• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शंकर ग्रीन बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी के दो मुकदमे दर्ज

शंकर ग्रीन बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी के दो मुकदमे दर्ज

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उन्होंने जो फ्लैट खरीदे थे उनमें से 5 फ्लैट बिल्डर ने किसी और को बेच दिए

April 15, 2022
in Business, Crime, News

आगरा। शंकर ग्रीन बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी के संबंध में हरीपर्वत थाने में दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पैसे लेने के बाद भी बिल्डर ने उन्हें फ्लैट नहीं दिए। इसके साथ ही उन्होंने जो 14 फ्लैट खरीदे थे उनमें से पांच फ्लैट साजिश के तहत किसी और को बेच दिए।

शिकायतकर्ता अनुराग अग्रवाल का आरोप है कि उन्होंने शंकर ग्रीन बिल्डर से वर्ष 2015 में ताज नगरी फेज 2 में 7 फ्लैट खरीदे। इसके लिए उन्होंने बिल्डर को 4 करोड़ 19 हजार, 480 रुपये दिए। वर्ष 2016 में उन्होंने फिर से 7 फ्लैट और खरीदे। इसके लिए उन्होंने दोबारा चार करोड़ रुपये दिए।  अनुराग  अग्रवाल को पता चला कि वर्ष 2015 में उन्होंने जो 7 फ्लैट खरीदे थे उसमें से एक फ्लैट बिल्डर ने साजिश के तहत राहुल नमा और रति नमा को बेच दिया है। इसके साथ ही वर्ष 2016 में जो फ्लैट खरीदे थे, उन 7 फ्लैट में से 4 फ्लैट मनीष सिंगल और शरद बंसल को बेच दिए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में धोखाधड़ी सहित कई अन्य धाराओं में दीपेंद्र शंकर अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, रवि शंकर, नवीन अग्रवाल, मनीष सिंघल, शरद बंसल, राहुल नमा, रति नमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अनुराग अग्रवाल का यह भी आरोप है कि बिल्डर ने शंकर ग्रीन का अभी तक कंप्लीशन सर्टिफिकेट भी एडीए से प्राप्त नहीं किया है। नक्शे की भी समय सीमा समाप्त हो गई है।

इधर मामले में शंकर ग्रीन के दीपेंद्र अग्रवाल का कहना है कि उनके खिलाफ जो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं उसमें शिकायतकर्ता ने तथ्य छिपाए हैं। वर्ष 2018 में शिकायतकर्ता से उनका दोबारा एग्रीमेंट हुआ था, जिसमें शिकायतकर्ता ने खरीदे गए फ्लैटों की जगह बड़े फ्लैट देने के लिए कहा था। इसके लिए वह पैसे नहीं दे पाए, जिसके बाद उनके द्वारा दिए  गए पांच करोड़ 60 लाख रुपये उन्हें वापस कर दिए गए। दीपेंद्र अग्रवाल का यह भी कहना है कि उनकी कंपनी के प्रतिनिधि मानसिंह ने  मार्च 2022 में फिरोजाबाद में कोर्ट के माध्यम से शिकायतकर्ता और अन्य लोगों के खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज कराई है। 

Previous Post

भीम नगरी का मंच गिरा, केंद्रीय मंत्री मेघवाल बाल-बाल बचे, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

Next Post

कट्टरता नफरत देश की नींव को हिला रहे-सोनिया

Related Posts

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

Next Post
कट्टरता नफरत देश की नींव को हिला रहे-सोनिया

कट्टरता नफरत देश की नींव को हिला रहे-सोनिया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिस कमिश्नर की सूझबूझ काम आई, इसलिए करणी सेना- क्षत्रिय सभा सड़कों पर नहीं उतर पाई

पुलिस कमिश्नर की सूझबूझ काम आई, इसलिए करणी सेना- क्षत्रिय सभा सड़कों पर नहीं उतर पाई

April 19, 2025
सौतेला पिता अपनी बेटी के साथ लंबे समय से कर रहा था दुष्कर्म, भेजा जेल

सौतेला पिता अपनी बेटी के साथ लंबे समय से कर रहा था दुष्कर्म, भेजा जेल

May 1, 2023
बाराती बन 20 लाख के आभूषण लेकर फरार

बाराती बन 20 लाख के आभूषण लेकर फरार

May 10, 2022
एटा में सपा और भाजपा समर्थक आपस में भिड़े

एटा में सपा और भाजपा समर्थक आपस में भिड़े

March 21, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं
  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.