह में बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं। जमीनी स्तर पर कुछ नजर नहीं आता। 

रिट दाखिल करने वाले कौन हैं, जानें

 छात्रा अर्पिता गुप्ता और मिंटू सिंह ने विवि से सत्र 2005 में बीएड किया है। दोनों ने मार्क्सशीट्स सत्यापित कराने और डिग्री देने को कई चक्कर लगाए लेकिन हर बार उन्हें टहला दिया गया। अंत में उन्होंने स्थाई लोक अदालत में याचिका दाखिल की। 

छात्रा अर्पिता गुप्ता ने दो अगस्त 2011 को  आंबेडकर विवि में डिग्री को 500 रुपये फीस जमा कराई थी। कई बार विवि के अधिकारियों से मुलाकात की। हर बार आश्वासन मिला कि डिग्री जल्द घर पहुंच जाएगी।  छात्रा जब 14 जनवरी 2021 को विवि में फिर से पूछने गई कि डिग्री कब मिलेगी। इस पर उसे जवाब दिया गया कि मूल डिग्री नहीं दी जा सकती है। बीएड सत्र 2004-5 की जांच चल रही है। इस पर छात्रा ने कहा कि जो जांच में नहीं है, उनकी डिग्री निर्गत की जा सकती है। वह भी जांच में नहीं है। इस पर डिग्री विभाग ने कह दिया कि आपके प्रार्थना पत्र एवं रसीद की कॉपी नहीं मिल रही है। इसके बाद छात्रा ने 29 नवम्बर 2021 को फिर से डिग्री की फीस जमा की। इसके बाद भी उसे डिग्री नहीं दी। न ही उसकी मार्क्सशीट सत्यापित की। 

छात्र मिंटू सिंह ने अपनी याचिका में कहा है कि  30 अक्टूबर 2011  को विवि में 500 रुपये डिग्री के लिए फीस जमा की थी। फीस जमा करने के बाद कई चक्कर लगाए  लेकिन डिग्री नहीं दी। अंत में उससे कह दिया गया कि आपका आवेदन नहीं मिल रहा है। इसके बाद मिंटू सिंह ने डिग्री के लिए पुन: ऑनलाइन फीस जमा कर दी। फिर भी विवि ने उसे डिग्री नहीं दी। परेशान होकर मिंटू ने याचिका दाखिल की। मिंटू सिंह ने विपक्षीगणों से 15 लाख रुपये आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक क्षतिपूर्ति के लिए दिलाए जाने की मांग भी की है।

Previous Post

फैजाबाद, इलाहाबाद की तर्ज पर क्या फर्रुखाबाद का बदलेगा नाम?

Next Post

डौकी में जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Related Posts

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

अभिनेत्री कंगना रनौत केस में दोनों पक्षों में एक घंटे तक हुई बहस

अभिनेत्री कंगना रनौत केस में दोनों पक्षों में एक घंटे तक हुई बहस

August 21, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा नीट और अन्य पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर धरना...

शिक्षिका को 22 साल छोटे छात्र से हुआ प्यार, दोनों हुए फरार

शिक्षिका को 22 साल छोटे छात्र से हुआ प्यार, दोनों हुए फरार

August 20, 2026

आगरा। आगरा में एक पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र से शिक्षिका को प्रेम हो गया। वह उसके साथ गायब...

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए जिलाधिकारी

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए जिलाधिकारी

August 18, 2026

आगरा। मंगलवार दोपहर में जिलाधिकारी मनीष बंसल खंदौली ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में औचक निरीक्षण पर पहुंच...

आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

August 18, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट...

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

August 11, 2026

आगरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में मंगलवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश...

Next Post
डौकी में जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

डौकी में जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मंटोला थाना पुलिस ने पकडे 11 वारंटी

मंटोला थाना पुलिस ने पकडे 11 वारंटी

August 21, 2022
बैंक से लिया प्रॉपर्टी पर 26 करोड़ का लोन, धोखाधड़ी कर बेच दी चार प्रॉपर्टी

बैंक से लिया प्रॉपर्टी पर 26 करोड़ का लोन, धोखाधड़ी कर बेच दी चार प्रॉपर्टी

December 18, 2022
हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया होली मिलन समारोह

हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया होली मिलन समारोह

March 5, 2026

न्यू आगरा थाना पुलिस ने पकड़ी लाखों रुपए की अवैध शराब

January 21, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा
  • कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट
  • ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार
  • आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.