• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एमएलसी चुनाव: आगरा फिरोजाबाद सीट पर 4 बजे तक 98.06 प्रतिशत मतदान

एमएलसी चुनाव: आगरा फिरोजाबाद सीट पर 4 बजे तक 98.06 प्रतिशत मतदान

सुबह 8 बजे से दोनों जिलों के 25 बूथों पर डाले गए वोट

April 9, 2022
in National, News, Politics

आगरा। आगरा फिरोजाबाद एमएलसी सीट के लिए आज मतदान हुआ है। कड़ी सुरक्षा के बीच यह मतदान हुआ है। जिलाधिकारी और एसएसपी सुबह से लेकर शाम तक मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 98.06 फिर प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विजय शिवहरे और समाजवादी पार्टी ने डॉ. दिलीप यादव को प्रत्याशी बनाया है। इन दोनों प्रत्याशी के अलावा कई और अन्य प्रत्याशी भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव में 3922 सदस्य मतदाता हैं। आगरा में नगर निगम परिसर में वोट डालने के लिए केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल सहित सहित सभी विधायक पहुंचे। प्रशासन की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आगरा के 16 बूथों पर 98. 88 और फिरोजाबाद के 9 बूथों पर 96. 87 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

सीकरी में एमएलसी चुनाव में हुयी 99 प्रतिशत वोटिंग

फतेहपुर सीकरी। आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी चुनाव के लिये फतेहपुर सीकरी में दोपहर ढाई बजे तक 99 प्रतिशत मत डाले जा चुके हैं।
मतदान केन्द्र पर जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने पहुंचकर निरीक्षण किया, पीठासीन अधिकारी से जानकारी ली तथा अधीनस्थो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बतादें फतेहपुर सीकरी में एमएलसी स्थानीय निकाय के 163 वोट है जिनमें सांसद, 25 पालिका सभासद, चैयरमेन, 81 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 56 ग्राम प्रधानो ने वोट हैं। जिनमें से एक सभासद की मृत्यु हो चुकी हैं।
शनिवार प्रातः आठ बजे से ब्लाक सभागार में बने मतदान केन्द्र पर ही मतदाताओं की कतारे लगी रही। दोपहर ढाई बजे तक 162 में से 160 वोट डाले जा चुके हैं।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव स्थानीय सांसद राजकुमार चाहर ने भी अन्य मतदाताओं के साथ कतार में लगकर अपनी बारी आने पर वोट डाला। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गुडडू चाहर, ग्राम प्रधान बंटी सिसौदिया, देवा चाहर आदि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
केन्द्र पर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह मतदान के दौरान मौजूद रहे, वहीं सुरक्षा व्यवस्थाओं में अर्धसैनिक बलो के साथ प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

 

 

मतदान केंद्र पर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह।
Previous Post

एमएलसी चुनाव में भाजपा समर्थकों में उत्साह, एक बजे तक करीब 45 फीसदी वोटिंग

Next Post

मुझे देश से प्यार है, सत्ता से नहीं: राहुल गांधी

Related Posts

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

Next Post
मुझे देश से प्यार है, सत्ता से नहीं: राहुल गांधी

मुझे देश से प्यार है, सत्ता से नहीं: राहुल गांधी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

August 24, 2026
हाईकोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला गया अल्ताफ का शव

हाईकोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला गया अल्ताफ का शव

February 15, 2022
दो अधिशासी अधिकारियों पर सूचना न देने पर सूचना आयुक्त ने लगाया 1.50 लाख का दण्ड

दो अधिशासी अधिकारियों पर सूचना न देने पर सूचना आयुक्त ने लगाया 1.50 लाख का दण्ड

May 17, 2023
सड़क हादसे में ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज की मौत

सड़क हादसे में ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज की मौत

March 10, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.