• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मुझे देश से प्यार है, सत्ता से नहीं: राहुल गांधी

मुझे देश से प्यार है, सत्ता से नहीं: राहुल गांधी

देश ने मुझे प्यार ही नहीं दिया, जूते भी मारे लेकिन भारत मेरे लिए प्रेमिका जैसी है, जिसे मैं प्रेमी की तरह समझना चाहता हूं- राहुल गांधी

April 9, 2022
in National, News, Politics

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि देश ने उन्हें जूते मारे हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि देश ने उन्हें सिखाने के लिए जोरों से मारा और हिंसा तक की। राहुल ने यह भी कहा कि भारत उनके लिए एक प्रेमिका जैसी है, जिसे वो एक प्रेमी की तरह प्यार करते हैं और उसे समझने की कोशिश करते हैं। राहुल ने एक पुस्तक विमोचन समारोह में दावा किया कि उन्हें आज भी सत्ता से दूर-दूर तक कोई मोह नहीं है। केरल के वायनाड से सांसद ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग सुबह से लेकर रात यही सोचते रहते हैं कि सत्ता कैसे मिलेगी, लेकिन सत्ता के बीच में पैदा होने के बावजूद उन्हें इसमें दिलचस्पी नहीं है।

राहुल गांधी ने द दलित ट्रूथ: द बैटल्स फॉर रियलाइजिंग आंबेडकर्स विजन नामक पुस्तक के विमोचन समारोह में कहा कि देश ने सिर्फ मुझे प्यार नहीं दिया, देश ने मुझे जूते भी मारे। नहीं, आप समझ नहीं सकते। कितने जोरों से, कितनी हिंसा से इस देश ने मुझे मारा है, पीटा है। तो मैंने सोचा कि हो क्यों रहा है और जवाब मिला- देश मुझे सिखाना चाहता है। देश मुझे कह रहा है कि तुम सीखो, तुम समझो। दर्द हो तो कुछ नहीं, सीखो और समझो। राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपने देश को उसी तरह समझने की कोशिश करता हूं, जैसे एक प्रेमी जिससे प्रेम करता है, उसे समझना चाहता है। उन्होंने अपनी चुनावी सफलताओं और विफलताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि मेरे देश ने जो मुझे प्यार दिया है, वो मेरे ऊपर कर्ज है। इसलिए मैं सोचता रहता हूं कि इस कर्ज को कैसे उतारूं। देश ने मुझे सबक भी सिखाया है… देश मुझे कह रहा है कि तुम सीखो और समझो। उन्होंने कहा कि मेरे देश ने बिना कोई कारण मुझे इतना प्यार दिया। यह देश का कर्ज है मेरे ऊपर इसलिए मैं देश को लगातार समझने की कोशिश में जुटा हूं।
राहुल ने अपने चिरपरिचत अंदाज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी पर देश की संस्थाओं को नियंत्रित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान हिंदुस्तान का हथियार है। मगर संस्थाओं के बिना संविधान का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि हम यहां संविधान लिए घूम रहे हैं, आप और हम कह रहे हैं कि संविधान की रक्षा करनी है, लेकिन संविधान की रक्षा संस्थाओं के जरिए की जाती है। आज सभी संस्थाएं आरएसएस के हाथ में हैं।
राहुल गांधी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी और कांग्रेस नेता के. राजू की पुस्तक द दलित ट्रूथ: द बैटल्स फॉर रियलाइजिंग आंबेडकर्स विजन के विमोचन के मौके पर हालिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के संदर्भ में यह टिप्पणी की। उन्होंने दलितों के साथ भेदभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि दलित और उनके साथ होने वाले व्यवहार से सबंधित विषय मेरे दिल से जुड़ा हुआ है। यह उस वक्त से है जब मैं राजनीति में नहीं था।

Previous Post

एमएलसी चुनाव: आगरा फिरोजाबाद सीट पर 4 बजे तक 98.06 प्रतिशत मतदान

Next Post

सस्ती हुईं कोरोना की वैक्सीन, निजी अस्पतालों में सिर्फ 375 रुपये में कल से लगेगी

Related Posts

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

April 19, 2026

आगरा। महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान के बीच आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने...

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

April 17, 2026

आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित सिद्ध साहनी नगर में पशु क्रूरता की एक दिल दहला देने वाली घटना...

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

April 17, 2026

आगरा।  ग्वालियर हाईवे पर एक होटल में शुक्रवार सुबह प्रेमिका ने प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने...

कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया

कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया

April 17, 2026

आगरा। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े मामले में गुरुवार...

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

April 15, 2026

आगरा। भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आगरा न्यायालय में चल रहे केस में कल फैसला आने की...

अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य

अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य

April 15, 2026

आगरा। बुधवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव...

Next Post
कोरोना से जंग में बड़ा फैसला, 10 से 18 प्लस वालों को लगेगी बूस्टर डोज, प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी सुविधा

सस्ती हुईं कोरोना की वैक्सीन, निजी अस्पतालों में सिर्फ 375 रुपये में कल से लगेगी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अनार लदे ट्रक से टकराने के बाद टाटा 407 हॉस्पिटल दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुसी

अनार लदे ट्रक से टकराने के बाद टाटा 407 हॉस्पिटल दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुसी

March 25, 2023
यूक्रेन के खारकीव में फंसे भारतीय छात्रों की जान सांसत में

यूक्रेन के खारकीव में फंसे भारतीय छात्रों की जान सांसत में

February 26, 2022
कस्टडी में हेमरेज-2 /  बेटियों ने इंस्पेक्टर से पूछा तुमने मेरे पिता को क्या कर दिया?

कस्टडी में हेमरेज-2 / बेटियों ने इंस्पेक्टर से पूछा तुमने मेरे पिता को क्या कर दिया?

September 15, 2022
फिरौती की रकम न दिए जाने पर पांच साल की अबोध बच्ची की हत्या की

फिरौती की रकम न दिए जाने पर पांच साल की अबोध बच्ची की हत्या की

March 20, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा
  • देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर
  • गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट
  • सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.