• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सुबह कुमार विश्वास तो दोपहर में अलका लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस, मांगे कुछ कागजात

सुबह कुमार विश्वास तो दोपहर में अलका लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस, मांगे कुछ कागजात

April 20, 2022
in National, News, Politics

नई दिल्ली: पंजाब पुलिस लगातार एक्शन में है। आज सुबह-सुबह वह जाने-माने कवि कुमार विश्वास के घर कुछ कागजात लेने पहुंच गई तो दोपहर में आम आदमी पार्टी की पूर्व सदस्य अलका लांबा के घर पहुंच गई। फिलवक्त कांग्रेस नेता लांबा ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है। गौरतलब है कि विश्वास और लांबा ने पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी पर जमकर हमले बोले थे।

कभी आप मुखिया अरविंद केजरीवाल के खासमखास रहे विश्वास ने सुबह ट्वीट कर कहा कि सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे। समझा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ दिए गए बयानों के वजह से दोनों नेताओं के घर पुलिस पहुंची है।
लांबा पहले आम आदमी पार्टी की सदस्य थीं और चांदनी चौक से विधायक भी थीं। लेकिन बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। पार्टी छोड़ने के बाद वे आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधती रही हैं। माना जा रहा है कि उनके खिलाफ एक्शन भी उनके बयानों को लेकर लिया जा रहा है। पंजाब चुनाव के समय कुमार विश्वास के बयान पर खलबली मच गई थी। कुमार ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि एक दिन वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। चुनाव आयोग ने कुमार विश्वास के वीडियो बयान पर रोक लगा दी थी। कुछ समय बाद खतरे को देखते हुए कुमार विश्वास को केंद्र सरकार ने सुरक्षा भी दे दी थी।

Previous Post

फिल्म देखने गए व्यक्ति की तबीयत खराब होने से हुई मौत

Next Post

यूपी को कड़ी निगरानी रखने के सुझाव, दिल्ली में मास्क नहीं पहनने वालों पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना

Related Posts

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

August 4, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने संसद में देशभर में पासपोर्ट सेवाओं के आधुनिकीकरण, ई-पासपोर्ट के क्रियान्वयन, पासपोर्ट सेवा केंद्रों...

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

August 3, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 64 मेधावियों को 88 पदक...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान...

Next Post
कोरोना के नए केस सीधे 90 प्रतिशत उछले, बढ़ गई बेचैनी

यूपी को कड़ी निगरानी रखने के सुझाव, दिल्ली में मास्क नहीं पहनने वालों पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नहर में गिरी ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन की मौत, 12 घायल

नहर में गिरी ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन की मौत, 12 घायल

June 23, 2023
उटंगन नदी में लापता 6 लोगों में से एक युवक का शव और मिला

उटंगन नदी में लापता 6 लोगों में से एक युवक का शव और मिला

October 6, 2025
बृजेश पाठक, केशव मौर्य समेत 10 मंत्रियों को नहीं चाहिए नया स्टाफ, सचिवालय प्रशासन की बढ़ी परेशानी

अफसरों पर सख्त हुई योगी सरकार, भाजपा नेताओं और संघ के पदाधिकारियों की शिकायतें नहीं सुनीं तो गिरेगी गाज

April 1, 2022

आचार संहिता और कोविड नियमों के उल्लंघन का पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा

January 20, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर के नंद प्लाजा में एलआईयू ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां पकड़े गए
  • लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 23 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल
  • पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी
  • फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट का बैनामा कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.